Chhattisgarh budget 2025 : जानिए छत्तीसगढ़ बजट 2025 में आपको क्या मिला
छत्तीसगढ़ बजट 2025 (Chhattisgarh budget 2025) को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने 3 मार्च को जारी किया | साय सरकार का यह दूसरा बजट है | इस बार के बजट में जो थीम रखा गया था वह GATI पर है | अर्थात G = गुड गवर्नेंस , A = एक्स़लरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर , T = टेक्नोलॉजी , I = इंडस्ट्रियल ग्रोथ है | इस बजट को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रस्तुत किया |

Chhattisgarh budget 2025 : इस बजट में शिक्षा पर सबसे अधिक पैसा दिया गया है | स्वास्थ्य , पर्यटन , धार्मिक स्थलों और कारोबार के बारे में अधिक ध्यान दिया गया है |, इसी के साथ किसान , युवा के बारे में भी बताया गया है लेकिन अपेक्षाकृत कम | सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा होता है जिसके लिए सरकार ने 22 हजार करोड़ की घोषणा किये | चलिए एक -एक करके सभी क्षेत्रो के बारे में देखते है आखिर क्या क्या दिया गया है और क्या दे सकते थे |
1. छत्तीसगढ़ बजट 2025 : शिक्षा के क्षेत्र में
इसके (cg budget ) तहत pm श्री स्कूल योजना के तहत 277 करोड़ दिया गया है | 17 और नालंदा लाइब्रेरी खोलने की अनुमति दी गयी | 24 सरकारी पोलीटेक्निक और आईटीआई अपडेशन , 6 नए फिजियोथेरेपि कॉलेज खोलेंगे , 12 नर्सिंग कॉलेज , कॉलेज भवनों के नए निर्माण और नवीनीकरण के लिए 212 करोड़ दिया गया है | इन चीजो के बारे में इसमें बताया गया है |
क्या दे सकते थे :- सबसे जरुरी जो है वो है बच्चो, युवाओ का भविष्य | सबसे जोर उनके प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्राथमिक शिक्षा पर जोर योजना ला सकते थे , सरकारी स्कूलो को प्राइवेट की तर्ज पर विकसित करना, निजी स्कूलो की मनमानी फीस को कम कर करने के लिए कुछ उपाय | युवाओ के बेहतर भविष्य के लिए उनके रोजगार के लिए तहसील या पोस्ट क्षेत्र में एक सरकारी उद्योग लगाकर उस क्षेत्र के युवाओ को उसमे शामिल कराने के लिए एक योजना बनाते ताकि बेरोजगारी कम हो सके | ग्रामीण क्षेत्र में युवाओ के रोजगार के अवसर के लिए ग्रामीणों में विकास योजनायें चलाते जिसमे ग्रामीण युवा को मौका दिया जाये |
2. छत्तीसगढ़ बजट 2025 : कृषि क्षेत्र में
किसानो के लिए इसमें (cg budget 2025) यह बताया गया है की ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 29 करोड़ पारित किया गया है | गन्ना किसानो को बोनस के लिए 60 करोड़ दिया गया है | दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदुर कल्याण योजना के तहत 600 करोड़ पारित किया गया है | डेयरी समग्र विकास के लिए 50 करोड़ दिया गया है | कृषि पम्पो के बिली में छुट और उसके विद्युतीकरण के लिए 50 करोड़ दिया गया है | दलहन और तिलहन फसलो की MSP की दर पर खरीदी की जाएगी |
क्या दे सकते थे :– इसमे (Chhattisgarh budget 2025) तो वही बातें कही गयी जो पहले से ही थी | नया कुछ नही कहा गया है जैसे यूरिया-डीएपी, पोटाश जैसे खादों का दर अधिक है उसे कम कर सकते थे | दलहन तिलहन की msp की बात तो कर दी लेकिन यह नहीं बताया की पुरे छत्तीसगढ़ में हर जगह होगी , इसे पुरे छत्तीसगढ़ में हर जगह लागू करना चाहिए था | फसल बीमा योजना के अंतर्गत जांच जरुरी है क्योंकि किसान पैसा तो भरते है लेकिन मुस्किल से मिल पाता है कई बार नहीं मिलता है | किसानो को केंद्र की तर्ज पर कुछ पैसे दे देते जैसे 4-4 महीनो में 2000 की घोषणा करते जिससे किसानो को कुछ राहत मिली |
3. छत्तीसगढ़ बजट 2025 : स्वास्थ्य के क्षेत्र में
इसके लिए 1850 करोड़ पारित किया गया है | सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बनाया जायेगा | शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ योजना के लिए 1500 करोड़ दिया गया है | रायपुर के मेकाहारा में IVF केंद्र बनाया जायेगा | सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के लिए 132 करोड़ है | हाट बाजार क्लिनिक के लिए 13 करोड़ पारित | सिकल सेल के लिए संस्थान बनाया जायेगा | स्लम स्वास्थ्य योजना के लिए 100 करोड़ पारित | 4 योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र बनाया जायेगा | आयुर्वेदिक कॉलेज के लिए 4 करोड़ पारित |
क्या कर सकते थे :- स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ा भ्रस्टाचार आयुष्मान कार्ड को लेकर चल रहा है | इसकी जांच करवाते , कई अस्पतालों में मन कर देते है , आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं करते , और कई अस्पतालों में करते है तो वहां अतिरिक्त पैसा लिया जाता है ऊपर से आयुष्मान कार्ड के जरिये अधिक पैसा काटा जाता है | प्रत्येक अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ , पर्याप्त डॉक्टर के लिए भर्तियों की घोषणा क्योंकि अधिकतर अस्पतालों में 7 दिनों 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते है , ऊपर से कोई भी टेस्ट कराना हो तो भी 7 दिन नहीं होते , रविवार कजो छुट्टी रख देते है |
