ऑनलाइन गेमिंग का इतिहास : history of online gaming
online gaming का मतलब ऐसे विडियो से है जो जो किसी स्क्रीन के माध्यम से एक इन्सान किसी दुसरे इन्सान से आसानी से चाहे वह कही भी हो उसमे शामिल होकर बात कर सकते है, इसमें खिलाडी किसी आभासी दुनिया में जाकर अपने कौसल का उपयोग कर वह खेल खेलता है|
ऑनलाइन गेमिंग जुआ को भी बढ़ावा देते है जिसमे खिलाडी कार्ड, पासा, और स्लॉट मशीनों के द्वारा जुआ भी खेलते है| 1990 के दशक में इन्टरनेट की तेजी से विस्तार और उपलब्धता की वजह से ऑनलाइन गेम का ज्यादा विस्तार हुआ| 1996 में नेक्सस: द किंगडम ऑफ द विंड्स, क्लेकवर्ल्ड | 1997 में अल्टिमा ऑनलाइन, 1998 में लिनिएज और स्टारक्राफ्ट और 1999 में कांउटर स्ट्राइक और एवरक्वेस्ट जैसे ऑनलाइन गेम लांच हुए थे|
गेमिंग प्लेटफार्म : gaming platform
अतीत से लेकर वर्तमान तक बहुत सारे online gaming लांच हो चुके है उदाहरण के लिए google play games, Winzo, kongregate, miniclip.com आदि इसके अलावा स्टीम और ट्वीच जैसे लोकप्रिय गेमिंग प्लेटफार्म भी है| आजकल ऑनलाइन गेमिंग का जरिये बहुत से लोग पैसा कम करा रहे जिससे इसके तरह झुकाव भी ज्यादा हो रहा है जैसे की फिविन गेम, वन टू 11 गेम, स्किल क्लेश, बिगकैश, पोकर गेम, रमी गेम, कैरम गेम, पेटीएम फर्स्ट गेम, तीन पत्ती, रश आदि जैसे बहुत से गेम है|
भारत में गेमिंग कानून : gaming laws in India
भारत में गेमिंग के लिए मुख्य रूप से दो कानून लागु होते है जिसमे पहला है सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 और दूसरा है सुचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 | भारत में ऑनलाइन गेमिंग पर रोक नहीं है, भारत के ज्यादातर राज्यों में दांव या असली पैसो के साथ ऑनलाइन गेम खेलते है| पहले नियम सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत जो लोग गाँवो, शहरो में सार्वजनिक रूप से जुआ खेलते है उनके लिए यह कानून कारगर है पर जो ऑनलाइन खेलते है उनके लिए यह अपर्याप्त है|
ऑनलाइन गेमिंग के फायदे और नुकसान : advantages and disadvantages of online gaming
online game खेलने के लिए सबसे पहले आपको एक खाता बनाना होता है, यह खाता उस गेम के साइड पर बनाया जाता है जिसके जरिये खिलाडी अपना प्रोफाइल बनाता है| इस प्लेटफार्म में फायदे कम और नुकसान ज्यादा है फिर भी लाखो युवा से लेकर बुजुर्ग भी यह गेम खेलते है|
फायदे : advantages :-
- शुरूआती छोटे बच्चो में शिक्षण कौशल विकसित करने में
- स्मृति, मस्तिष्क की गति तेज और एकाग्रता बढ़ाने में
- बेहतर मल्टी-टास्किंग स्किल का विकास
- भविष्य के करियर के लिए कौशल विकसित करने में
- समूह में मिलकर खेलने से अछे समन्वय स्थापित होना
- ये सब ऑनलाइन गेमिंग के कुछ फायदे है |

नुकसान : disadvantages :-
- फोकस करने में दिक्कत आना
- स्कूल, घर के काम, या अपने कार्यालय में अपना ध्यान केन्द्रित न कर पाना|
- छोटी-छोटी चीजो के लिए जल्दी गुस्सा आना
- एन्ग्जायटी और डिप्रेसन जैसी समस्याएँ होना|
- सबसे बड़ा disadvantages इसकी लत लगना है|
- इसी के साथ शारीर का मोटापा बढना
- तनाव बढना
- हिंसा की स्थिति उत्पन्न होना
- शारीरिक नुकसान जिसमे कम नींद आना, दृष्टी में समस्याएँ, पीठ दर्द,आदि|

ऑनलाइन गेमिंग से जुडी कुछ बातें : some things related to online gaming
- बच्चा अगर ज्यादा गेम खेलता है तो उसके खेलने का समय सुनिश्चित कर दे|
- उसे online gaming के बारे में जानकारी दी जाये|
- सभी लोगो को जो ये गेम खेलते है उन्हें ये समझना होगा की यह सिर्फ मनोरंजन के लिए है यह जीवन नहीं है|
- क्या होता है बहुत से लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए यह गेम खेलते है परन्तु जल्द ही उन्हें इसकी लत लग जाती है|
- ऑनलाइन से जुड़े कई आक्रामक खिलाडी होते है जो डरा-धमका सकते है|
- मुफ्त गेम के डाउनलोड के आप्शन में कुछ गड़बड़ सॉफ्टवेयर छिपा रहता है जो आपके डाटा को एक्सेस कर सकता है|
- ऑनलाइन गेमिंग में बहुत से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते है|
- भारत में online game खेलने वालो की संख्या लगभग 45 करोड़ है|
- यह बहुत हैरानी की बात है की ऑनलाइन गेम ऊपर से खतरनाक है और बड़े-बड़े अभिनेता इसका प्रचार टीवी, मोबाइल , इन्स्टाग्राम, यूट्यूब आदि सभी में करते है|
- बहुत से लोग है जो ऑनलाइन गेमिंग का प्रचार सिर्फ पैसो के लिए करते है वो कहते है मैं इतना जीत गया आप भी जीत सकते है यह गेम खेलकर| ऐसे लुभावने प्रचार करते है परन्तु यह सब फालतू बातें है इन सबसे दूर रहना उचित है|
ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे : sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.CHHATTISGARH BEROJGARI BHATTA : छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता अहम् बाते
2.Election In India : भारत में चुनाव देखिये विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बारे में
3.maa banleshwari devi shaktipith dongargarh : माँ बमलेश्वरी देवी शक्तिपीठ डोंगरगढ़
4.shri guru singh sabha gurudwara : श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा