Narsimha Jayanti : नरसिम्हा जयंती देखिये इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी

narsimha : नरसिंह

नरसिंह, भगवान विष्णु के चौथे अवतार है| नरसिंह का अर्थ होता है मानव शेर | मतलब आधा शरीर मानव का और आधा सिंह का| नरसिंह भगवान का सर और धड मनुष्य का होता है और चेहरे और पंजे जो है सिंह का होता है| हिन्दू मान्यता के अनुसार इनकी पूजा की जाती है| और माना जाता है की संकट के समय Narsimha भगवान अपने भक्तो की रक्षा करते है|

narsimha jayanti, about narsimha, nasimha image, narsimha, bhagvan narsimha
Narsimha

 

about narsimha : नरसिंह भगवान के बारे में

प्राचीन तथा पौराणिक कथाओ में सबसे प्रमुख विष्णु पुराण में भगवान नरसिंह अवतार के बारे में पता चलता है| कथा के अनुसार हिरन्यकश्यप नाम का एक राक्षस था और उसका एक पुत्र था जिसका नाम प्रहलाद था| हिरन्यकश्यप ने तपस्या की और ब्रम्हा जी से वरदान माँगा की उसे न कोई मनुष्य मार सकता है, न जानवर, न दिन में न रात में, न घर के अन्दर न घर म=के बाहर, न किसी अस्त्र से न शस्त्र से| और इसी वरदान की वजह से वह अहंकारी और अत्याचारी हो गया था|

narsimha jayanti, about narsimha, nasimha image, narsimha, bhagvan narsimha
about narsimha

 

दूसरी ओर हिरन्यकश्यप का पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था| हिरन्यकश्यप ने अपने पुत्र को विष्णु भक्ति करने से बहुत मना किया किन्तु प्रहलाद ने भक्ति नहीं छोड़ी| और उसके बाद जब हिरन्यकश्यप भक्ति छुड़ाने में असमर्थ हो गया तो प्रहलाद को मारने का प्रयास किया| किन्तु हर बार वह विफल होता गया, कभी गरम तेल में डाल दिया गया, कभी झरने से फेंक दिया गया और कभी आग में जला दिया गया|

लेकिन इन सबके बावजूद प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ क्योंकि उसकी रक्षा भगवान विष्णु कर रहे थे| एक बार हिरन्यकश्यप ने प्रहलाद से सभा में पूछा की क्या तुम्हारा भगवान इस खम्भे में है| प्रहलाद ने कहा हाँ पिताजी भगवान हर जगह है इस खम्भे में भी है| और फिर गुस्से में आकार हिरन्यकश्यप ने खम्भा तोड़ दिया और उस खम्भे से भगवान Narsimha प्रकट हुए| और फिर अपने नाखुनो से हिरन्यकश्यप का वध किया|

narsimha jayanti : नरसिंह जयंती

नरसिंह जयंती प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है| और मान्यता है की इस दिन भगवान नरसिंह की पूजा करने से आपको संकट से मुक्ति मिलती है| इसका महत्त्व यह है की यह बुराई पर अच्छाई की जीत है| यह दिन भक्तो को बताता है की सच्चाई और धर्म का पालन करने वालो की भगवान हमेशा साथ देते है और उनकी रक्षा भी करते है|

facts about narsimha jayanti :-

  • भगवान नरसिंह आधे सिंह और आधे मानव के स्वरूप में प्रकट हुए थे| इसी स्वरूप ने हिरन्यकश्यप के वरदान को विफल किया था|
  • narsimha अवतार का प्रमुख उद्देश्य अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा करना और बताना की धर्म और सच का साथ देने वालो की भगवान हमेशा रक्षा करते है और बुराई पर अच्छाई की हमेशा जीत होती है|
  • नरसिंह रूप भगवान विष्णु के रौद्र अवतार में आते है|

ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे : sujhaw24.com

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :-

1.Political Leader : राजनीतिक नेता देखिये इनकी राजनीती वादे से लेकर झूठे भाषण तक सबकुछ

2.Big News Largest Ocean : सबसे बड़ा महासागर देखिये पृथ्वी की सतह से 750 किलोमीटर नीचे सबसे बड़ा महासागर

3.Reality Of Web series : वेबसीरीज की सच्चाई अश्लीलता से लेकर खतरा तक देखिये सारी जानकारी

4.College Education : कॉलेज की पढाई देखिये सारी सच्चाई क्या से लेकर कहाँ तक

5.Social Media Addiction : सोशल मीडिया की लत देखिये कितना भयावह है कारण से लेकर खतरा तक सबकु

 

 

Leave a Comment