September 8, 2024
06:55

sujhaw24.com

Social Media Use And Misuse : सोशल मीडिया अच्छा या बुरा देखिये सम्पूर्ण जानकारी

सोशल मीडिया का उपयोग और दुरूपयोग, social media use and misuse
Social Media Use And Misuse

सोशल मीडिया क्या है || What Is Social Media

Social Media एक ऐसा प्लेटफोर्म है जिसके माध्यम से हम अपनी जानकारी,फोटो,विडियो,महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि को हम किसी तकनिकी यंत्र जैसे की मोबाइल,टेबलेट आदि द्वारा कोई एप जैसे Youtube, Facebook, Instagram, WhatsApp आदि के जरिये शेयर करते है| यही कहलाता Social Media जिसमे सभी व्यक्ति एक दुसरे से वार्तालाप करते है,और सभी चीजे एक क्लिक के माध्यम से शेयर करते है|

ये तो हो गयी सोशल मीडिया की परिभाषा आइये जानते है इसके बारे में गहनता से की क्या Social Media का उपयोग है और क्या दुरूपयोग, Social Media अच्छा है या बुरा…मैंने 4 सोशल मीडिया के बारे में बताया है इससे ज्यादा भी है पर ये 4 पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा use होने वाले social media है|  सोशल मीडिया के बारे में जानने से पहले हम मोबाइल के बारे में पहले समझते है क्योंकि सोशल मीडिया का माध्यम मोबाइल और इन्टरनेट है|

social media,सोशल मीडिया, what is social media,सोशल मीडिया क्या है.
Social Media

 

मोबाइल उपयोगकर्ता || Mobile User

मोबाइल उपयोगकर्ता के बारे में जानने से पहले हम इसके इतिहास पर थोडा नजर डालते है| विश्व का पहल मोबाइल 3 अप्रैल 1973 को लांच हुआ था| सबसे पहले इसे मार्टिन कूपर ने इसे बनाया था जो एक अमेरिकी इंजीनियर थे|इसका वजन 1.100 किलोग्राम था|मार्टिन ने ही सबसे पहली बार न्यूयार्क के 6 एवेन्यू से मोबाइल कॉल की थी| मोटोरोला ने ही 3 अप्रैल 1973 को मोबाइल का बड़े स्टार पर उत्पादन शुरू किया था|

उस टाइम के मोबाइल को 0G फोन की श्रेणी में रखा जाता था| 1983 में मोटोरोला का DynaTAC मोबाइल अमेरिका में FCC द्वारा अनुमोदित पहला मोबोइल था| इसे पॉकेट में रखा जा सकता था, और यह मोबाइल बहुत महंगा होता था, इसलिए यह कुछ हि लोगो के पास होता था| भारत में 23 अगस्त 1995 को पहल सेल्युलर मोबाइल फ़ोन आया था, सबसे पहले कलकत्ता में इसे पेश किया गया था| परन्तु भारत में सभी के लिए इसकी शुरुआत 31 जुलाई 1995  को हुई थी, मोदी टेल्स्ट्रा कम्पनी ने इसकी शुरुआत की थी|

मोबाइल, मोबाइल की लत, मोबाइल का प्रभाव,mobile, mobile addiction,
Mobile Addiction| मोबाइल की लत

 

अब हम जानते इसके उपयोगकर्ता के बारे में :-  आजकल बच्चो से लेकर बुढो तक मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे है| सबसे ज्यादा नुकसान तो बच्चो के लिए है फिर भी उनके माता -पिता अपने बच्चो को मोबाइल देते है|  यूनेस्को के अनुसार 3 से 5 साल के 54% बच्चे, 6 से 10 साल के 48% बच्चे, और 11 से 15 साल के 39% बच्चे पढाई के दौरान तकनीक यंत्र का उपयोग करते है|

रिसर्च के अनुसार ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से बच्चो के न्युरोलोजिकल और विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है| जो बच्चे कम उम्र से ही मोबाइल का उपयोग और उसमे ज्यादा स्क्रीन टाइम बिताते है उन्हें डिप्रेसनऔर एंग्जाईटी जैसी समस्यायें होती है| सेपियन लैब  की रिपोर्ट के अनुसार बच्चे जितना मोबाइल का उपयोग कम करेंगे उतना उनमे मानसिक रोग कम होगा| छोटे बच्चे मोबाइल पर ज्यादा देर तक कार्टून और गेम ज्यादा देखते है जिससे उनकी लत जल्दी लगती है इसलिए उन्हें मोबाइल से दूर रखना चाहिए|

