Delhi Election 2025 Result : दिल्ली में भाजपा की हुई वापसी 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार
देश की राजधानी दिल्ली में 2025 फरवरी में विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025 ) हुए | इस चुनाव में दिल्ली के तरफ से पूर्व की तात्कालिक सरकार थी आम आदमी पार्टी की उसमे से जितने बड़े नेता थे सबने चुनाव लड़ा जिसमे सबसे प्रमुख नेता जो अरविन्द केजरीवाल थे वही इस चुनाव में (Delhi Election 2025 Result) अपने सीट से हार गए इस सीट में उनके विपक्षी प्रवेश वर्मा थे जिन्होंने केजरीवाल को टक्कर देते हुए हरा दिए | इसकी भविष्यवाणी वैसे भी कुछ दिन पहले अमित शाह ने कर दिया था की दिल्ली के नवाब चुनाव हार रहे है |
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम (Delhi Election 2025 Result) 8 फरवरी याने की आज आ गया है जिसमे भाजपा ने बाजी मारी है और दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी | भाजपा (bjp) करीब 48 सीट पाकर दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी | बीजेपी करीब 27 साल बाद दिल्ली के सिंहासन पर वापसी कर रहे है | इस चुनाव में आप पार्टी के बड़े चेहरे अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन चुनाव हार गए जबकि आतिशी अपने सीट से जीत गयी |
इस चुनाव (Delhi Election 2025 ) में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है | 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा (bjp) को 8 सीटे मिली थी जबकि 2025 में करीब 6 गुना अधिक 48 सीटे मिली है | इस प्रकार दिल्ली में भाजपा की लहर देखने को मिली | जिस प्रकार अरविन्द केजरीवाल की पार्टी पिछले एक साल से मुसीबत में फंसी , उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उनके प्रमुख नेता घोटाले मामले में जेल गए इनसे उनकी छवि ख़राब हुई और ऊपर से केजरीवाल का शीशमहल वाला विवाद इन सब वजहों से आप पार्टी के वोट शेयर में कमी हुई और चुनाव में हार देखने को मिला |
दिल्ली में बीजेपी की जीत (Delhi Election 2025 Result) के बाद अमित शाह बे ट्विट कर कहा की दिल्ली के दिल में मोदी कहकर अभिवादन किया है | इस जीत से भाजपा अपने आप को और मजबूत करना चाहेगी इसी के साथ बीजेपी की NDA वाली गटबंधन पार्टी की देश के 19 राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है |

ऐसे ही और अधिक महत्वपूर्ण जानकरी के लिए हमारे साथ बने रहे और हमारे सोशल मीडिया से भी जरुर जुड़े |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.cg panchayat chunav : छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी से शुरू होंगे निकाय और पंचायत चुनाव देखिये पूरी जानकारी