cg teacher yuktiyuktkaran protest : क्या सच में शिक्षको को निकाला जायेगा , क्या शिक्षक भर्ती नहीं होगी ?
स्कूल जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता है | जहाँ सबसे पहले एक बच्चा प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करता है | उसके बाद धीरे धीरे क्लास बढ़ता जाता है और बच्चा अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए शिक्षको का मार्गदर्शन लेते है | सोचिये अगर वहीँ स्कूल में शिक्षक ही न हो तो क्या होगा ? अगर पढाई ठीक से नहीं हुई तो ? क्या दो शिक्षक प्राथमिक स्कूल को पढ़ा पाएंगे ? क्या बच्चा ठीक से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर पायेगा ? इसी को लेकर छत्तीसगढ़ में अभी वर्तमान सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण (cg yuktiyuktkaran) लाया गया है जिसे लेकर प्रदेश के सभी शिक्षक विरोध कर रहे है |

cg teacher yuktiyuktkaran protest : वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार (cg govt) द्वारा स्कूलों को लेकर एक नयी योजना लायी है जिसके तहत कुछ पैरामीटर तय किये गया है | जिसे सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण (yuktiyuktkaran) कहा गया है यह एक सरकारी शब्द है जिसका मतलब है की किसी दो चीजो को आपस में एक सिस्टम के तहत मर्ज करना (जोड़ना ) | इसी के तहत स्कूलों को जोड़ा जायेगा | यह घोषणा शिक्षा मंत्रालय द्वारा कर दी गयी है इसी को लेकर रायपुर में करीब 10 हजार से अधिक शिक्षक प्रदर्शन (cg teacher protest) कर रहे है आखिर कारण क्या है ? आगे देखिये
युक्तियुक्तकरण : yuktiyuktkaran
yuktiyuktkaran kya hai : युक्तियुक्तरण को सरल भाषा में समझते है अगर एक कैम्पस में दो कंपनी है और अगर दोनों को अलग -अलग सामग्री और एम्प्लोय प्रदान किया जा रहा है जो की जरुरत नहीं है या ज्यादा है तो इसे एक साथ दोनों को मर्ज कर देना जिससे कंपनी को अपना खर्चा बचेगा और प्रबंधन भी आसान हो जायेगा | देखा जाये तो यह सरकार के लिए सकारात्मक है लेकिन इसके विपरीत देखा जाये तो सबसे बड़ी समस्या शिक्षको को होगी जिस वजह से बच्चो पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा | क्योंकि इससे शिक्षको के ऊपर अतिरिक्त दबाव बनेगा जिससे वे बच्चो को ठीक से नहीं पढ़ा पाएंगे |
इसके (yuktiyuktkaran) चलते कई की नौकरी भी चली जाएगी , किसी को अपने घर से दूर कही और जाना पड़ जायेगा , इससे शिक्षक भर्ती भी बहुत कम हो जाएगी ,और जो शिक्षक मर्ज किये गए है उनपर बोझ और बढेगा क्योंकि शिक्षक कम होंगे क्लास बढ़ जायेंगे ऊपर से ऑफिस का कार्य इसलिए शिक्षक (cg teacher protest) इसका विरोध कर रहे है | इससे पढाई पर भी असर होगा |
एक अनुसार से देखा जाये तो NEP ( राष्ट्रिय शिक्षा निति ) के तहत छत्तीसगढ़ में शिक्षा की वर्तमान स्थिति बेहतर है क्योंकि वर्तमान में अनुपात प्राथमिक स्कूल में 21 बच्चे प्रति 1 शिक्षक है जो NEP के 30 बच्चे प्रति 1 शिक्षक से बेहतर है वही पूर्व माध्यमिक में 26 बच्चे प्रति एक शिक्षक है जो की बेहतर है | लेकिन इसके विपरीत देखा जाये तो छत्तीसगढ़ में 30700 प्राथमिक स्कूलों में 6872 ऐसे है जहाँ सिर्फ एक शिक्षक है 212 ऐसे है जहाँ एक भी शिक्षक नहीं है | वही 13149 माध्यमिक स्कूल में 255 स्कूलों में एक ही शिक्षक है | और 48 ऐसे स्कूल है जहाँ एक भी शिक्षक नहीं है |
शिक्षक भर्ती कम होगी
इसी को देखते हुए सरकार कह रही है की शिक्षक पर्याप्त है बस सही बंटवारे की जरुरत है | इसके तहत सरकार युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षको को इधर से उधर भेजेंगे और फिर एक स्कूल से दुसरे स्कूल मर्ज करेंगे इससे सरकार पर शिक्षक भर्ती का दबाव कम होगा | इसलिए सरकार चाहती है की युक्तियुक्तकरण (yuktiyuktkaran) लागु हो और भर्ती कम की जा सके | इससे यह होगा की जहाँ यह नियम लागु होगा वहां एक प्राचार्य होगा याने की जहाँ प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक और हायरसेकण्ड्री मर्ज होंगे वहां एक ही प्रधान होंगे जिससे इनकी संख्या भी घटेगी |
इसमें कोई शक की बात नहीं है शिक्षक भर्ती पर सीधा असर पड़ेगा और आने वाले समय में इसकी भर्ती बहुत कम हो जाएगी | साथ ही जो 43 हजार पद है वो इसके चक्कर में एक झटके में समाप्त हो जायेंगे | याने की युवाओ के भविष्य पर सीधा बुरा असर पड़ेगा | जो शिक्षक की तयारी कर रहे है | शिक्षको का कहना है की 1-5 तक की कक्षाओ पर अगर 2 शिक्षक होंगे तो प्रति शिक्षक 9 पीरियड का दबाव बनेगा ऊपर से उनका ऑफिस कार्य इस लिहाज से शिक्षक बच्चो को कहाँ पढ़ा पाएंगे |
इसलिए शिक्षको का कहना है की उन्हें 2008 के सेटअप के अनुसार ही रखा जाये जिसमे कहा गया है की प्राथमिक स्कूल में एक प्रधान पाठक और 2 शिक्षक और पूर्व माध्यमिक में एक प्रधान पाठक और 4 शिक्षक होंगे | और यह शिक्षको के लिए भी बेहतर होगा | इसी को लेकर शिक्षक बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे है और मंत्रालय का घेराव भी करने की तैयारी में है अब देखना होगा की सरकार इस पर क्या एक्शन लेंगे | युक्तियुक्तकरण की से जो युवा अभी शीषक की तैयारी कर रहे है उनके ऊपर बुरा प्रभाव पड़ेगा इसलिए सरकार को विचार करने की जरुरत है | ऐसे ही और अधिक जानकरी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.Mizoram literacy rate 2025 : भारत का पहला राज्य मिजोरम जो पूर्ण साक्षर हुआ देखिये पूरी खबर
3.cg corona update 2025 : रायपुर के बाद अब दुर्ग में भी मिला कोरोना का मरीज