Manmohan Singh Death : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की पूरी खबर
भारत के एक महान नेता कहे जाने वाले , भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का निधन (Manmohan Singh Death ) हो गया | यह 26 दिसंबर की रात को हुआ | दिल्ली के एम्स अस्पताल में इन्होने अपनी अंतिम सांस ली | भारत में 7 दिन के लिए राष्ट्रिय शोक की घोषणा की गयी है | मनमोहन सिंह जी काफी लम्बे समय से बीमार थे और वे काफी बुजुर्ग भी हो गए थे उनकी उम्र 92 साल थी | मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) जी को श्रधांजलि देने बहुत से नेता उनके घर भी गए जिनमे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और बड़े नेता भी शामिल थे |
मनमोहन सिंह : Manmohan Singh
मनमोहन सिंह जी (Manmohan Singh) का जन्म 26 सितम्बर 1932 को हुआ था | इनका जन्म उस समय के पंजाब के गाह में हुआ था जब भारत और पाक अलग नहीं हुए थे | इनके पिता का नाम गुरुमुख सिंह था और इनकी माता अमृत कौर जी है |इनकी पत्नी का नाम गुरशरण है और इनकी तीन बेटियां है | पंजाब विश्वविध्यालय से इनोंहे अपने स्नातक की पढाई किये और वही से पीजी भी किये उसके बाद कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी भी किये | ये दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर भी रहे थे |
1982-85 तक आरबीआई के गवर्नर भी रहे| ये 2004 में भारत के 14 वें प्रधानमंत्री बने और 2014 तक इस पद पर रहे | इन्होने देश के लिए बहुत कुछ किया और देश के आर्थिक हालातो में सुधार और नयी तकनीक में इनका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है इसलिए इन्हें कई अवार्ड भी मिले है | जैसे पद्म विभूषण (1987), सर्वश्रेष्ट वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड (1993-94), और यूरो मनी अवार्ड (1993) है |
इनके वे फैसले जिनसे देश के विकास में और आम जनता के भलाई साफ़ नजर आती है :-
1. जून 1991 – वैश्वीकरण और उदारीकरण
2. जून 2005- सुचना का अधिकार लाये जिससे आम जनता को सरकारी कामो की जानकारी की सुचना जानने का अधिकार मिला
3. सितम्बर 2005- रोजगार गारंटी योजना लागू किये जिससे प्रत्येक वर्ष ग्रामीण तथा शहरो में 100 दिन के लिए कार्य कराया जाता है इससे आम जनता को बहुत लाभ हुआ और हो रहा है
4. मार्च 2006 – अमेरिका से न्यूक्लियर डील किये थे
5. जनवरी 2009 – आदमी के पहचान के लिए एक कार्ड लाये जिसे आधार कार्ड कहा गया
6 . अप्रैल 2010 – शिक्षा का अधिकार दिए
ऐसे कई काम है जिन्होंने देश के लिए किये और आम जनता की भलाई के लिए अपना सबकुछ न्योछावर किये | ऐसे कामो के लिए देश हमेशा इनको याद रखेगा | ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | |
Join Telegram Channel |
यह भी पढ़े :-
1.Unemployment in India : भारत में बेरोजगारी के दावा कितना सच और कितना झूट है जानिए