Prithvi se mitti ki samapti : क्या होगा यदि पृथ्वी से मिट्टी की समाप्ति हो जाएगा तो क्या होगा
Prithvi se mitti ki samapti : मिट्टी पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक तत्व है | यह पृथ्वी पर मिट्टी भूमि का एक हिस्सा ही नही है बल्कि संपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र की मुख्य आधार है | यदि किसी कारण से पृथ्वी से मिट्टी समाप्त हो जाती है तो इसका गलत प्रभाव सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक स्तर पर भी पड़ेगा |
कृषि की समाप्त और खाद्य संकट पैदा होगी
पृथ्वी पर मिट्टी नही होने के कारण कृषि का काम नही हो पाएगा | मिट्टी केवल भूमि का एक हिस्सा ही नही इसके न होने से बीज का अंकुरण नही हो पाएगा, पौधों को आवश्यक पोषक तत्व नही मिल पाएगा जिसके परिणाम स्वरूप फसल नही उगेगी |
पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा
पृथ्वी पर मिट्टी वनस्पतियों के जड़ को जकड़ कर रखता है और वर्षा के जल को सोख कर पानी को अन्दर समा लेती है | यदि पृथ्वी पर मिट्टी नही रहेगी तो पेड़ पौधे नष्ट हो जाएगे, जिससे कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा अधिक हो जाएगी और आक्सीजन की संख्या कम हो जाएगी | जिससे पृथ्वी पर वायु मंडल असंतुलित हो जाएगा और जलवायु परिवर्तन की गति और तेज हो जाएगी |
जैव विविधता पर विनास कारी प्रभाव
मिट्टी में बहुत से तरह के जीव जंतु जैसे केचुए, दीमक, कीट आदि रहते है जो पृथ्वी पर पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित रखने में मदद करता है मिट्टी नही होने पर भूमि बंजर हो जाएगी और पृथ्वी पर पौधे भी नही बचेने | इससे खाद्य श्रृखला टूट जाएगी और जैव विविधता ख़त्म जो जाएगा |
प्राकृतिक आपदाओ में बढ़ोतरी

मिट्टी भूमि पर स्थायित्व प्रदान करने में मदद करता है मिट्टी नही होने पर इसके आभाव में वर्षा का जल सीधे बह जाएगा जिससे पृथ्वी पर बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी के कटाव जैसी समस्याए बढ़ जाएगी | मरुस्थल का विस्तार होगा और जो उपाऊ जमीन है वो बंजर भूमि में परिवर्तन हो जाएगी |
मानव जीवन पर गहरा प्रभाव
मानव का अस्तित्व मिट्टी से जुडा हुआ है मानव – भोजन, वस्त्र, आवास सभी में मिट्टी पर ही निर्भर रहता है | मिट्टी के न होने पर न केवल भोजन का अभाव होगा, बल्कि जीवन की अन्य मुलभूत आवस्यकताएँ भी संकट में पड़ जाएगी |
निष्कर्ष
मिट्टी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी मानव की प्रमुख जिम्मेदारी होने जाहिए | बढ़ते अंधाधुंध पडो की कटाई को रोकनी चाहिए, मिट्टी को सुरक्षित रखने के लिए हमें जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए और भूमि के संरक्षण पर रोक लगाना चाहिए | यदि समय रहते हम मिट्टी को सुरक्षित रखने पर ध्यान नही दिए तो मिट्टी की समाप्ति हमें एक भयानक भविष्य की ओर ले जा सकती है |
इसी तरह के महत्वपूर्ण जानकारी के लिए sujhw24.com के हमारे सोशल मिडिया वेबसाईट पर जरुर विजिट करे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
इसे भी पढ़े :-
2.bharat kaa nila hira : भारत के जमीन से निकला सबसे बेस कीमती नीला हिरा