Hottest Year 2025 Summer In India : सबसे अधिक गर्म साल होगा 2025
गर्मी यह शब्द सुनते ही सबके मन में एक ख्याल आता है काश यह मौसम कभी न आये और गर्मी जब पड़ती है तो सभी लोग पंखे, कूलर, एसी की तलाश करते है | लेकिन इस भयानक गर्मी की वजह भी हम इन्सान ही है जिन्होंने प्रकृति का अत्यधिक दोहन करके इस पृथ्वी के अरबो पेड़ काट दिए, पर्यावरण प्रदुषण फैला रहे है | जिस प्रकृति से इन्सान है उसी प्रकृति के प्रति इन्सान निर्दयी हो गया है | इस वजह से अब हमें पृथ्वी की गर्मी झेलने को मिल रही है |
Hottest Year 2025 : देश के साथ अन्य सभी जगहों पर इस बार 2025 में सबसे अधिक गर्मी पड़ने वाली है | और ऐसा नहीं है की सिर्फ इसी साल गर्मी बढ़ेगी यह साल दर साल बढती जाएगी | अभी आपका बाहर निकलना मुस्किल हो रहा है एक समय ऐसा भी आएगा जब इन्सान घर से बाहर गर्मी के दिनों में निकल नहीं पायेगा |
Summer In India : भारत में गर्मी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल 2025 (Hottest Year 2025 Summer In India ) में उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रो में जैसे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, UP,MP,हिमाचल,दिल्ली , उत्तराखंड आदि और भी राज्यों में हिटवेव याने की लू के दिनों की संख्या दोगुनी होने वाली है | याने की इस बार आपको गर्मी (Hottest Year 2025) और भी अधिक तपाएगी | यूँ समझ लीजिये गुजरने वाला साल सिर्फ ट्रेलर होता है और आने वाला साल पूरा पिक्चर दिखाता है |
अधिकतर अप्रैल से लेकर जून के महीनो में 5-6 दिन लू चलती है लेकिन इस बार यह करीब 10-12 दिन चलने के आसार है | हालाँकि इसकी सटीक पुष्टि नहीं की गयी है लेकिन वैज्ञानिको का ऐसा मानना है की अगर ऐसा होता है तो यह साल सबसे अधिक गर्मी (Hottest Year 2025 ) का होने वाला है |

Summer In India : अलग -अलग इलाको में हिटवेव की स्थिति अलग-अलग होती है | याने की उनके आधार अलग होते है | जैसे पहाड़ी इलाको में अलग तो मैदानी इलाको में अलग | पहाड़ी इलाको में – जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँच जाता है | तटीय क्षेत्रो में – जब तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुँच जाता है | वही मैदानी क्षेत्रो में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुँच जाता है तब | अगर तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक पहुँच जाए या और बढ़ जाये तो इस स्थिति को गंभीर स्थिति माना जाता है |
इस गर्मी के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण जलवायु परिवर्तन है | जिस वजह से लू अधिक दिनों तक चल सकता है | और दूसरा अलनीनो परिस्थितियां इसकी वजह से प्रशांत मह्सागर की पानी में असामान्य रूप से गर्म होती है जिस वजह से भारत में बारिश में कमी होती है और गर्मी तेज हो जाती है | यह असर इस बार जून के आखिरी तक दिखाई दे सकता है | इसलिए गर्मी से बचना है तो पर्यावरण को संरक्षित कीजिये , पेट लगायें, स्वच्छ वातावरण रखे और प्रकृति का अत्यधिक दोहन न करे | ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे|
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
3.Sunita Williams Return : सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से 9 महीने बाद वापस आई देखिये पूरी खबर