corruption perception index 2025 : करप्शन परसेप्शन इनेक्स 2025 में भारत का बुरा हाल , भारत में बढ़ा भ्रष्टाचार
भारत इतना बड़ा देश जहाँ की जनसँख्या करीब 140 करोड़ से पार हो गयी | इतना बड़ा देश तो स्वाभाविक है की देश में भ्रष्टाचार होगा ही | लेकिन सरकार इसे कम करने की पूरी कोशिश करती है सिर्फ कागजो में | असल में देखा जाये तो भ्रष्टाचार हर जगह है सरकारी चपरासी से लेकर डीएम अधिकारीयों तक और छोटे सरपंच से लेकर बड़े मंत्री तक सब पैसा खाते है |
भारत की स्थिति
इसी बिच करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2025 (corruption perception index 2025 ) की एक रिपोर्ट आई है जिसमे भारत की स्थिति अच्छी नहीं है जबकि 2023 के मुकाबले भारत 3 स्थान और फिसल गया | भारत में भी भी भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है बल्कि और तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है | भारत 3 स्थान फिसलकर 180 देशो की सूची में 96 वें स्थान पर आ गया है | 2023 में भारत 93 वें स्थान पर था अब सोचिये सरकार भ्रस्टाचार कम की बात करते है लेकिन असल में यह बिल्कुल उल्टा है |

याने की भारत का कुल स्कोर इस साल (corruption perception index 2025 ) 38 है जबकि 22-23 में क्रमशः 39-40 था | डेनमार्क देश ऐसा देश है जहाँ भ्रस्टाचार सबसे कम है और उसका स्कोर 90 है | याने की जो देश शून्य के जितने करीब रहेगा वह उतना अधिक भ्रष्ट होगा और जिस देश का स्कोर 100 के करीब होगा वह उतना ही कम भ्रष्ट देश होगा | डेनमार्क के बाद फिनलैंड, सिंगापूर, न्यूजीलैंड क्रमशः आते है | सबसे भ्रष्ट में साउथ सूडान देश है और इसमें सोमालिया और वेनेजुएला भी शामिल है | चीन की बात करे तो उसका रैंक ७६ है , श्रीलंका का 121, पाकिस्तान का 135 और बांग्लादेश का 149 है |
इस अनुसार से इस इंडेक्स (corruption perception index 2025 ) को देखते है तो पता चलता है की भारत में भ्रस्टाचार अभी भी बढ़ता जा रहा है | सरकार को इसे लेकर कड़े कानून बनाना चाहिए और अगर बने है तो इसे सही से कड़ाई से पालन के निर्देश देने चाहिए | छोटे स्तर से शुरुआत हो और जो भी सरकार योजना निकाले उसको लेकर सरकार समय समय पर जांच करवाएं | आम आदमी से कभी कोई एक रुपया न लिया जाये इसको लेकर सख्त कारवाई होनी चाहिए | तभी हमारा देश भ्रस्टाचार की सूची में , सबसे कम की ओर बढेगा |
ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.Toothpick of Love Kumbh Mela : महाकुम्भ में बिक रहा है इश्क का दातुन क्या है पूरा मामला जरुर जानिए
4.Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ भगदड़ मामला क्या है और इसके जिम्मेदार कौन है देखिये पूरी खबर