Accordion : अकोर्डियन ( संगीत पेटी) के बारे में देखिये सम्पूर्ण जानकारी और क्यों गूगल सेलिब्रेट कर रहा है

accordion : अकोर्डियन

अकोर्डियन एक प्रकार का वाद्ययंत्र है| जिसे संगीत पेटी के नाम से भी जाना जाता है| और यह एक प्रमुख पाश्चात्य या प्राचीन वाद्ययंत्र है| किन्तु इसका उपयोग बहुत से संगीत में किया जाता है| इसको चलाने या बजाने के लिए अपने हाथ के उंगलियों का उपयोग करना पड़ता है| बेलो को खींचकर ध्वनी पैदा की जाती है| इसका का अविष्कार 19 वी शताब्दी में यूरोप में हुआ था| इसके निम्न प्रमुख भाग है :-

  • किबोर्ड जैसा बटन होता है जिसे दायें हाथ से बजाया जाता है इससे मुख ध्वनी या धुन उत्पन्न होती है|
  • बेलो जो है वो बिच का भाग होता है| जो हवा को बाहर और अन्दर करता है जिससे ध्वनी उत्पन्न होती है|
  • बेस बटन को बाएं हाथ से बजाया जाता है| यह बेस लाइन पैदा करता है|

about accordion : अकोर्डियन के बारे में

accordion जो है 19 वी सदी के प्रारंभ से ही यूरोप से जुड़ा हुआ है| अकोर्डियन का प्रारंभिक स्वरूप हैन्डोलियन को कहा जाता है क्योंकि सबसे पहले 1822 में जर्मनी के बर्लिन शहर में क्रिश्चियन फ्रेडरिक लुडविग बुशमैन ने इस वाद्ययंत्र का अविष्कार किया था| और उसके बाद 1829 कोई वियना, आस्ट्रिया के सायरिन डेमियन ने एक वाद्ययंत्र का पेटेंट करवाया जिसे अकोर्डियन कहा| इन्होने दोनों हाथो से बजाये जाने वाले इस वाद्ययंत्र में बेस बटन और किबोर्ड जैसे बटन का समायोजन अकोर्डियन में किया|

accordion, about accordion, accordion day, accordion day 2024 , संगीत पेटी, अकोर्डियन
about accordion

 

1830-1840 के बिच accordion ने यूरोप के विभिन्न भागो में तेजी से विस्तार किया और लोकप्रियता प्राप्त किये| अकोर्डियन को  बजाना आसान था इसलिए इसे लोक संगीत तथा सामाजिक आयोजनों में प्रमुख रूप से उपयोग होने लगा| फ़्रांस, इटली और रूस में 1840 के बाद इसमें अभूत से विकास और सुधार भी हुए| बहुत से लोगो ने अपने अपने तरीको से इसमें विकास किया| जैसे रूस में बायन अकोर्डियन का विकास हुआ और उसमे बहुत से जटिल बटन थे|

उसके बाद 1900-1950 यह ऐसा दशक रहा जिसमे अकोर्डियन का इस्तेमाल व्यापक रूप में होने लगा और लोकप्रिय संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बहुतायत में उपयोग होने लगा| इसे फिल्मो में और रेडिओ में भी शामिल किया जाने लगा| फिर सन 1950 के बाद तकनिकी संगीत यंत्रो की मांग बढ़ने के बावजूद अकोर्डियन अपनी विशेस ध्वनी की वजह से संगीतकारो के बिच अपनी जगह बनाये रखा| आज के समय में अकोर्डियन का उपयोग संगीत शैलियों में किया जा रहा है| इसे कैसे बजाना है यह भी बहुत से महाविद्यालयों में सिखाया जाता है|

accordion day : अकोर्डियन दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 मई को अकोर्डियन दिवस मनाया जाता है| अकोर्डियन दिवस मनाने के पीछे प्राचीन और सांस्कृतिक कारण है| आज के दिन को विश्व accordion day के रूप में मनाया जाता है| 23 मई 1829 को सायरिन डेमियन ने अकोर्डियन का पेटेंट कराया इसलिए इस दिन औपचारिक अविष्कार के रूप में मनाया जाता है|

accordion, about accordion, accordion day, accordion day 2024 , संगीत पेटी, अकोर्डियन
accordion day

 

अकोर्डियन का इस्तेमाल बहुत से संगीत शैलियों में किया जाता है| जितना इसका महत्त्व प्राचीन समय में था उतना ही आज के समय भी है| क्योंकि इससे उत्पन्न होने वाली संगीत बहुत ही सुन्दर और मधुर होती है| इसकी आवाज इलेक्ट्रोनिक यंत्र की अपेक्षा प्राकृतिक होती है| इस दिन को मनाने का उद्देश्य संगीतकारो और संगीत प्रेमियों के बिच इसके महत्त्व को बनाये रखना तथा लोगो में इसके महत्त्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है|

ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे :-sujhaw24.com

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :- 

1.buddha jayanti : बुद्ध जयंती के बारे में जानिए सम्पूर्ण जानकारी

2.side effect of covaxin : कोवैक्सिन के दुष्प्रभाव कितना सच देखिये सारी जानकारी

3.Political Leader : राजनीतिक नेता देखिये इनकी राजनीती वादे से लेकर झूठे भाषण तक सबकुछ

4.Big News Largest Ocean : सबसे बड़ा महासागर देखिये पृथ्वी की सतह से 750 किलोमीटर नीचे सबसे बड़ा महासागर

5.Reality Of Web series : वेबसीरीज की सच्चाई अश्लीलता से लेकर खतरा तक देखिये सारी जानकारी

 

Leave a Comment