Reality Of Web series : वेबसीरीज की सच्चाई अश्लीलता से लेकर खतरा तक देखिये सारी जानकारी

वेबसीरिज : web series

वेब सीरिज एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये लोग मनोरंजन देखते है| इसके द्वारा लोगो को विभिन्न प्रकार के शो दिखाए जाते है| वेब सीरिज को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाता है और फिर लोग वहां पर जाकर अलग-अलग प्रकार के  शो देखते है| ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे- नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम विडियो, डिज्नी प्लस, आदि| इस पर विभिन्न प्रकार के कंटेंट दिखाए जाते है जैसे- रोमांस, हॉरर, एक्शन, कॉमेडी, वैज्ञानिक कल्पना से भरपूर शो दिखाए जाते है|

reality of web series, web series, history of webseries
web series

 

इसका महत्व कुछ सालो में अत्यधिक बढ़ा है| इस पर आप शो कही भी कोई भी समय देख सकते है| इसलिए इसका क्रेज अधिक बढ़ रहा है| भारत में भी इसका क्रेज अधिक है| गौर करने वाली बात यह है की इस पर अश्लीलता, गाली-गलौज, यौन सम्बन्ध, और रोमांस आदि को अत्यधिक दिखाया जाता है| और ऐसे कंटेंट को अधिक देखा जाता है| reality of web series  इसी पर हम आगे बात करेंगे |

वेबसीरिज का इतिहास : history of web series

Web series का प्रारंभ या शुरुआत 1990-2000 दशक के बिच हुआ है और यह बहुत ही तेजी के साथ आगे इसका विस्तार हुआ है| इन्टरनेट की उपलब्धता ने वेब सीरिज को बढ़ावा दिया है| लोग कुछ भी देखना चाहते है तो सीधे वेब सीरिज प्लेटफार्म पर जाते है | The Actor यह पहली वेब सीरिज थी जो 1997 में एडनलीन पर प्रसारित किया गया था| LONELY GIRL यह ऐसी वेब सीरिज थी जो बहुत ही लोकप्रिय हुई और इसे यूट्यूब पर दिखाया गया था| इसे एक व्लोग के रूप में प्रस्तुत किया गया था और यह 2006 में प्रसारित हुआ था|

उसके बाद 2010 का दशक ऐसा था जब यह व्यापक रूप लिया और तेजी के साथ इसक विस्तार हुआ | इस समय बहुत से स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म उभर कर सामने आये| नेटफ्लिक्स की हाउस of कार्ड्स 2013 और orange is the new black 2013 ने वेब सीरिज को बढ़ावा दिया | आज हमारा आर्टिकल वेबसीरिज पर बेस्ड होगा और इसमें हम आपको बताएँगे इसके बारे में पूरी सच्चाई आइये जानते है सबकुछ |

वेबसीरिज की सच्चाई : reality of web series

वेब सीरिज की दुनिया में बहुत से पहलु ऐसे है जो सकारात्मक है किन्तु इससे भी ज्यादा ऐसे है जो नकारात्मक और चिंताजनक है| यह शुरुआत में मनोरंजन और विभिन्न कंटेंट को एक ही प्लेटफार्म पर दिखाने के लिए किया जाता था| धीरे-धीरे इसका विस्तार होने लगा और इस पर उपलब्ध कंटेंट नकारात्मक और गलत चीजे ज्यादा दिखाया जाने लगा| अश्लील चीजे ज्यादा प्रसारित होने लगी|

मिर्जापुर सीरिज का उदाहरण ले तो इसमें नशे से लेकर गलत यौन सम्बन्ध तक सबकुछ दिखाया गया है| और ऐसे ही बहुत से शो है जिसमे अश्लील, गाली-गलौज, और ड्रग्स सम्बन्धी शो है| इससे आपको मनोरंजन तो मिल जाता है देखने से पर इससे जो नुकसान आपको होगा उसकी भरपाई क्या ये वेब सीरिज कर सकते है| आप ऐसे शो के चक्कर में अन्दर फसते चले जाते हो और फिर बाहर निकलना बहुत मुस्किल हो जाता है|  आइये एक-एक करके सारी पहलुओ के बारे में देखते है reality of web series :-

reality of web series, web series, history of webseries
reality of web series
  • अक्सर अधिकतर वेब सीरिज में में विवादास्पद और संवेदनशील जैसे विषयो को अधिक दिखाया जाता है| हिंसा, ड्रग्स, सेक्स जैसे मुद्दों को अधिक इसलिए दिखाया जाता है जिससे दर्शक उसे ज्यादा से ज्यादा देखे और मजे की बात ये है की देखते भी है| यह बहुत अनैतिक होती है इससे आपको मानसिक तौर पर नुकसान पहुंचा सकते है और आप गलत विचार करने लग जाते है|
  • बहुत से शो में किसी चीज को अत्यधिक बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जाता है जैसे हिंसा को अपराध को और नशे को | ऐसे शो दर्शको के दिमाग में भय, चिंता और निराशा पैदा करते है| जैसे मिर्जापुर में हिंसा को अधिक दिखाया गया है|
  • बहुत से शो में गलत चरित्र को नायक के रूप में दिखाया जाता है| ऐसे वेब सीरिज खासकर युवाओ पर गलत प्रभाव डालते है| इससे समाज में गलत असर पड़ता है अरु अनैतिकता बढ़ने लगती है|
  • कई वेब सीरिज में तनावपूर्ण चीजे दिखाना और डरावनी चीजे दिखाना आदि जिससे दर्शक दबाव और तनाव में जा सकता है| कोई अगर मानसिक स्वास्थ्य से ग्रसित हो और ऐसे कंटेंट देखे तो उसकी स्थिति और ख़राब हो सकती है|
  • कई वेब सीरिज में धार्मिकता, राजनितिक मुद्दों को गलत तरीके से भड़काऊ जैसे दिखाया जाता है जिससे दर्शको के बिच मतभेद जैसी समस्या बन जाती है| यह समाज के एकता के लिए खतरा पैदा करता है|
  • अधिकतर शो में दिखायी जाने वाली जीवनशैली और सफलता का नकली चित्रण जो है युवाओ पर गलत प्रभाव डालता है| जिससे वे असंभव सपने देखने लग जाते है और अपने जीवन में निराशा की भावना महसूस करते है|

तो यह थी वेब सीरिज दुनिया की सच्चाई , यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है जिससे हर कोई वाकिफ तो है परन्तु सब इसका समर्थन भी करते है| ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे :- sujhaw24.com

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :- 

1.Social Media Addiction : सोशल मीडिया की लत देखिये कितना भयावह है कारण से लेकर खतरा तक सबकुछ

2.World Hypertension Day : विश्व हाइपरटेंशन दिवस देखिये इसके बारे में पूरी जानकारी

3.India biggest problem : भारत की सबसे बड़ी समस्या जिस पर कोई बात नही  कर रहा है

4.cigarette smoking : सिगरेट धुम्रपान देखिये यह कितना खतरनाक और जानलेवा है

5.Increasing Cancer : कैंसर का बढ़ता खतरा देखिये कारण से लेकर निवारण तक सबकुछ

 

Leave a Comment