HMPV Virus : कोरोना की तरह फ़ैल रहा नया hmpv वायरस हो गयी है शुरुआत
hmpv virus news : कोरोना वायरस एक ऐसा वायरस जिसने पुरे विश्व में सभी को घर के अन्दर बंद रहने पर मजबूर कर दिया था | इतनी तेजी के साथ फैला की देखते ही देखते लाखो लोगो की मृत्यु हो गयी | चीन के वुहान शहर से निकल कोरोना वायरस ने इतनी तबाही फैलाई की भारत भी इसके सामने झुक गया और 2 वैक्सीन इसके लिए बनाये गए | आज हर किसी को इसकी वैक्सीन लग चुकी है |
Human metapneumovirus : लेकिन अब एक ऐसा ही वायरस (Human metapneumovirus) आ रहा है जो कोरोना की तरह ही फैलता है और उसी के जैसा लक्षण दिखाई देता है | और सोचने वाली बात यह है की यह वायरस भी चीन (hmpv virus china) से फ़ैल रहा है | भारत में भी इसके केस देखने को मिल रहे है | तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक आदि जैसे राज्यों में छोटे बच्चो में देखने को मिला है |
अब जब मामला बढ़ रहा है तो सरकार भी एक्शन में आ गयी है | लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने इसे नार्मल वायरस बताया है जबकि कोरोना भी शुरू में नार्मल था लेकिन बाद में भयंकर तबाही देखने को मिली | इसलिए सरकार के साथ साथ आम जनता को भी सचेत रहने की जरुरत है |
hmpv virus : एचएमपीवी वायरस
hmpv virus symptoms : डॉक्टरो का कहना है की यह एक RNA virus है | जैसे आम सर्दी के लक्षण मिलते है वैसे ही इसके भी लक्षण मिलते है | इसकी वजह से गले में खांसी और घरघराहट हो सकती है | और इस वायरस का खतरा ठण्ड के दिनों में ज्यादा दिखाई देता है और इसी मौसम में बढ़ता भी है | इसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चो , 65 वर्ष से अधिक और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगो पर ज्यादा देखने को मिलता है | hmpv वायरस (Human metapneumovirus) अक्सर हवा के जरिये फैलता है | जैसे किसी की खांसने-छींकने से जल्दी फैलता है |
hmpv virus symptoms : hmpv वायरस के लक्षण
1. आपको खांसी हो सकती है
2. तेज बुखार देखने को मिल सकता है
3. नाक बहना
4. गला ख़राब होना (खरास)
5. सांस की तकलीफ हो सकती है
6. शरीर में रेसेज देखने को मिल सकता है |
कोरोना वायरस और एचएमपीवी वायरस (Human metapneumovirus) दोनों अलग फैमिली के वायरस है लेकिन इसके लक्षण समान देखने को मिलते है ऐसे में सजगता जरुरी है | यह वायरस कोई नया नहीं है क्योंकि इसकी जानकारी 2001 में मिल गया है | और यह फैलता रहता है जैसे की चीन में ही अगले साल (2023) में फैला था | डॉक्टरो का कहना है की इसके अभी तक ऐसा कोई वैरिएंट देखने को नहीं मिला है जो कोरोना की तरह विस्फोट कर सके |
hmpv virus vaccine : hmpv वायरस के लिए वैक्सीन
थोड़ी सी घबराहट इस बात से हो सकती है की अभी तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं बनी है | अधिकतर मामलों में यह सामान्य होता है और घर में रहकर इसको ठीक किया जा सकता है | जिनमे इसके लक्षण अधिक दिखाई देते है उन्हें ऑक्सिजन थेरेपी आदि दिया जाता है | इसकी वैक्सीन इसलिए नहीं बनी है क्योंकि अभी तक ऐसा कोई गंभीर मामला देखने को नहीं मिला विश्व में इसलिए |
लेकिन इसके विपरीत आम नागरिक और जागरूक नागरिक होने के नाते हमें यह समझना होगा की हमारा स्वास्थ्य सबसे जरुरी है इसलिए हमें सजग रहना होगा और इस वायरस को हलके में नहीं लेना है | क्योंकि क्या पता यह भी कोरोना जैसे फ़ैल जाये | इसलिए चेकअप कराते है और अपने स्वास्थ्य का ख्याल जरुर रखे | ऐसे ही और आधिक खबर के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | |
Join Telegram Channel |
यह भी पढ़े :-