India Final Match : भारत ने चैम्पियंस ट्राफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है
भारत (india) ने एक और महान कारनामा करके दिखा दिया | भारत चैम्पियंस ट्राफी 2025 (champions trophy 2025) के फाइनल में जगह बना ली है अब भारत 9 मार्च को दुबई में फाइनल मैच (india into the final) खेलेगा | 4 मार्च को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (ind vs aus) के बिच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ जिसमे भारत ने बदला लेते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया | इस मैच में विराट कोहली (virat kohli) प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे |

India Final Match : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल (ind vs aus semifinal) मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया और 264 रन आल आउट होकर बनाये | ऑस्ट्रेलिया के तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे अधिक रन (73 रन ) बनाये और उसके बाद एलेक्स कैरी ने भी 61 रन बनाये | चेज करते हुए भारत ने यह मैच जीत हासिल कर ली | भारत की ओर से विराट कोहली (virat kohli) ने सबसे अधिक 84 रन बनाये उनका साथ श्रेयस अय्यर (45) और केएल राहुल (42) ने बखूबी दिया और शेष 11 बाल रहते यह मैच अपने नाम कर दिए |

इसी के साथ भारत ने CWC 2023 का अपना बदला भी पूरा किया जहाँ पर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था | अब इस बार भारत ने अपना दमखम दिखाते हुए यह कारनामा कर दिखाया | 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बिच खेला जायेगा जो भी टीम इसमें जीतती है वह भारत के साथ 9 मार्च को दुबई में फाइनल मैच (champions trophy 2025) खेलेगा | अब देखना होगा की भारत के साथ कौन 9 मार्च को फाइनल मुकाबला खेलेगा |
ऐसे ही और अधिक खेल से जुडी महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-