ये हो गए बच्चो के बारे में इसी अनुसार युवा,वृद्ध, महिलाएं आदि के लिए भी यही है की मोबाइल का उपयोग सही काम के लिए करे व्यर्थ के लिए आप अपने समय और जीवन को ख़राब न करे| दुनिया में 6.1 बिलियन से ज्यादा लोग मोबाइल का use करते है,विश्व की आबादी का लगभग 57% लगभग 460 करोड़ हिस्सा मोबाइल इन्टरनेट का use करते है| भारत में मोबाइल की संख्या देश की वयस्क आबादी से ज्यादा है,टेलीकॉम रेगुलेटरी अथोरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार भारत में मोबाइल यूजर की संख्या 115.14 करोड़ से ज्यादा है| अब चलते है social media की ओर …

बच्चो में मोबाइल की लत, Mobile addiction in child
बच्चो में मोबाइल की लत I

 

सोशल मीडिया उपयोगकर्ता  (social media user) :- 

1.यूट्यूब (you tube) :- youtube की शुरुआत साल 2005 में हुई थी,इसे पैपेल के तीन कर्मचारियों चाड हर्ले,स्टीव चैन,और जावेद करीम ने मिलाकर बनाया था,2006 में google ने इसे 1.65  अरब डॉलर  में खरीद लिए,भारत में you tube 7 मई 2008 को को लांच किया गया था| विश्व में you tube के 2.9 बिलियन सक्रीय उपयोगकर्ता है और आने वाले समय में इसमें वृद्धि होने वाली है|

यही भारत में you tube के 46.2 करोड़ लोग सक्रीय है| जो अन्य देशो की तुलना में ज्यादा है, वाही अमेरिका में 23.9 करोड़ और ब्राजील में 14.4 करोड़ लोग you tube पर सक्रीय है| you tube एक ऐसा platform है जहाँ पे वीडियो देखा जाता है,बनाया जाता है, शेयर किया जाता है,और उससे कमाई भी की जाती है| भारत में you tube के current में 51 मिलियन से ज्यादा चैनल है| दुनिया के टॉप तीन you tube channel में भारत के T-series सबसे पहले नंबर पर है, जिसके सब्सक्राइबर लगभग 24.6 करोड़ है, फिर  MrBeast के है जिनके 17.1 करोड़ सब्सक्राइबर है,फिर एक कार्टून चैनल है|

2.फेसबुक (Facebook) :- फेसबुक की शुरुआत साल 2004 में हुई थी,मार्क जुकरबर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर बनाया था| Facebook एक फ्री सोशल नेटवर्किंग सर्विस है| इसमें कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र कम से कम 13 साल हो रजिस्ट्रेशन कर सकता है और सदस्य बन सकता है एक बार उसमे जुड़ने के बाद वह अपने परिजनों,मित्रो,और अपने जान पहचान वाले लोगो को संपर्क कर जोड़ते है और उनसे वार्तालाप,फोटो,वीडियो आदि शेयर करते है|

साल 2023  में इसके सक्रीय यूजर की संख्या 3.03 अरब पहुँच गयी| दुनिया का हर तीसरा व्यक्ति इसका use करता है| वही भारत में 2021 में लगभग फेसबुक के 10 करोड़ यूजर थे|

3.इन्स्टाग्राम (Instagram) :- Instagram को साल 2010 में लांच किया गया था|इसका नाम पहले Burbn था| इसकी शुरुआत सबसे पहले एप्पल के एप स्टोर के लिए लांच किया गया था,फिर बाद में सबके लिए लांच किया गया| Instagram पपर लोग अपनी फोटो और विडियो पर तरह तरह के फ़िल्टर लगाकर hashtag का use करके ट्रेंड सेट करते है| और सबके साथ शेयर करते है|

दिसम्बर 2023 तक भारत में 358.6 मिलियन सक्रीय यूजर के साथ दुनिया में सबसे अधिक यूजर भारत में है| इसके बाद अमेरिका,ब्राजील,और इंडोनेशिया आता है| Oberlo के अनुसार भारत में 74.7% इन्टरनेट यूजर Instagram का use करते है| और सबसे अधिक उपयोगकर्ता 18 से  24 साल के है| जिनमे 16.9% युवा 18 से 24 के है, 16.4% यूजर की उम्र 25 से 34 वर्ष है|

इन्स्टाग्राम, इन्स्टाग्राम उपयोगकर्ता, instagram user, instagram, instagram graph
Instagram chart ,इन्स्टाग्राम ग्राफ

