Village Bharenga : ग्राम भरेंगा के बारे में देखिये सारी जानकारी

village bharenga : ग्राम भरेंगा

ग्राम भरेंगा छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी रायपुर जिले के अंतर्गत आता है| यह राजधानी से तक़रीबन 25 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है| यह एक छोटा सा ग्राम है जहाँ की आबादी भी कम है और ग्राम भरेंगा मैदानी इलाके में स्थित है जहाँ मुरमी का खदान भी है | यह गाँवराजधानी से करीब 25 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है | यहाँ सुविधाओ के साथ साथ बहुत सी समस्याएँ भी है| हमने वहां जाकर वहा के लोगो से और सरपंच और युवा साथियों से बातचीत किये और उनसे village bharenga  के बारे में बहुत सी जानकरी एकत्र किये| ग्राम भरेंगा में सुविधाएँ तथा महत्वपूर्ण समस्या :-

  • सरपंच – श्रीमती गीता साहू ( मुकेश कुमार गायकवाड )
  • उपसरपंच – महेसुलाल गायकवाड
  • सचिव – कन्हैया लाल कुर्रे
  • पटवारी – ललित कुमार साहू
  • जनसँख्या – 2300
  • मतदाता – 1400
  • बाजार – बुधवार
  • स्कूल – 8 वी तक
  • मंडई – मातर के बाद पहले शुक्रवार को जिसे चंवर मंडई कहते है|
  • वार्ड – 13 वार्ड
  • मंदिर – राम मंदिर, शीतला , घासीदास और बुढादेव मंदिर आदि|
  • तालाब – 12-13 तालाब
  • भरेंगा में होटल की सुविधा, किराना दुकान की सुविधा, सलून की सुविधा आदि|
  • आंगनबाड़ी – 4 जिसमे से 3 संचालित और एक में टीकाकरण होता हिया|

ग्राम प्रमुख द्वारा प्राप्त जानकारी

village bharenga के प्रमुख वहां के सरपंच महोदय से हमने बातचीत की और वहां का हाल चाल जाना और जानकारी लिए| ग्राम भरेंगा के सरपंच श्रीमती गीता साहू जी है और उनके द्वारा बताया गया की भरेंगा ग्राम अच्छा है| उन्होंने ग्राम भरेंगा के जन प्रतिनिधि और अपने अधिकारी गन के बारे में बताये| ग्राम भरेंगा के बारे में आगे पूछने पर बताये की यहाँ सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है जैसे नल, आवास , स्वच्छता किन्तु आवास 2 सालो से रुका हुआ है| शिक्षा व्यवस्था के बारे में पूछने पर बताते है की वहां स्कूल 8 वी तक और पढाई भी ठीक होता है|

आगे village bharenga की साफ़ सफाई के बारे में बताते है की पहले यहाँ कुछ साल पहले सफाई कर्मी थे जो साफ सफाई करते थे किन्तु अभी वो समूह जो है बंद है| ग्राम भरेंगा में कचरा शेड भी है| समस्या के बारे में पूछने पर बताते है की ग्राम भरेंगा में थोड़ी नाली की समस्या है, वहां सबसे प्रमुख समस्या की बात करे तो अवैध शराब बिक्री है और अवैध मुरम खनन है| कार्यवाही भी ठीक से नहीं होती है| मंडई के बारे में बताते है की ग्राम भरेंगा में मंडई मातर के बाद पहले शुक्रवार को होता है जिसे चंवर मंडई कहते है और यह अंगार मोती माता धमतरी से जुड़ा हुआ है|

बुजुर्गो द्वारा प्राप्त जानकारी

सरपंच से गाँव का हाल चाल जानने के बाद हम ग्राम भरेंगा के लोगो से मिले और उनसे भी अच्छा खासा गाँव के बारे में जानकारी लिए| भारत गायकवाड जी ने बताया की की गाँव में सब अच्छा है, विकास की भी प्रक्रिया चल रही है | कही कहीं पर नाली ख़राब है और थोडा CC रोड उखड गया है|

बुजुर्गो द्वारा प्राप्त जानकारी, village bharenga, about bharenga, gram bharenga, bhrenga images
बुजुर्गो द्वारा प्राप्त जानकारी

 

सबसे बड़ी  बात जब हमने महंगाई के ऊपर सवाल किया तो उन्हें इस पर अपना खुलकर विरोध किया और कहा की चुनावी समय सरकार बड़े बड़े वादे कर देती है , और बाद में उसे भूल जाती है| सरकार का गरीबो के ऊपर ध्यान नहीं रहता | गरीबो की बात तो करते है किन्तु उनके लिए ठोस कदम नहीं उठाते| भूमिहीन को 2000 रुपये मिलता था उसे बीजेपी ने बंद कर दिया| सभी योजनाये महिलाओ के लिए ही बनने लगा है| पुरुषो के लिए कम योजनाये है|

युवाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

धीरे धीरे आगे बढ़ते गए और village bharenga के बहुत से युवा साथी से हमने बातचीत की जिससे हमें वहां के बारे में बहुत कुछ देखने को मिला| एक युवा साथी जिनका नाम तरुण गायकवाड था उन्होंने बताया की ग्राम भरेंगा अच्छा है, समस्या उतनी नहीं है बस आवास नहीं मिल रहा | आगे एक शिक्षित युवा जिनका नाम लुकेश्वर गायकवाड था जो हीरालाल महाविद्यालय अभनपुर से पढाई किये थे| उन्हें ग्राम भरेंगा के बारे में बताया की कुछ साल पहले यहाँ स्वच्छता अभियान चल रहा उसके बाद से वर्तमान में बंद है|

village bharenga, about bharenga, gram bharenga, bharenga images, युवाओ द्वारा प्राप्त जानकारी
युवाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

 

समस्याओ के बारे में पूछने पर बताते है की village bharenga में सबसे ज्यादा अवैध शराब बिकता है और मुरमी का अवैध तरीके से खनन होता है| ये वहां की सबसे प्रमुख समस्या थी पुलिस ले तो जाती है पर कार्यवाही नहीं करती है| बेरोजगारी के बारे में बताते है की बेरोजगारी बहुत ज्यादा है सरकारी जो आंकडे निकलते है वो सब झूठे है असल में बेरोजगारी बहुत है| सरकार भी रोजगार को लेकर थिसे बात नहीं कर रही और योजनायें भी ठीक से नहीं चल रही है|

एक और युवा साथी जिनका नाम देवेन्द्र कुमार था उन्होंने बताया की वे शिक्षित है और तैयारी भी कर रहे है| उनकी शिक्षा b.com. अंतिम और PGDCA तक हो गया है| सरकार रोजगार को लेकर युवा को लेकर उतना चिंतित नहीं है| वादे कर देते है बाद में पूरा नहीं करते है| कांग्रेस के समय बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा था जिससे कुछ मदद मिल जाती थी किन्तु बीजेपी ने बंद कर दिया|

कुछ और साथियों से हमने बातचीत की जिसमे से एक थे ललित यादव और एक थे भारत पटेल | ललित का कहना था की ग्राम भरेंगा में समस्या थोड़ी ज्यादा बढ़ रही है गैरकानूनी काम ज्यादा हो रहे है| शिक्षा व्यवस्था कमजोर है| CC सड़क उखड़ा हुआ है| नाली की समस्या को प्रमुख बताते है की कैसे गली में ही गन्दा पानी बह रहा है | ग्राम भरेंगा में उतना विकास हुआ नही है| भारत पटेल जी बताते है की सरकारी योजना नाम मात्र के लिए होता है सबसे प्रमुख तो आवास की समस्या है बहुत से परिवार कच्चे घरो में रह रहे है| महंगाई भी बहुत अधिक है|

महिलाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

ग्राम भरेंगा के महिलाओ से भी हमने बातचीत की और उनसे भी बहुत से सवाल किये | एक जिनका नाम रानी जोशी था उन्होंने बताया की ग्राम भरेंगा ठीक है किन्तु नाली व्यवस्था बहुत ख़राब है| वे एक गृहणी है| उन्होंने बताया की साफ़ सफाई अच्छा नहीं है| बिजली का बिल बहुत ही अधिक आता है| महतारी वंदन के तहत उनको 1000 का लाभ मिल तो रहा है किन्तु उसमे से उन्हें बहुत ही कम मदद मिलती है| सरकार दे रही है लेकिन उससे ज्यादा वो वापस ले लेती है| स्वास्थ्य केंद्र नही है|

village bharenga, about bharenga, gram bharenga , महिलाओ द्वारा प्राप्त जानकारी
महिलाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

 

एक और महिला जिनका नाम रामिन विश्वकर्मा था उन्होंने बताया की ग्राम भरेंगा अच्छा तो है किन्तु वही साफ़ सफाई और नाली बेकार है| सबसे बड़ी समस्या उनकी आवास को लेकर थी उन्होंने बताया की उन्होंने बहुत बार इसके लिए आवेदन किया किन्तु मिला नहीं|

सार

तो यह था ग्राम भरेंगा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी| यहाँ हमे बहुत सी जानकारी देखने को मिली जैसे यहाँ सबसे ज्यादा समस्याएं थी| सबसे बड़ी समस्या की बात करे तो अवैध शराब का बिकना जिससे गाँव का माहौल बिगड़ रहा है| अवैध मुरम खनन जिससे गाँव की जमीन बर्बाद हो रही है| नाली की समस्या, आवास की समस्या आदि| ऐसे अपने आस पास के गाँवो के बारे में जानकारी देखने या जानने के लिए हमसे बने रहिये और हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे :-sujhaw24.com

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :-

1.village dhondara : ग्राम ढोंडरा के बारे में देखिये अनसुनी बाते और जानकारी

2.visit to village parsulidih : ग्राम परसुलीडीह जाने यहाँ की मुख्य जानकारी 

3.village lamkeni : लमकेनी गाँव के बारे में देखिये पूरी जानकारी

4.side effect of covaxin : कोवैक्सिन के दुष्प्रभाव कितना सच देखिये सारी जानकारी