Village Khorpa : ग्राम खोरपा के बारे में देखिये सारी जानकारियाँ

village khorpa : ग्राम खोरपा

village khorpa बहुत ही सुन्दर गाँव | गाँव से थोडा बड़ा है| यह रायपुर जिले के अंतर्गत आता है और यह राजधानी से 23 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है| यह ऐसा गाँव है जहाँ सारी सुविधाएँ उपलब्ध है| किराना दुकान से लेकर कपडे, जूते-चप्पल, बर्तन, सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक, हार्डवेयर आदि| यहाँ के प्रमुख तथा सुविधाओ के नाम :-

  • सरपंच – श्रीमती रेखा (मिथलेश) बघेल
  • उपसरपंच – श्री रामजी साहू
  • सचिव – श्री रमेश  साहू
  • पटवारी – विद्याभूषण सिन्हा
  • जनसँख्या – 4059
  • मतदाता – 3100
  • स्कूल – 12 वी तक
  • बाजार व्यवस्था – गुरुवार और रविवार
  • मंडई – जनवरी माह में
  • वार्ड – 20
  • बैंक – बैंक ऑफ बडौदा , स्टेट बैंक आदि| (ATM)
  • होटल – बजरंग होटल, राजा होटल, बोड्डू होटल आदि|
  • हार्डवेयर तथा इलेक्ट्रॉनिक दुकान की सुविधा
  • प्रकाश ट्रेडर्स, LP ट्रेडर्स , चरण ट्रेडर्स आदि|
  • ज्ञानू वस्त्रालय, बजरंग वस्त्रालय, नमन वस्त्रालय आदि|
  • रानी ज्वेलर्स, माता रानी, नमन ज्वेलर्स, दिनेश आदि|
  • CSC चॉइस सेंटर जैसे- गजबेर, देवांगन, गिरधारी आदि|
  • मन्दिर – राम मंदिर, काली मंदिर, कर्मा माता मंदिर, आदि|

about village khorpa : ग्राम खोरपा के बारे में

ग्राम खोरपा में जैसे जैसे हम आगे बढ़ते गए वैसे वैसे हमने वहां के लोगो से ग्राम खोरपा का हाल चाल जाना और बहुत सी जानकारियां एकत्र किये| हमने सबसे पहले एक बुजुर्ग जिनका नाम सिदयाल था उनसे बात किये और ग्राम खोरपा का हाल जाना उन्होंने बताया की ग्राम खोरपा अच्छा है| सरकारी योजना का लाभ मिला है लेकिन आवास नहीं मिला है और समस्या में उन्होंने अपने पेंशन को लेकर कही | वही खड़े एक महिला जिनका नाम अर्चना था उनसे भी हमने बातचीत की और उन्होंने बताया की महंगाई बहुत बढ़ रही है और सरकार ध्यान नहीं दे रही है|

village khorpa, about khorpa, gram khorpa, खोरपा, ग्राम खोरपा, about village khorpa
about village khorpa

 

village khorpa में जितनी सारी सुविधाएँ उपलब्ध है उतना उसके आस पास के गाँवो में नहीं है| खोरपा में बहुत से कारखाने भी लगे है| और वहां बहुत से चौक है क्योंकि ग्राम खोरपा एक बड़ा गाँव है| गाँधी चौक से लेकर डीह पारा और बाजार चौक से लेकर भाठा पारा चौक है| जनसँख्या भी अच्छी खासी है और बहुत से लोग बाहर से भी यहाँ आये है|

ग्राम खोरपा के निवासियों द्वारा प्राप्त जानकारी

आगे और बढे और वहां के बहुत से लोगो से भी बात किये संतराम साहू जी ने बताया की ग्राम खोरपा में नल लगा है लेकिन पानी थोडा कम आता है| खोरपा गाँव अच्छा है उसे साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में भगदड़ हो जाता है| अवैध शराब बिकता है| कार्यवाही नहीं हो पाती है| आगे एक और साथी जिनका नाम रामखिलावन साहू था उन्होंने बताया की ग्राम खोरपा में विकास होना और बाकि है| धान मंडी गाँव में ही है| उन्होंने कहा की गाँव में उचित नियम नही है मतलब थोड़ी नियम व्यवस्था ढीली है|

ग्राम खोरपा के निवासियों द्वारा प्राप्त जानकारी, village khorpa, gram khorpa , about khorpa, khorpa
ग्राम खोरपा के निवासियों द्वारा प्राप्त जानकारी

 

महिलाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

आगे बढ़ते हुए हमने village khorpa के महिलाओ से भी बातचीत किये जिनमे से एक जिनका नाम नागेश्वरी साहू जी वे कुली कबाड़ी का काम करती है| ग्राम के बारे में पूछने पर बताते है की गाँव अच्छा है किन्तु यहाँ बहुत नशापान करते है अवैध शराब बिकता है| जुएँ का भी चलन बहुत है| बहुत से लोग तास खेलते है| जिससे गाँव का माहौल बिगड़ रहा है| महतारी वंदन के बारे में बताते है की लाभ तो मिलता है| पर दैनिक खर्च नहीं चल पाता क्योंकि महंगाई भी बहुत बढ़ गयी है और सरकार जितना देती है उससे ज्यादा ले लेती है|

महिलाओ द्वारा प्राप्त जानकारी, village khorpa, gram khorpa, about khorpa, khorpa
महिलाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

 

आगे एक और महिला जिनका नाम ममता पटेल था उन्होंने बताया की ग्राम खोरपा में गांजा, शराब और जुआ अधिक बढ़ गया है | वे भी एक मजदुर थी गाँव के बारे में पूछते पूछते उन्होंने महिलाओ की आम समस्या जैसे शादी के समय दहेज़ प्रथा को लेकर, और ससुराल में भी प्रताड़ित होना आदि| PM आवास नहीं मिल रहा है| गैस भी महंगा है सब्सिडी नहीं आ रहा है|

कुछ और महिलाओ से ग्राम खोरपा के बारे में पूछताछ किये निर्मला साहू जी ने बताया की कई गलियों में CC  सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है| नाली ठीक है पर थोडा साफ़ सफाई में ध्यान देना जरुरी है| गैस का लाभ नहीं मिल पाया है| वही सुखवंतीन जी बताती है की गाँव बढ़िया है| स्वास्थ्य सुविधा ठीक है बस डॉक्टर थोडा लेट से पहुँचते है|

युवाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

village khorpa के युवा साथियों से बातचीत किये जिनमे से डाकेश्वर साहू जो 12 वी पास थे और एक बेरोजगार थे| वे बता रहे थे ग्राम खोरपा में जो कारखाने है उनमे बाहर के लोग ज्यादा है गाँव के लोगो को बहुत ही कम उससे रोजगार मिला है| उनका सुझाव था की ग्राम खोरपा विकसित हो और युवाओ को रोजगार मिले|

वही महेंद्र साहू जो फाइनल इयर पास थे| जो ठेकादारी का काम करते है| गाँव का हाल चाल बढ़िया बताते है| शिक्षा का स्तर भी वहां अच्छा है| वही खिलेश्वर साहू बताते है की गाँव ठीक है बस यहाँ अवैध शराब बिकता है| जयसिंह साहू जी कहते है की अवैध शराब बिक्री को लेकर सरपंच द्वारा कार्यवाही किया गया था लेकिन आगे ऊपर से छुट जाते है|

प्रकाश साहू जी बताते है ग्राम खोरपा में सारी सुविधाएँ उपलब्ध है| वहां बैंक भी है सारी दुकाने भी है | स्कूल 12 वी तक है| सरकारी अस्पताल भी है| ग्राम खोरपा एक उप तहसील भी है| वहां की प्रमुख समस्या पूछने पर बताते है की खोरपा में अवैध शराब बिक्री, कानून व्यवस्था कमजोर, और कॉलेज की मांग | गाँव के लोगो को वहां के कारखानों में भर्ती नहीं दे रहे है| उसको लेकर बहुत बार विरोध तथा आन्दोलन भी हुआ है|

सार

इन सबसे हमें ग्राम खोरपा के बारे में बहुत सी बाते पता चली और वहां का माहौल भी जाने| ग्राम खोरपा बहुत ही अच्छा गाँव है| यहाँ सारी सुविधाएँ उपलब्ध है| छोटे से दुकान से लेकर बड़े बड़े दुकान भी है| बहुत से छोटे छोटे होटल भी है| ग्राम के निवासियों से बातचीत करने पर पता चला की गाँव में अवैध शराब बिकता है, जुआ चलता है, गांजा बिकता है| साफ़ सफाई में और ध्यान देना चाहिए| नल में पानी थोडा कम आता है, आवास नहीं मिल रहा है| महंगाई अत्यधिक बढ़ गया है , घरेलु खर्च में समस्या आदि|

ऐसे ही अपने आस पास के गाँवो के बारे में जानकारी देखने के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे :- sujhaw24.com

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :-

1.Village Bharenga : ग्राम भरेंगा के बारे में देखिये सारी जानकारी 

2.village dhondara : ग्राम ढोंडरा के बारे में देखिये अनसुनी बाते और जानकारी

3.visit to village parsulidih : ग्राम परसुलीडीह जाने यहाँ की मुख्य जानकारी 

4.village lamkeni : लमकेनी गाँव के बारे में देखिये पूरी जानकारी

5.side effect of covaxin : कोवैक्सिन के दुष्प्रभाव कितना सच देखिये सारी जानकारी

 

Leave a Comment