 

4.व्हाट्सएप (WhatsApp) :- WhatsApp का अविष्कार ब्रायन ऐक्टन और जन कौम  ने मिलकर बनाया था| जन कौम ने WhatsApp को 24 फरवरी 2009 को अमेरिका के कलिफोर्निया में इनकार्पोरेट किया था| what’s up मतलब क्या चल रहा है होता है|

WhatsApp एक मोबाइल एप है जिसका use त्वरित सन्देश भेजने,प्राप्त करने लिए और फोटो,विडियो,दस्तावेज,और अपना लोकेशन आदि को आसानी से सेंड कर सकते है|whatsapp के मालिक अब मेटा है|  दुनिया भर में 2 अरब से ज्यादा लोग इसका use करते है|  इसके उपयोगकर्ताओ में 46.1% महिलाएं, 53.9% पुरुष शामिल है| भारत में ही सबसे ज्यादा इसके यूजर है|

ये भी पढ़े :-  

1.Bharat Ratn in 2024 I भारत रत्न 2024 में किन्हें मिलेगा देखिये सम्पूर्ण जानकारी

2.What is shvet patra I श्वेत पत्र क्या है इसके बारे में यहां देख पूरी जानकारी

3.Artificial Intelligence | AI की दुनिया देखे क्या होगा आने वाले समय में

4.Lal Krishna Advani Bharat Ratn | लालकृष्ण आडवानी को 2024 में भारत रत्न

5.chhattisgarh budget news in hindi : पेश हुआ छत्तीसगढ़का बजट जाने क्या कुछ हुआ खास बाते

6. Australian MP Varun Ghosh Bhagwat Geeta shapth | ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने गीता में हाथ रख कर ली शपथ

सोशल मीडिया के उपयोग और दुरूपयोग ( social media use and misuse) :- 

Use :-

1. इसके जरिये हम बड़ी आसानी से एक जगह से दुसरे जगह जाये बिना उस व्यक्ति से बात कर सकते है|

2. सोशल मीडिया का use हम अपने सन्देश को एक क्लिक पर आसानी से किसी दुसरे व्यक्ति को सेंड कर सकते है|

3.इसके द्वारा हम विडियो बनाते है और use अन्य सभी को दिखने के लिए सोशल मीडिया के जरिये सभी को शेयर करते है|

4.इसके द्वारा पढाई में आसानी होती है, पढाई से सम्बंधित मटेरियल बड़ी ही आसानी से उपलब्ध हो जाते है|

5. अपनी बातो को सही व्यक्ति तक और सही ढंग से प्रस्तुत करने के लिए भी|

6.इसके माध्यम से हमे सभी सरकारी योजनाये,निति,निर्णय केवल कुछ ही समय प्राप्त हो जाते है

7. इसका उपयोग कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए, मनोरंजन के लिए, तथा गेम के लिए भी किया जाता है|

Misuse :-

1. इसका सबसे बड़ा दुरूपयोग या नुकसान इसका सबसे अधिक उपयोग करना है|

2.आजकल छोटे बच्चे इसके जरिये अपना मनोरंजन के लिए इस पर ज्यादा निर्भर होते जा रहे है|

3.इसके द्वारा बच्चे अधिक समय तक अपना समय इसमें बर्बाद कर रहे हैं जिससे उनके मानसिक विकास में बाधा आ रही है|

4. इसका दुरूपयोग सबसे ज्यादा विडियो बनाने,देखने , अधिक समय तक स्क्रीन टाइम पर रहने और रील्स देखने में हो रहा है|

5.youtube का इस्तेमाल आजकल बच्चे से लेकर बड़ो तक सभी करते है पर आधे से ज्यादा लोग अपना समय सिर्फ व्यर्थ की विडियो देखने में करते है, जिससे उनको मनोरंजन मिलता है और अधिक समय तक उसमे लगे रहते है|

6.सोशल मीडिया का अधिक उपयोग आजकल अश्लील चीजो को देखने के लिए और use शेयर करने में भी हो रहा है|

7.सोशल मीडिया में ज्यादा समय तक अपना वक्त गुजारने से स्क्रीन की वजह से आँखों की समस्या, हाइपर की समस्या आदि हो रहे है|

8. इसका दुरूपयोग इतना बढ़ गया है की इसके जरिये दंगे होना,भड़काना,तनाव होना, अधिक समय पर लगे रहने से डिप्रेसन होना आदि होने लगे है|

ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे :sujhaw24.com 

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top