village bhatgaon : ग्राम भटगांव के बारे में देखिये सम्पूर्ण जानकारी

village bhatgaon : ग्राम भटगांव

ग्राम भटगांव जो ग्राम खोरपा से लगा हुआ है| यह छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के अंतर्गत आता है| यह राजधानी से तक़रीबन 25 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है| ग्राम bhatgaon एक छोटी आबादी वाला गाँव है| और यह गाँव स्वच्छ तथा सुन्दर गाँव है| यह सभी सुविधाएँ भी उपलब्ध है| और आगे हम जानेंगे की ग्राम भटगांव कैसा है, क्या स्थिति है वहां की, लोगो के क्या क्या समस्या है और उनकी राय तथा सुझाव क्या है | भटगांव के प्रमुख तथा उपलब्ध सुविधाएँ :-

  • ग्राम – भटगांव 
  • पोस्ट – खोरपा
  • तहसील – अभनपुर
  • जिला – रायपुर
  • राज्य – छत्तीसगढ़
  • सरपंच – श्री अरुण कुमार हरवंश
  • उपसरपंच – श्री छोटे लाल साहू
  • सचिव – श्री कमलेश बंजारे
  • पटवारी – श्री ललित साहू
  • जनसँख्या – 2600
  • मतदाता – 1680
  • बाजार – मंगलवार
  • मंडई – जनवरी में किसी भी मंगलवार को
  • वार्ड – 17
  • मंदिर – काली माता
  • सार्वजनिक शौचालय की सुविधा
  • 14 तालाब है ग्राम भटगांव में
  • रोजगार सहायक – उमेश कुमार चेलक
  • बैंक – जिला सहकारी बैंक
  • स्कूल – 5 वी तक

ग्राम प्रमुख

village bhatgaon  के प्रमुख सरपंच जिनका नाम श्री अरुण कुमार हरवंश था | उन्होंने ग्राम भटगांव के बारे में बताया की गाँव बहुत ही अच्छा है सारी चीजो की सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध है| साफ़ सफाई भी| भटगांव में सार्वजनिक शौचालय भी है| सरकारी योजनाओ का लाभ मिल रहा है बस अभी आवास नहीं मिल रहा है| शिक्षा व्यवस्था अच्छी है 5 वी के बाद बच्चे पास में ही खोरपा गाँव जाते है| जिला सहकारी बैंक में ये समस्या है की  आस पास में सिर्फ एक ही है जिससे वहां बहुत ही ज्यादा भीड़ रहती है|

 

ग्राम भटगांव के निवासियों द्वारा प्राप्त जानकारी

सरपंच जी से बातचीत करने के बाद हम आगे बढे और ग्राम भटगांव के लोगो से भी गाँव का हाल चाल जाना| वही के श्री सुखऊ जी ने बताया की गाँव अच्छा है| बस साफ़ सफाई में ध्यान देने की जरूरत है| नाली की जरुरत है| आवास नहीं मिल रहा है| उसके बाद श्री काजुरम जी बताते है village bhatgaon अच्छा है कही पर CC सड़क का निर्माण नहीं हुआ है| बाजार व्यवस्था है जो मंगलवार को होता है| मंडई का भी आयोजन गाँव में होता है |

ग्राम भटगांव के निवासियों द्वारा प्राप्त जानकारी, village bhatgaon, bhatgaon, about bhatgaon, gram bhatgaon
ग्राम भटगांव के निवासियों द्वारा प्राप्त जानकारी

 

महिलाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

आगे हमने ग्राम भटगांव के महिलाओ से भी पूछताछ किये श्रीमती तिजबती साहू ने बताया की गाँव अच्छा है| पढाई अच्छी होती है| समस्या के बारे में पूछने पर बताते है की नाली की समस्या है| बरसात के दिनों में निकासी की समस्या , नाली का गन्दा पानी सड़क में बहता है| महतारी वंदन योजना के अब्रे में बताते है की समय पर पैसा आ जाता है किन्तु उससे घरेलु खर्च नहीं चल पाता क्योंकि महंगाई भी बहुत अधिक है|

आगे एक और महिला जिनका नाम कविता साहू है वे बताते है की गाँव में सब बढ़िया है| पानी व्यवस्था ठीक है| आवास नहीं मिला है फॉर्म भरते है किन्तु रिजेक्ट कर देते है| महतारी वंदन के तहत पैसा मिलता है लेकिन उससे काम नहीं चलता है| सरकार को महंगाई कम करना चाहिए| सारी चीजे फ्री में देकर बाकि खाद्य वस्तुओ का दाम बढ़ा रहे है| जो की गलत है|

ग्राम भटगांव के निवासियों द्वारा प्राप्त जानकारी, village bhatgaon, bhatgaon, about bhatgaon, gram bhatgaon , महिलाओ द्वारा प्राप्त जानकारी
महिलाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

 

अश्वनी विश्वकर्मा जी बताते है उन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है| सरकार योजना लागु तो कर देते है लेकिन बिच जो अधिकारी तथा कर्मचारी होते है वे भ्रष्ट होते है वे आम जनता तक पहुँचने नहीं देते है| ग्राम भटगांव में जुआ बहुत खेलते है| हम जब जानकारी लेने गए तब भी बहुत से लोग बाजार चौक के पास ताश खेल रहे थे|

सार 

इससे हमें वहां के बारे में  अच्छा खासा जानकारी प्राप्त हुआ| तथा पता चला की village bhatgaon अच्छा है, सारी सुविधाएँ उपलब्ध है| जुआ बस अधिक खेला जाता है| सरकारी योजनाओ के बारे में वहां के लोग बताते है की आवास नहीं मिल रहा है, कई घरो में नल से ठीक से पानी नहीं आता, उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है| युवाओ से पूछने पर बताते है की बेरोजगारी अधिक है सरकार छुपाती है, महंगाई भी बहुत अधिक है| युवाओ पर कम ध्यान दिया जा रहा है|

ऐसे गाँवों के बारे में जानकारी जानने के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे क्या पता अगली बारी आपके गाँव की हो :- sujhaw24.com

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :-

1.Village Khorpa : ग्राम खोरपा के बारे में देखिये सारी जानकारियाँ 

2.Village Bharenga : ग्राम भरेंगा के बारे में देखिये सारी जानकारी 

3.village dhondara : ग्राम ढोंडरा के बारे में देखिये अनसुनी बाते और जानकारी

4.visit to village parsulidih : ग्राम परसुलीडीह जाने यहाँ की मुख्य जानकारी 

5.village lamkeni : लमकेनी गाँव के बारे में देखिये पूरी जानकारी

Leave a Comment