World Bee Day 2024 : विश्व मधुमक्खी दिवस 2024 जाने इसकी पूरी जानकारी

 

 World Bee Day 2024 | विश्व मधुमक्खी दिवस 2024

World Bee Day 2024 : विश्व मधुमक्खी दिवस हर साल मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है | यह दिवस हर साल 20 एमी को मनाया जाता है | इस दिन को पर्यावरण , खाद्य सुरक्षा और विविधता और अन्य महत्वपूर्ण कर्यक्रम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है |  इस दुनिया भर में उत्पादित सभी खाद्य पदार्थो का एक तिहाई , यानी भोजन का हर तीसरा चम्मच परागकण पर निर्भर करता है |

 विश्व मधुमक्खी दिवस 2024
विश्व मधुमक्खी दिवस 2024

 

विश्व मधुमक्खी 2024 कब मनाया जायेगा

पूरी दुनिया में हर साल विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है इसका उद्देश्य मनुष्य और धरती को स्वास्थ्य रखने में मधुमक्खियो तथा अन्य परागकणों की भूमिका पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से इस दिन को हर साल 20 मई को मनाया जाता है और साल 2024 में इस दिन को 20 मई दिन सोमवार को मनाया जाता है |

विश्व मधुमक्खी दिवस 2024 क्यों मनाया जाता है ?

धरती के जन्म से ही मधुमक्खीयो ने इस धरती पर सबसे कठिन काम करने में बहुत ही अहम भूमिका निभाई है | मधुमक्खी और अन्य परागकर्ता प्राग को एक फुल से दुसरे फुल तक ले जा कर फलो , नट और बिज को पहुचाते है और उनके उत्पादन में अपनी भूमिका निभते है | उनके इसी महत्वपूर्ण काम को महत्व देने के लिए पूरी दुनिया में हर साल 20 मई अर्थात आज के दिन ही विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है |

विश्व मधुमक्खी दिवस 2024 की शुरुआत कब से हुयी

साल 2016 में स्लोवेनिया गणराज्य में एपिमोंडिया , इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बीकीपर्स एसोसिएसन के सहयोग से यूरोप के लिए खाद्य और कृषि संगठन के क्षेत्रीय सम्मलेन में हर साल 20 मई को आधुनिक मधुमक्खी पालन अग्रणीय एन्टोन जंसा के जन्म दिन को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मधुमक्खी दिवस के रूप में मनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया |

इसके बाद साल 2017 में फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ओर्गेनाइजेसन के 40 वे सम्मलेन में स्लोवेनिया गणराज्य के इस प्रस्ताव को प्रस्तुत किया गया और 20 दिसंबर 2017 को संयुक्तराष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से हर साल 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाये जाने की घोषणा की , इसके बाद साल 2018 में इस दिन को पहली बार मनाया गया |

विश्व मधुमक्खी दिवस मनाये जाने का उद्देश्य

परागकणों के महत्व और मधुमक्खियो के निरंतर विकास में इस बहुमूल्य योगदान के प्रति लोगो को जागरूक करने के अलावा ईद दिन को अन्य उद्देश्यों के लिए मनाया जाता है जो इस प्रकार है –

  • इसका एक अन्य उद्देश्य मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देना भी है |
  • ईद दिन को मनाये जाने के उद्देश्य में मधुमक्खियो के संरक्षण की ओर लोगो के ध्यान को आकर्षित करना भी है |
  • लोगो को यह महसूस करना की मनुष्य जाति भी मधुमक्खियो और परागकणों पर निर्भर है |
  • मानव के हस्तक्षेप के कारन इनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूक करने के लिए भी इस दिन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है |

दुनिया में मधुमक्खियो की कितनी प्रजातियाँ है ?

पूरी दुनिया में मधुमक्खियो की लगभग 20 हजार से भी अधिक प्रजाति पायी जाती है , तथा दुनिया भर में 90 प्रतिशत जंगली फूलो की के पौधों की प्रजाति , 75 प्रतिशत से भी अधिक खाद्य फसले तथा 35 प्रतिशत कृषि भूमि विभिन्न परागणकर्ता पर निर्भर करती है |

विश्व मधुमक्खी दिवस 2024
विश्व मधुमक्खी दिवस 2024

विश्व मधुमक्खी दिवस 2024 का थीम

हर साल विश्व मधुमक्खी दिवस 20 मई को मनाया जाता है | उअर हर साल इस दिन एक थीम का निर्धारण किया जाता है जिस पर पूरी दुनिया अपना ध्यान केन्द्रित किये रहती है उअर उस पर पुरे साल काम करती है | साल 2024 का थीम “ मधुमक्खी युवाओं से जुडी हुयी है “ है | पिछले साल भी इस दिन को 20 मई को मनाया गया था और साल 2023 को इस दिन का थीम “ मधुमक्खी परागकण में लगी है – अनुकूल कृषि उत्पाद “ रखा गया था |

इसी तरह की महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे इस पेज को अवश्य फोलो करे – sujhaw24.com

gif

Join Whatsapp Channel Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

ये भी देखे – 

1.Big News Iranian President’s death : ईरान के राष्ट्रपति की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत देखे पूरी जानकारी

2.Narsimha Jayanti : नरसिम्हा जयंती देखिये इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी

3.Political Leader : राजनीतिक नेता देखिये इनकी राजनीती वादे से लेकर झूठे भाषण तक सबकुछ

4.History of the Treadmill : ट्रेडमिल का अविष्कार दौड़ने के लिए नहीं मक्का पिसने के लिए किया गया था जाने पूरा इतिहास

5.Big News Uttarakhand fire effect : उत्तराखंड अग्नि कांड के क्या है ग्लेशियर पर प्रभाव

 

Leave a Comment