biology class 12th question paper : जीव विज्ञान कक्षा 12वी प्रश्न पत्र
biology class 12th question paper : कक्षा 12वी में विज्ञान के छात्रो के लिए जीव विज्ञान का विषय बहुत महत्वपूर्ण है इस विषय को अगर विद्यार्थी अच्छे से पढ़े तो बोर्ड पेपर में बहुत अच्छा अंक ला सकता है | इसी को ध्यान में रखते हुए sujhw24.com आपके लिए कक्षा 12वी के जीव विज्ञान विषय के बोर्ड पेपर का प्रश्न पत्र 2021 सेट A के बारे में जानकारी आपको मिलेगी |

प्रश्न पत्र को जानने से पहले एक नजर सिलेबस की ओर डालते है | जीव विज्ञान के विषय को 5 इकाइयों में बाटा गया है | विद्याथियो के लिए प्रत्येक इकाई बहुत महत्वपूर्ण है इसी लिए आपको अच्छे से हर इकाई को पढना होगा |
1 . प्रजनन – 14 अंक
2 . आनुवंशिकी एवं विकास – 18 अंक
3 . जीव विज्ञान एवं मानव कल्याण – 14
4 . जैव – प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग – 10
5 . पारिस्थितिक विज्ञान एवं पर्यावरण – 14
- प्रजनन
- जीवो में जनन
- पुष्पी पादपो में लैगिक जनन
- मानव जनन
- जनन स्वास्थ्य
- आनुवाशिकी एवं विकास
- वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत
- विकास
- जीव विज्ञान एवं मानव कल्याण
- मानव स्वास्थ्य तथा रोग
- खाद्य उत्पाद में वृद्धि की कार्यनीति
- मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव
- जैव-प्रद्योगिकी एवं अनुप्रयोग
- जैव- प्रद्योगिकी – सिद्धांत व प्रक्रम
- जैव-प्रद्योगिकी एवं उपयोग
- पारिस्थितिक विज्ञान एवं पर्यावरण
- जीव एवं समष्टिया
- पारिस्थितिक तंत्र
- जैव – विविधता एवं संरक्षण
- पर्यावरण मुद्दे
प्रश्न 1 – मानव में शल्य क्रिया द्वारा नर की शुक्राणु नलिका को काटकर बाधना क्या कहलाता है
प्रश्न 2 – पेनिसिलन किस सूक्ष्मजीव से प्राप्त होता है ?
प्रश्न 3 – मानव जीनोम परियोजना को क्या कहते है ?
प्रश्न 4 – कौन सा परिस्थितिक तंत्र सर्वाधिक स्थायी होता है ?
प्रश्न 5 – CFCs का पूरा नाम लिखिए ?
प्रश्न 6 – बहुभ्रूणता क्या है ?
प्रश्न 7 – हाऊस – कीपिंग जीन्स को स्पष्ट कीजिए |
प्रश्न 8 – मानव में होने वाले कोई दो कृमिजनित रोगों के नाम कारक सहित लिखिए |
प्रश्न 9 – आनुवाशिकी कीसे कहते है ?
प्रश्न 10 – आनुवाशिकी रूपान्तरित फसल विकसित करने के कोई दो उद्देश्य लिखिए |
प्रश्न 11 – परागन और निषेचन में कोई तीन अंतर लिखिए |
प्रश्न 12 – जनन ग्रंथियों को हटाना, गर्भ निरोधको का विकल्प नही माना जा सकता है, क्यों ?
प्रश्न 13 – कोडान किसे कहते है ?
प्रश्न 14 – कैसर रोग के तीन कारणों को समझाए |
प्रश्न 15 – उपापचय के दौरान सूक्ष्मजीव गैसों का निष्कासन करते है, उदाहरण के द्वारा सिद्ध कीजिए | प्रश्न 16 – वन्य प्राणियों के नष्ट होने के कोई तीन कारण लिखिए |
प्रश्न 17 – उत्पादन एवं उपभोक्ता में कोई तीन अंतर लिखिए |
प्रश्न 18 – एक संकर क्रास को उचित उदाहरण द्वारा समझाए |
प्रश्न 19 – एक सामान्य पुरुष तथा एक वर्नान्ध वाहक स्त्री के विचार द्वारा उत्पन्न संतानों की वशागति कैसी होगी ? केवल आरेख चित्र द्वारा समझाए |
प्रश्न 20 – स्टेम सेल तकनीक पर एक संक्षिप्त टिपण्णी लिखिए |
प्रश्न 21 – मृदा प्रदुषण को नियंत्रित करने वाले कोई छ: उपायों को लिखिए |
प्रश्न 22 – किसी भौगोलिक क्षेत्र में जाति क्षति के कोई तीन प्रमुख कारण लिखिए |
प्रश्न 23 – पराजीनी जंतु क्या है ? इन जंतुओ का उत्पादन किन कारणों से किया जाता है ? कोई तीन कारण लिखिए |
अथवा – आनुवंशिक अभियांत्रिकी क्या है ? इसका मानव जीवन में कोई तीन महत्त्व लिखिए |
प्रश्न 24 – हमारे दैनिक जीवन में सूक्ष्मजीव की कोई पाँच उपयोगिताओ को उदहारण सहित समझाइए |
अथवा – क्या आप ऐसा सोचते है कि मित्रगण किसी को एल्कोहाँल/ड्रग सेवन के लिए प्रभावित कर सकते है ? यदि हाँ, तो व्यक्ति इससे कैसे अपने आप को बचा सकते है ?
प्रश्न 25 – एक प्रारूपित भ्रूणकोष की रचना का नमाकित आरेख बनाकर निम्न भागो को एक प्रमुख कार्य लिखिए –
- अंडा कोशिका, (ब) प्रतिध्रुव कोशिकाएँ, (स) सहायक कोशिकाएँ |
अथवा – एक परिवक्व परागन की रचना का नामाकित आरेख बनाकर निम्न भागो का एक प्रमुख कार्य लिखिए –
- बाह्यचोल, (ब) जनन्छिद्र, (स) जनंकोशिका |
प्रश्न 26 – सह प्रभाविता क्या है ? उदहारण को चेकरबोर्ड द्वारा समझाइए कि F2 पीढ़ी में कितने प्रकार के लक्षण प्रारूप बनेगे |
अथवा – अपूर्ण प्रभावित क्या है ? उदहारण को चेकरबोर्ड द्वारा समझाइए कि F2 पीढ़ी में कितने प्रकार के लक्षण प्रारूप व जीन प्रारूप बनेगे |
इसी तरह के महत्वपूर्ण जानकारी के लिए sujhw24.com के हमारे सोशल मिडिया वेबसाईट पर जरुर विजिट करे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
इसे भी पढ़े :-
1.ibps calendar 2025 out : ibps calendar 2024 इस वर्ष भी आईबीपीएस का परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है
2.misuse of national symbols : राष्ट्रिय प्रतिको के गलत इस्तेमाल पर जानिए क्या है सजा का प्रावधान
4.Biodiversity and classification : जैव – विविधता एवं वर्गीकरण किस तरह से किया जाता है जानिए
5.Dudheshwar Mahadev Temple : दुधेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किस तरह हुआ और वो क्यों प्रसिद्ध है