sujhaw24.com

all about cg temples : छत्तीसगढ़ के मंदिरो बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकरिया

all about cg temples
all about cg temples

 

all about cg temples : छत्तीसगढ़ राज्य की प्रमुख मंदिर

all about cg temples : छत्तीसगढ़ राज्य भारत का ही एक राज्य है , यह राज्य पहले मध्यप्रदेश राज्य के अंतर्गत आता था | छतीसगढ़ राज्य 1 नवम्बर साल 2000 में एक नये राज्य के रूप में अस्तित्व में आया | छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर को बना गया है | छत्तीसगढ़ राज्य भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों में से एक है | छत्तीसगढ़ का मुख्यालय रायपुर को बनाया गया है | यह छत्तीसगढ़ राज्य अपनी कला , संस्कृति , और प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जानी जाती है |

छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल करीब 1 लाख 36 हजार किलोमीटर है | छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या साल 2021 की जनसंख्या जनगणना के अनुसार करीब 2.5 करोड़ मानी जा रही है | छत्तीसगढ़ के लोग मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ी बोली का उपयोग करते है इसके अलावा यहाँ के लोग हिंदी और इंग्लिश भाषा का प्रयोग भी बहुतायत में करते है |

छत्तीसगढ़ के मंदिरो बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकरिया
छत्तीसगढ़ के मंदिरो बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकरिया

 

छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से कृषि और वाणिज्य मुख्य आर्थिक गतिविधिया है | यहाँ के मुख्य फसलो में धान , गेहूं , तिवरा, जौ , मक्का सरसों आदि फासले ली जाती है | छत्तीसगढ़ की मिटटी से कोयला , एल्युमिनियम , स्टील आदि खनिज पदार्थ निकला जाता है |इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य भारत का एक मुख्य खनिज उत्पादक राज्य है |

छत्तीसगढ़ की ख़ास व्यंजनों में जलेबी , खुर्मी , ठेठरी , चिला , पोहा , गुलगुला भजिया , अंगाकर रोटी आदि है | जिसे यहाँ के लोग बड़े ही चाओ से खाते है | यहाँ के लोग गर्मी के दिनों में गर्मी से बचने के लिए सुबह सुबह बसी का भी सेवन करते है यह यहाँ का मुख्य भोजन है |

इसके अलावा भी छत्तीसगढ़ में कई अन्य खासियते है जैसे यहाँ की मंदिर जिनकी जानकारी हम इस आर्टिकल के माध्यम से देंगे |

छेरकी महल

छेरकी महल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित है | यह पुरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध मानीं जाती है | कबीरधाम जिले को पहले कवर्धा के नाम से जाना  जात था | यह मंदिर संकरी घाटी के वायरल वन में भोरमदेव मंदिर और मडवा महल के बिच में स्थित है | स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 14वी सदी में एक नागा सरदार के द्वारा करवाया गया था |

और यहाँ एक शिव से सम्बंधित मंदिर मानी जाती है | ऐसा माना जाता है की यह मंदिर इस क्षेत्र के चरवाहे समुदाय के लिए बनाया गया था | छेरकी महल के द्वार में 5 चौखट है और दो पत्तेदार पट्टिया जिसके बाद एक स्तंभ स्थित है | चौखट पर गणेश , गजलक्ष्मी , और अर्धनारीश्वर की प्रतिमाये है | आधार पटल पर द्वारपालों और नदी देवियों के दृश्य दर्शये गये है |

छेरकी महल और भोरमदेव मंदिर 
छेरकी महल और भोरमदेव मंदिर

 

भोरमदेव मंदिर

भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ का एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है यह मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य के कबीरधाम जिले में स्थित है यह जिला अभी भी अपने पुराने नाम कवर्धा के नाम से ही ज्यादा जाना जाता है | भोरमदेव मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है | या मंदिर पहाड़ो के बीच में स्थित है | यह लगभग 7वी से 11वी में निर्मित मानी जाती है | इस मंदिर का मुख पूर्व की ओए बनाया गया है |

भोरमदेव मंदिर को छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहा जाता है | यह मंदिर राजधानी रायपुर से करीब 120 किलोमीटर की दुरी पर स्थित कवर्धा जिला मुख्यलय से 17 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है |यह मंदिर मैकाल परवर श्रृंखला में छपरी नामक ग्राम के निकट ही स्थित है | इस मंदिर में वैष्णव और जैन प्रतिमाये स्थित है |

यह मंदिर गोपाल देव के शासन काल में निर्मित किया गया है | मंदिर में तीन प्रवेश द्वार बनाये गये है इसका प्रमुख द्वार पूर्व दिशा में और दुसरा द्वार दक्षिण की तथा तीसरा द्वार अर्ध मंडप , उससे लगा हुआ अंतराल और गर्भगृह है |

गुरु घासीदास मंदिर गिरौदपुरी
गुरु घासीदास मंदिर गिरौदपुरी

 

गुरु घासीदास मंदिर गिरौदपुरी

छत्तीसगढ़ का एक और प्रमुख मंदिर गिरौदपुरी में स्थित संत शिरोमणि गुरू घासीदास जी का मंदिर है | यह मंदिर गुरु घासीदास जी को समर्पित है | यह मंदिर बालौदा बाजार जिले में स्थित है | यह मंदिर छारो से वनों से घिरा हुआ है | हर साल यहाँ पर घुमने के लिए लाखो श्रद्धालु जाते है | यहाँ पर हर साल फागुन के महीने में बहुत ही बड़ा मेले का आयोजन किया जाता है | यहाँ पर कुतुब्ब मीनार से भी उंचा एक जैतखाम बनाया गया है | जिसकी उचाई करीब 77 मीटर है |

यह मंदिर संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी को समर्पित है | उनका जन्म 18 दिसंबर सन 1756 में हुआ था | उन्होंने छत्तीसगढ़ में फैली हुयी जाति प्रथा को समाप्त करने में अपनी प्रमुख भिमिका निभायी है | उन्होंने हर जाति धर्म के इंसान को एक माना और मनखे मनखे एक सामान का उपदेश लोगो को दिया |

इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकरियो के लिए हमारे इस वेबसाइट को अवश्य फोलो करें – sujhaw24.com

gif

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

ये भी पढ़े –

1.Income Tax : इनकम टैक्स किसे देना होता है सम्पूर्ण जानकारी यंहा पढ़िए

2.pride of india : भारत के गौरव की कहानी

3.all about kabirdham district : कबीरधाम जिले की पूरी जानकारी देखे यहाँ

4.Lok Sabha speaker : लोकसभा अध्यक्ष के बारे में देखिये पूरी जानकारी

5.Why Indians Leave India आखिर लोग भारत छोड़ अमेरिका में क्यों बसते जा रहे है

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top