Myanmar Earthquake 2025 : म्यांमार में आया भयानक भूकंप 2700 से अधिक लोगो की मृत्यु
भारत देश से लगे पूर्व दिशा में एक देश जिसका नाम म्यांमार है वहां साल 2025 में हाल ही में एक भयानक भूकंप (Myanmar Earthquake 2025 ) आया | यह भूकंप इतना खतरनाक था की इससे अभी तक म्यांमार में 2700 से अधिक लोगो की जान चली गयी है | यह भूकंप 28 मार्च 2025 को आया | आयर इस भूकंप (Myanmar Earthquake 2025 ) की तीव्रता 7.7 थी जो एक सामान्य भूकंप से अधिक था इसलिए वहां बहुत तबाही देखने को मिली |

Myanmar Earthquake : अभी तक म्यांमार में रेस्क्यू चल रहा है और बताया जा रहा है की मरने वालो का आंकड़ा और बढ़ सकता है | घायलों की संख्या की बात करे तो 4500 से अधिक पहुँच गया है | लापता में शामिल अब भी 440 से अधिक लोग है | इस आपदा की वजह से म्यांमार में 7 दिन का राष्ट्रिय शोक घोषित किया गया |
Earthquake in Thailand : थाईलैंड में भूकंप
वही दूसरी ओर म्यांमार के अलावा थाईलैंड में भी भूकंप आया था याने की उस दिन दो देशो में भूकंप (earthquake in thailand ) आया था| और थाईलैंड में भी 7.7 की तीव्रता से भूकंप आया था | सोशल मीडिया में बहुत से विडियो वायरल हो रहे थे जिसमे दिखाया जा रहा था की कैसे बड़ी बड़ी इमारते हिल रही है, इमारतो के स्विमिंग पूल से पानी गी रहे है | कहीं बड़ी बड़ी बिल्डिंग धरासायी हो रहे थे | इस भूकंप का असर न सिर्फ म्यांमार और थाईलैंड बल्कि उसके आस पास देश में भी देखने को मिला जैसे भारत चीन और बांग्लादेश में भी झटके महसूस हुए |

इस बिच वहां के मदद के लिए भारत आगे आया है और भारत की ओर से INS सतपुड़ा और INS सावित्री ने करीब 40 टन राहत सामान यांगून पहुंचाए है | इस राहत कार्य को और बढ़ाने के लिए भारत आईएनएस घड़ियाल के जरिये करीब 440 टन और सामान भेजवा रहा है | इसी के साथ सयुंक्त राष्ट्र ने भी रिलीफ प्रोग्राम के तहत 43 करोड़ रुपये मदद के लिए दिए | रूस ने भी आपातकाल मंत्रालय की ओर से 120 बचावकर्मी के साथ जरुरी सामान भी भेजे | चीन ने भी राहत के लिए रेस्क्यू टीम भेजे इसी के साथ सिंगापूर और मलेशिया जैसे देशो ने भी राहत टीमे भेजी है |
म्यांमार में भूकंप (Myanmar Earthquake 2025 ) का कारण है सागाइंग फॉल्ट | म्यांमार में धरती के सतह के निचे एक बड़ी दरार है | और यह दरार सागाइंग शहर से होकर गुजरती है | यह दरार अंडमान से लेकर हिमालय की तलहटी तक है | यह पृथ्वी की विवर्तनिकी प्लेट के खिसकने की वजह से बनी है | भारतीय प्लेट उत्तर-पूर्व की खिसक रही है जिस वजह से सागाइंग फॉल्ट पर दबाव बना और वहां की चट्टानें खिसकती गयी इस वजह से वहां भूकंप देखने को मिला |
ऐसे ही और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
2.Sunita Williams Return : सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से 9 महीने बाद वापस आई देखिये पूरी खबर