CG Encounter with Naxalites : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 7 से ज्यादा नक्सली मारे गये

 

CG Encounter with Naxalites | छत्तीसगढ़ सुरक्षा बलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ देखे पूरी खबर

CG Encounter with Naxalites : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर – बीजापुर जिले की सीमा में नक्सलियों के लिए सेफ जोने कहे जाने वाले अबुझमाड़ा में सुरक्षा बलो ने बुधवार को देर रात कॉम्बिंग ओपरेशन शुरू की | इस ऑपरेशन के लिए तीनो जिलो के करीब 800 जवानो को अबुझमाड़ा के जंगलो में उतरा गया था |

दरअसल वर्तमान में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए छतीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में अभियान चलाया जा रहा है , जिसके तहत ही कल अर्थात गुरुवार को नक्सलियों को उनके सेफ जोने में घेरा गया | और मुठभेड़ में करीब 7 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया और 10 ज्यादा को गोली लगने से वे घायल हो गये |

Encounter with Naxalites
Encounter with Naxalites

 

बुधवार की देर रात को तीन जिलो के करीब 800 जवानो को कॉम्बिंग ऑपरेशन के लिए अबुझमाड़ा के जंगलो में उतरा गया था | इस क्रम में अबूझमाड़ा के रेकावाया के जंगलो में फ़ोर्स और नक्सलियों का आमना सामन हुआ जिसमे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी | छत्तीसगढ़ के जवानो ने अपनी जावाबी करिवाही में गोलीबारी कर 7 नक्सलियों को मार गिराया | खबर के अनुसार सभी नक्सली बाकायदा वर्दी पहने हुए थे |

बताया गया की इनमे से 2 नक्सली को नारायणपुर एसटीएफसी और डीआरजी के जवानो ने , वही दंतेवाडा की ओर से निकली सुरक्षा बलों की टीम ने 5 नक्सलियों को मार गिराया | सभी नक्सलियों के मृत शरीर को बरामद किया जा चुका है |

कितने नक्सली मारे गये और कितने घायल हुए

सुरक्षा बलो और नक्सलियों के बिच कल हुए गोलिबारी में खबरों के अनुसार करीब 7 नक्सली मारे गये | इसके लिए बुधवार को तीन जिलो के करीब 800 जवानों ने अबुझमाड़ा के जंगलो की घेरा बंदी की थी | जिसमे अबूझमाड़ा के रेकावाया के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों का आमना सामना हुआ जिसमे नक्सलियों गोली बारी शुरू कर दी जिसके जवाब में जवानों ने उनपर कार्रवाही की जिसमे 7 नक्सली नारे गये और 10 से नक्सलियों को गोली लगी है |

मारे गये नक्सलियों के शव
मारे गये नक्सलियों के शव

 

सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच गोलीबारी

देर रात 11 बजे तक रेकावाया के जंगलो में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर गोलीबारी हो रही थी | नक्सलियों को जवानों ने बड़ी संख्या में घेर रखा था | खबरों के अनुसार अबूझमाड़ा में नक्सलियों के डेरा बनाने की बात सामने आई थी | फिर जवानो को इन नक्सलियों की सटीक लोकेशन का पता चल गया | तब इलाके भगौलिक परिस्तिथियों को देखते हुए तीन जिलो के सुरक्षा बलों को इस काम में लगाया गया | जिसमे बीजापुर , दंतेवाडा , और नारायणपुर जिले के पुलिस को ऑपरेशन के लिए उतरा गया था |

नक्सलियों के मारे जाने और समर्पण को लेकर क्या कहता है इस साल का गणित

छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलो के जवानो ने इस साल अभी तक करीब 110 से भी ज्यादा नक्सियो को मार गिराया है | छत्तीसगढ़ की नयी बनी वर्तमान मे बीजेपी के सरकार ने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त करने का प्रण लिया है जिसके तहत ही इतने नक्लियो को अब तक मार गिराया गया है | इसमें कांकेर के 29 नक्सली एक साथ मारे गये थे | बीजापुर के पुलीस ने अब तक करीब 45 नक्सलियों को ढेर किया है | पुरे संभाग में अब तक इस साल करीब 300 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किये है | और इसमें सबसे ज्यादा समर्पण के आंकड़े दंतेवाड़ा जिले के है |

वर्तमान में छत्तीसगढ़ के अबुझमाड़ा में 7 नक्सलियों मार गिराया गया | अबुझमाड़ा को नक्सलियों का सबसे सेफ जोन माना जाता है | अबूझमाड़ा की भगौलिक परिस्थियां कठिन होने के बावजूद सुरक्षा बालो ने इस ऑपरेशन को पूरी हिम्मत से पूरा किया |

इसी तरह की महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे इस पेज को अवश्य फोलो करे – sujhaw24.com और हमारे सभी सोसल मिडिया प्लेटफॉर्म को भी जरुर फोलो करे ताकि इसी तरह की खबरे आप तक पहुचती रहे |

gif

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

ये भी पढ़े – 

1.list Of Indian Chief Minister : भारत के मुख्यमंत्रियों की सूची

2.cg new surrender policy : नक्सलवाद ख़त्म करने की छत्तीसगढ़ सरकार की जाने नयी सरेंडर नीति

3.Accordion : अकोर्डियन ( संगीत पेटी) के बारे में देखिये सम्पूर्ण जानकारी और क्यों गूगल सेलिब्रेट कर रहा है

4.buddha jayanti : बुद्ध जयंती के बारे में जानिए सम्पूर्ण जानकारी

5.Bio diversity day 2024 : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस जाने कब और क्यों मनाया जाता है

 

Leave a Comment