14 February : 14 फरवरी को क्या-क्या है देखिये सारी जानकारियां

14 फरवरी : 14 February

14 फरवरी का दिन हम सभी को पता रहता है की इस दिन क्या होता है पर अधिकतर लोगो को सिर्फ इस वैलेंटाइन डे होता है सिर्फ यही बस पता होता है, पर इस दिन और भी बहुत कुछ होता है जिसे आप सभी लोगो को पता होना चाहिए| 14 फरवरी 2019 को भारत के जम्मू कश्मीर में पुलवामा हमला हुआ था, 14 February को माता-पिता  पूजन दिवस भी मनाया जाता है, और इसी दिन बसंत पंचमी भी मनाया जाता है| आइये एक एक करके इन सभी के  बारे में जानते है|

पुलवामा हमला : Pulwama Attack

14 February 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के पास लेथपोराइलाके में CRPF के जवानो से भरी बस में विस्फोटक से भरी कार बस में टकरा दिए थे यह हमला जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियो ने किया था| इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे| और ये हमला दोपहर 3 बजे के करीब हुआ था| इस हमले के बाद से इस दिन को black day (काला दिवस) के रूप मनाया जाता है| उसके बाद 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में फ्हुस्कर एयर स्ट्राइक के जरिये आतंकवादियो के शिविरों को नष्ट कर दिया गया था| आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किया गया वहां स्कार्पियो था जिसमे 300 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक था, जो घायल हुए थे उन्हें हमले की जगह से 20 किलोमीटर दूर श्रीनगर के सेना बेस अस्पताल में ले जाया गया|

Pulwama attack, Black Day, पुलवामा हमला, काला दिवस, पुलवामा ,pulwama
काला दिवस , Black Day

बसंत पंचमी : Basant Panchami

बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है| इस साल 2024 में यह 14 Februaryको मनाया जा रहा है| इस दिन बुद्धि,ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है| इस दिन मौसमी फल,फूल और चन्दन से माँ सरस्वती की पूजा होती है| बसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहा जाता है,यह पूजा पूर्वी भारत,पश्चिमोत्तर बांग्लादेश,नेपाल और कई राष्ट्र में बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है| इस दिन पीले वस्त्र का धारण किया जाता है| धार्मिक मान्यताओ के अनुसार इस दिन माँ सरस्वती जी का जन्म हुआ था| बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थी पीले वस्त्र धारण करके पुस्तकों और विणा को पूजते है| ज्ञान की प्राप्ति की कामना करते है| पतंग उड़ाते है| रंगोली बनाते है|

बसंत पंचमी ,Bsanat panchami, सरस्वती माता, Sarasvati mata
बसंत पंचमी , Basant Panchami

यह भी पढ़े :- 

1.Australian MP Varun Ghosh Bhagwat Geeta shapth | ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने गीता में हाथ रख कर ली शपथ

2.Bharat Ratn in 2024 I भारत रत्न 2024 में किन्हें मिलेगा देखिये सम्पूर्ण जानकारी

3.What is shvet patra I श्वेत पत्र क्या है इसके बारे में यहां देख पूरी जानकारी

4.Chinese New Year 2024 : चन्द्र नव वर्ष जाने ड्रैगन नव वर्ष की परम्परा,महत्व,तारीख के बारे में

5.Chandrayaan : चंद्रयान 1 तथा 2 और 3 के बारे में देखिये सम्पूर्ण जानकारी

 

माता-पिता पूजन दिवस : Mata-Pita Pujan divas

हर साल 14 फरवरी को माता-पिता पूजन दिवस मनाया जाता है| इस दिन माता-पिता को सम्मान,प्यार और देखभाल देने के लिए समर्पित है| इस दिन सभी स्कूलों में बसंत पंचमी के साथ माता-पिता पूजन दिवस भी मनाया जायेगा| छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इसकी घोषणा की है| माता-पिता का आशीर्वाद सबसे बढ़कर होता है और इनकी सेवा से पुन्य मिलता है इनका देखभाल हमेशा करनी चाहिए और इन्हें हमेशा खुश रखना चाहिए तभी हमारा जीवन सफल होगा| इस दिन गंगा स्नान करने का भी विशेस महत्त्व है|  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था-माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है| हम सभी को प्रतिदिन अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए| इस दिन अपने माता-पिता को खुश रखना चाहिए जिससे आने वाले समय में भी आप और आपके माता-पिता हमेशा खुश रहे,इस दिन अपने माता-पिता की पूजा भगवन की तरह करना चाहिए क्योंकि माता-पिता भगवान के सामान है|

माता-पिता, Mata-pita, माता-पिता पूजन दिवस, Mata-pita Pujan divas
माता-पिता पूजन दिवस
वैलेंटाइन डे : Valentine Day

हर साल14 Februaryको ही सभी प्रेमि इस दिन वैलेंटाइन डे मनाते है| यह प्रेमियों के लिए खास दिन होता है इसमें वे अपने प्रेमियों को गिफ्ट देते है, प्यार का इजहार करते है| इस दिन जो लोग किसी से प्यार करते है उन्हें अपने दिल की बात बताते है तथा अपने प्यार का इजहार करते है| वैलेंटाइन डे की सुरुआत वैलेंटाइन नामक के शहीद के सम्मान में एक इसाई पर्व के रूप में हुई थी| बाद में यह रोमांस और प्यार का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक,धार्मिक और व्यावसायिक उत्सव बन गया| विदेशो में इसे और भी धूम-धाम से मनाया जाता है| एक-दुसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार वैलेंटाइन कार्ड भेजकर,फूल देकर करते है|

 

 

Leave a Comment