reality of social media : सोशल मीडिया की सच्चाई देखिये सबकुछ जो आपका जानना जरुरी है

about social media : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम जिसके जरिये आप घर बैठे, या कहीं भी हो देश, दुनिया तथा हर चीज से जुडी जानकारी, विडियो , फोटो आदि देख सकते है और उसे शेयर भी कर सकते है| यह एक मनोरंजन का माध्यम है जिससे आप अपना मनोरंजन कर सकते है| सोशल मीडिया जिसमे बहुत से प्लेटफार्म शामिल है जैसे की फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप्प जैसे शामिल है|

reality of social media, social media, about social media, सोशल मीडिया की सच्चाई , सोशल मीडिया, सोशल मीडिया के बारे में
Social Media

 

reality of social media : सोशल मीडिया का नाम सुनते ही सबके मन में सबसे पहला नाम इन्स्टाग्राम और यूट्यूब आता है| क्योंकि सोशल मीडिया का अर्थ हो गया है रील्स, विडियो, फोटो | हर कोई इससे वाकिफ है क्योंकि इसका चलन भी बहुत अधिक है| बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सब सोशल मीडिया में आजकल लगे हुए है| सभी सोशल मीडिया का शिकार है| यह कोई आम बात नहीं है | क्योंकि आप जितना सोशल मीडिया में फसते जायेंगे वो आपको उतना ही परेशान करते जायेगा, आपको अपना शिकार बनाता जायेगा|

सोशल मीडिया एक रंगीन दुनिया है| जो आपको काल्पनिक से लेकर असंभव दुनिया दिखाता है| जिसके जरिये आपका डोपामिन रिलीज होता है और उतना ही उसको देखते है| आपको उसमे सब कुछ देखने को मिलेगा, फिल्म से लेकर सीरियल तक, कार्टून से लेकर कॉमेडी तक, गन्दगी से लेकर अश्लीलता तक सबकुछ और इसी में आप फसते चले जाते है| इन्ही सोशल मीडिया की सच्चाई हम आपको बताएँगे की कैसे वो आपको अपने जाल में फस रहा है और आप फसते चले जा रहे है , तो चलिए जानते है सच्चाई |

reality of social media : सोशल मीडिया की सच्चाई

सोशल मीडिया की लत के बारे में हमने एक और आर्टिकल लिखा हुआ है जिसमे आपको इससे जुडी सभी रिपोर्ट बताया है की कितने लोग सोशल मीडिया use करते है और कैसे इसकी लत बहुत खतरनाक है | आज हम आपको इसकी सच्चाई के बारे में बताएँगे |

reality of social media : सोशल मीडिया एक अनोखा नाम एक अनोखा डिजिटल प्लेटफार्म जो आपको सबकुछ प्रदान करवाता है जो एक आम टीवी, रेडिओ नहीं करा सकता है| सोशल मीडिया की शुरुआत संचार और जरुरत की खबर के लिए बनाया गया था , लोग दूर बैठे एक दुसरे से संवाद कर सके आदि| किन्तु आजकल इसका कुछ और ही उपयोग हो रहा है| यूट्यूब जो 2010 के बाद से अधिक सक्रीय हुआ और अब यह सबके मोबाइल में राज करता है कुछ हो या न हो लेकिन यूट्यूब जरुर होगा|

और उसी क्रम में इन्स्टा आता है जो रील्स के लिय दुनियाभर में मशहूर है|  इसके  जरिये आपको वो सब दिखाया जा रहा है जिससे आप इसके तरफ और खींचते चले जाये| यूट्यूब को जब आप ओपन करेंगे तो आपको ऐसे विंडो दिखाई देंगे की समझ में नहीं आयेगा की क्या देखू क्या नहीं | सब एक से बढ़कर एक विडियो आपके सामने लायेंगे ताकि आप उसी में उलझ जाये | आप यह सोचकर जाते है की बस 15 मिनट देख लूँगा या आधे घंटे उसके बाद बंद कर दूंगा लेकिन सच तो यह है की जब आप इसमें जायेंगे तो वो आपको जल्दी वापस आने नहीं देगा|

social media आपको अपने जकड़न में बाँध के रखेगा| आपको रोचक तथ्य दिखाने के लिए अश्लील चीजे दिखायेगा,  सेक्स क्लिप्स दिखाकर आपकी उत्तेजना बढ़ाएगा, कॉमेडी के चक्कर में आप हसेंगे जरुर लेकिन उसके बाद आप फसेंगे जरुर| फिल्मो में बढती नग्नता, युवाओ में बढती गालिया, नशे का प्रकार तथा नशा करने का स्टाइल , लड़ाई-झगड़े, मारपीट आपको सब गलत चीजे दिखायेगा क्योंकि आप वैसा देखना चाहते है और आप देखते है इसलिए सोशल मीडिया भी आपको वही सब दिखाता है|

reality of social media, social media, about social media, सोशल मीडिया की सच्चाई , सोशल मीडिया, सोशल मीडिया के बारे में
सोशल मीडिया की सच्चाई

 

reality of social media : social media आपको रील्स दिखायेगा और उस रील्स में रहेगा नग्नता, सेक्सी फोटो, गालियाँ, नशा और उत्तेजना जिसकी वजह से आप वहां से जल्दी निकल नहीं पते और डोपामिन की वजह से आप उसी में रुक जाते है और पता ही नहीं चलता की 1 घंटे या 2 घंटे कब निकल गए| और इन सबका का परिणाम होता है की आप सोशल मीडिया की लत का शिकार हो जाते है और हर समय यही सब देखते रहते है और कुछ करने का मन नहीं करता है|

इन सबसे बाहर निकलना जरुरी है | आपका जीवन सही कर्म करने के लिए मिला इन सब सोशल मीडिया में उलझकर बर्बाद करने के लिए नहीं | समझदार बनिए और इन सब चक्करों से बाहर निकालिए और इसकी सच्चाई जानिए | यह लत आपको ले डूबेगा| ऐसे ही और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे :- sujhaw24.com 

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :- 

1.How is water digested : पानी किस तहर पचता है

2.benefits of walking : पैदल चलने के फायदे देखिये क्यों जरुरी है चलना

3.how the ear works : कान किस तहर काम करता है

4.Dharavi city : धारावी शहर देखिये एशिया के सबसे बड़ी स्लम क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी

5.garmi : गर्मी देखिये हीटवेव एवं अधिक गर्मी का कारण सबकुछ

6.Nautapa Kya Hai : नौतपा क्या होता है इस 9 दिन क्यों पढ़ती है सबसे ज्यादा गर्मी

Leave a Comment