sujhaw24.com

About Constitution Killing Day : संविधान हत्या दिवस की पूरी जानकरी देखे यहाँ

About Constitution Killing Day
About Constitution Killing Day

 

About Constitution Killing Day | संविधान हत्या दिवस

About Constitution Killing Day : भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है | भारत के इस संविधान को पूरी दुनिया के जीवंत संविधानो में से के माना जाता है | भारत का संविधान भारत ने कानून को बनाये रखने के लिए अति महत्वपूर्ण है | भारत के इसी संविधान के निर्माण के लिए हमारे देश के कई वीर सपूतो ने अपना बलिदान दे दिया था | भारत के संविधान को पूरी दुनिया के संविधान को गहनता से अध्ययन करने के उपरान्त वह की कुछ अच्छी अच्छी बातो , विचारो और कानूनों को भारत के इस विशाल संविधान में शामिल किया गया है |

भारत के संविधान को 26 नवंबर साल 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था | तथा 26 जनवरी साल 1950 को पुरे भारत देश में इस संविधान को लागू किया गया था | जिस समय संविधान को अंगीकृत किया उस समय संविधान में 395 अनुच्छेद और और 8 अनुसूचियां थी | भारत के इस संविधान में लगभग 1 लाख 45 हजार शब्द थे | भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा संविधान माना जाता है | भारत के संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था | वर्तमान समय में भारत के इस संविधान में कुल 448 अनुच्छेद है और कुल 12 अनुसूचियां है | संविधान 22 भागो में विभाजित है |

संविधान हत्या दिवस की पूरी जानकरी
संविधान हत्या दिवस की पूरी जानकरी

 

संविधान हत्या दिवस क्या है ?

संविधान हत्या दिवस का सीधा सम्बन्ध भारत में पहली बार लगे आपातकाल से है | 25 जून को ही पुरे भारत में साल 1975 में आपातकाल घोषित किया गया था | इसी दिन संविधान का उलंघर कर इंदिरा गांधी जी में पुरे भारत में पहली बार आपतकाल घोषित कर दी थी | आपातकाल के समय जिन लोगो ने सत्ता के दुरप्रयोग का सामना और संघर्ष किया उन सभी लोगो को श्रद्धांजलि देने के लिए संविधान हत्या दिवस मानने का निर्णय लिया गया है |

कब मनाया जायेगा संविधान हत्या दिवस

भारत के केंद्र सरकार ने 25 जून को हर साल संविधान हत्या दिवस मानाने की घोषणा की है | भारत के गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी ने कल अर्थात शुक्रवार 12 जुलाई को उन्होंने अपने सोशल मिडिया पर यह जानकारी लोगो के साझा की की हर साल 25 जून को पुरे भारत देश में संविधान ह्त्या दिवस मनाया जायेगा | भारत के केंद्र सरकार ने इसका विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है | यह दिवस पहली बार साल 2025 में मनाया जाएगा |

संविधान हत्या दिवस मनाये जाने का उद्देश्य

भारत के केंद्र सरकार कल अर्थात शुक्रवार 12 जुलाई 2024 को पूरे भारत में 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाये जाने की घोषणा की है | कल भारत के वर्तमान गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी ने अपने सोशल मीडिया में इसकी जानकरी लोगो को दी है | इसे मनाये जाने का उद्देश्य यह है की 25 जून साल 1975 को उस समय के प्रधानमन्त्री माननीय इंदिरा गांधी जी में अपनी तानाशाही मानसिकता की सोच को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था | लाखो लोगोप को अकारण जेल में दाल दिया गया था |

और भारत का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले भारतीय मीडिया की आवाज को दबा दिया गया था | इसी दिन को याद करने और इस बुरे दौर का का सामना करने वाले और संघर्ष करने वालो को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को मनाये जाने की घोषणा की है |

संविधान हत्या दिवस
संविधान हत्या दिवस

 

क्या यह कांग्रेस के संविधान बचाओ नारे का जवाब है ?

जैसा की कुछ समय पहले भारत में लोकसभा चुनाव सम्पन्न हुआ है | इसमें भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार बनी है | चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अब की बार 400 पार के नारे लगये थे | लेकिन कांग्रेस की विपक्षी पार्टियों ने ऐसा नही होने दिया | उन्होंने इसके लिए संविधान बचाओ नारे का बखूबी प्रयोग किया | और शायद यह काफी हद तक भारतीय जनता पार्टी को रोकने में मददगार हुयी है | कहा जा रहा है भारतीय जनता पार्टी ने इसी के जवाब में कांग्रेस को घेरने के उद्देश्य से संविधान हत्या दिवस मानाने का निर्णय लिया है |

कब और कितने दिनों के लिए लगा था आपातकाल ?

पुरे भारत में 25 जून 1975 को 21 महीनो के लिए आपातकाल लगा दिया गया था | इसका ऐलान भारत के उस समय के प्रधानमन्त्री माननीय इंदिरा गांधी जी ने किया था | इसके आदेश में उस समय के राष्ट्रपति माननीय फखरुद्दीन अली  अहमद ने हस्ताक्षर किये थे | इसके बाद श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने रेडियो की मदद से पुरे देश आपातकाल की घोषणा की थी |

इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फोलो करें – sujhaw24.com 

gif

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

ये भी पढ़े –

1.about Oppenheimer: देखिये परमाणु बम के पिता कहे जाने वाले ओपेनहाइमर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

2.about Oppenheimer: देखिये परमाणु बम के पिता कहे जाने वाले ओपेनहाइमर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

3.infoemation in raigarh district : रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ की अनसुनी कहानी

4.about Keoladeo National Park : केवलादेव राष्ट्रिय उद्यान के बारे में पूरी जानकरी

5.monsoon vegetables : देखिये मानसून में कौन कौन सी सब्जियां खानी चाहिए और कौन सी नहीं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top