4. छत्तीसगढ़ बजट 2025 : महिलाओ के लिए
इसमें (cg budget) महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़ पारित किया गया है | NRLM के तहत लखपति और ड्रोन दीदी के लिए 800 करोड़ पारित | SCA योजना के तहत जो कामकाजी महिला है उनके होस्टल के लिए 133 करोड़ पारित | प्रधानमंत्री मात्री वंदन योजना के लिए 100 करोड़ पारित | हाई स्कूल के छात्रो को साइकिल के लिए 50 करोड़ पारित | मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए 40 करोड़ पारित | सैनिटरी के लिए 13 करोड़ पारित | अनाथ बच्चो के पालना योजना के तहत 10 करोड़ पारित |
क्या कर सकते थे :- महिलाओ को और अधिक शसक्त बनाने के लिए कुछ महिला समूह योजना बना सकते थे |प्रत्येक पोस्ट ऑफिस क्षेत्र में महिला स्वसहायता समहू का आरम्भ करते और उनके रोजगार के लिए एक व्यावसायिक कंपनी या उत्पाद सम्बन्धी टास्क देते जिससे उन्हें स्किल भी हासिल होगा और उन्हें रोजगार भी मिलेगा |
5. युवाओ के लिए
युवाओ के लिए अलग -अलग विभागों में करीब 10 हजार नौकरियां निकाली जाएगी | नै शिक्षको की भर्ती भी कराइ जाएगी | 3200 बस्तर फाइटर की भर्ती होगी | स्कूल-कॉलेज में शैक्षणिक पदों पर भर्ती| बस इतनी बात इसमें की गयी है |
क्या कर सकते थे :- युवाओं को रोजगार देने के लिए उनके स्किल पर ज्यादा ध्यान देते | स्कूली शिक्षा से ही उन्हें अपने रोजगार के लिए स्किल सिखाया जाने के लिए युवा स्किल योजना ला सकते थे | इससे यह होता की जो बच्चे जो करना चाहते है वे उस क्षेत्र से सम्बंधित स्किल में पहले से ही निपुण हो सके और आगे उन्हें दर-बदर भटकने की जरुरत न पड़े | जिस क्षेत्र में उद्योग है उस क्षेत्र के युवाओ को उसमे भारित मिले ऐसी कुछ योजना |
6. पर्यटन के क्षेत्र में
तीर्थ दर्शन योजना के लिए 15 करोड़ पारित | सिन्धु दर्शन और कैलाश मानसरोवर यात्रा करिय जाएगी | जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म का विकास किया जायेगा | इसमें ज्यादा कुछ नहीं कहा गया है |
क्या कर सकते थे :- सबसे पहले जरुरी है की जितने भी तीर्थस्थल छत्तीसगढ़ में है उनके विकास पर जोर देने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास योजना लाते | जिससे हर उस पर्यटन स्थल को राष्ट्रिय स्तर पर विकसित करते जैसे कई झरने है, घाटियाँ है , मंदिर है | उनके आस -पास रहने के लिए आवास, होटल बनाते , बेहतर सड़के ताकि बारिश के दिनों में भी वहां तक सही-सलामत जाया जा सके | और जो भी टिकट के रूप में पैसा लिया जाता है उसको न्यूनतम किया जा सकता है क्योंकि कई जगहों का टिकट बहुत महंगा होता है | छत्तीसगढ़ में सभी तीर्थस्थलो को घुमाने के लिए योजना ला सकते थे |
7 . लोक निर्माण विभाग के क्षेत्र में
मुख्य जिला सडको के लिए 403 करोड़ पारित | राज्य राजमार्ग के लिए 109 करोड़ | रेलवे ओवर ब्रिज के विकास के लिए 35 करोड़ | बड़े पुल निर्माण के लिए 574 करोड़ | रिंग रोड या बायपास के लिए 100 करोड़ | मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 845 करोड़ पारित | मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के लिए 100 करोड़ पारित |
क्या कर सकते है :- सबसे जरुरी है की ग्रामीणों के सड़को पर ध्यान देना आज भी ग्रामीण सडको का विकास सिर्फ कागजो में ही सिमित है | क्योंकि असल में तो भ्रस्टाचारी चलता है क्योंकि ऊपर से पैसा तो भेज देते है लेकिन नरीमन की जगह पर गड्ढो को भर दिया जाता है और ऊपर कह दिया जाता है की यहाँ नवनिर्माण किया गया | इसलिए इसपर जांच जरुरी है | हर पूल जो कुछ सालो में जर्जर होने लगते है , अस्वछता देखने को मिलती है , गड्ढे हो जाते है इस पर ठोस कारवाई | हर गाँवों को रोशन करने के लिए सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगा सकते है |
8 जनजातीय क्षेत्र के लिए
नक्सल प्रभावित जिलो को सहायता के लिए 220 करोड़ पारित | प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना के लिए 50 करोड़ पारित | जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 30 करोड़ पारित | पाल्म आयल की खेती के लिए 25 करोड़ | बस्तर और सरगुजा में मोबाइल विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाया जायेगा | और इन्ही जिलो में होम स्टे का नरीमन भी होगा |
यहा था छत्तीसगढ़ बजट 2025 (Chhattisgarh budget 2025) में क्या है प्रमुख बातें और क्या है उसकी कुछ कमियां | अगर यह खबर आपको पसंद आया होगा तो हमें फॉलो जरुर करे | ऐसे ही और अधिक खबरों के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
2.Savra Tribe Chhattisgarh : सवरा जनजाति के बारे में पूरी जानकरी देखे इनके रोचक तथ्यों के बारे में