sujhaw24.com

Lok Sabha Elections 2024 Voting Percentage : लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान प्रतिशत कल होने का कारण  जाने  इससे क्या प्रभाव पड़ सकता है 

Lok Sabha Elections 2024 Voting Percentage
Lok Sabha Elections 2024 Voting Percentage

 

 Lok Sabha Elections 2024 Voting Percentage | लोकसभा चुनाव 2024 के दुसरे चरण का हाल

Lok Sabha Elections 2024 Voting Percentage : जैसा की भारत में वर्तमान में लोकसभा चुनाव हो रहा है जिसमे हर राजनीतिक पार्टी अपना पूरा दमखम दिखा रही है | इस साल लोकसभा चुनाव में सबसे परेशान कर देने वाली बात यह है की इस साल मतदान का प्रतिशत पिछले साल के अपेक्षा कम हो रहा है | जो बहुत ही चिंता जनक है | इस साल लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण 19 अप्रैल 2024 को संपन्न हुआ जिसका मतदान प्रतिशत कुल 60.3 प्रतिशत रहा था , और दूसरे चरण में हुए मतदान के भी हाल में ज्यादा अंतर नही है |

अगर लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होंगे तो इसका सीधा असर कम मार्जिन  वाली लोकसभा सीटों पर पड़ेगा | साल 2019 के लोकसभा चुनाव के कुल 75 सीटों पर बहुत ही नजदीकीया  बन गयी थी | इसका परिणाम किसी भी तरफ झुक सकता है |

शुक्रवार को हुए लोकसभा चुनाव में 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशो के कुल 88 सीटों पर मतदान हुआ | लोकसभा चुनाव के इस पर्व के उत्साह को शाम को आये मतदान प्रतिशत ने कम कर दिया क्योकि चुनाव के दूसरे चरण में पहले चरण की तरह ही मतदान प्रतिशत कम रहा है | 26 अप्रैल 2024 को शुक्रवार को हुए लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में मतदान प्रतिशत 63 प्रतिशत रहा | जबकि इन्ही 88 सीटों पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव ने 70 प्रतिशत से भी ज्यादा लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था |

पहले चरण के 21 राज्यों के 102 सीटों पर 64 प्रतिशत वोट डाले गये थे पिछले चुनाव में उन सीटों पर भी 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था | अभी तक हुए चुनाव में किसी राज्य का चुनाव प्रतिशत 80 प्रतिशत से ऊपर नही गया है चाहे वो छत्तीसगढ़ हो उत्तरप्रदेश |

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान प्रतिशत कल होने का कारण  जाने  इससे क्या प्रभाव पड़ सकता है 
लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान प्रतिशत कल होने का कारण  जाने  इससे क्या प्रभाव पड़ सकता है

मतदान कम होने से बढ़ी चिंता

लोग वोट देने के लिए अपने घरो से ही बहार नही आ रहे है इन सब चीजों से चुनाव आयोग के साथ साथ सभी राजनीतिक पार्टी भी चिंतित है | खासकर हिंदी भाषी राज्यों में तो मतदाता वोटिंग को लेकर जैसे निराश हो गये इससे पहले साल 2014 और साल 2019 में अच्छी खासी संख्या में लोगो ने वोट किया था , लेकिन इस साल मतदाताओ में वो उत्साह देखने को नही मिल रहा है |

उत्तरप्रदेश में दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत कम

भारत में उत्तरप्रदेश जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है , इसके बावजूद यहाँ पर साल 2024 में हों रहे लोकसभा चुनाव में सबसे कम मतदान हुए है | यहाँ पर सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीट है | इसके बाद भी यहाँ के मतदाताओ में चुनाव को लेकर कोई उत्साह देखने को नही मिल रही है | | उत्तरप्रदेश में जहाँ पहले चरण के चुनाव में केवल 57 प्रतिशत ही मतदान हुआ वही दूसरे चरण में भी कोई खासा अंतर नही दिखा | यहाँ दूसरे चरण के चुनाव में केवल 54.8 प्रतिशत ही मतदान हुआ | जानकारों का मानन है की अगर इसी तरह का हाल रहा तो यह निकाल पाना मुश्किल हो जाएगा की किसकी सरकार भारत में आ रही है |

मतदान कम होने के कारण क्या हो सकते है ?

उत्तर भारत में गर्म मौसम भी चुनाव कम होने का एक प्रमुख कारण बन सकते है क्युकी पुरे उत्तर भारत में गर्म हवाओं ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है | वह के लोगो का घर से बहार निकला भी मुश्किल हो गया है | लोग गर्मी के कारण वोट देने के लिए हो या अन्य किसी कार्य के लिए वो घर से भी बहार नही निकलना चाह रहे | यह के प्रमुख कारण है मतदान कम होने के पीछे |

मतदान कम होने के पीछे चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टी की कम सक्रियता भी इसका दूसरा कारण हो सकता है | आज कल के चुनाव में राजनीतिक पार्टी फिजिकली प्रचार के बजाये सोशल मिडिया का प्रयोग कर रहे है जिससे चुनाव की जानकारी उन् लोगो तक तो पहुँच रही है जो इनका प्रयोग के रहे है लेकिन उन लोगो तक नही पहुँच पा रही है जो इनका प्रयोग नही करते है यह भी एक कारण हो सकता है चुनाव प्रतिशत कम होने का |

लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव

कम मतदान का क्या हो सकता है प्रभाव

मतदान कम होने से कम मार्जिन वाली सीटों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 75 सीटों पर बहुत ही नजदीकी मुकाबला देखा गया था इसका यही कारण था की इन सीटो पर मतदान कम हुए थे | बहत से जानकार का कहना है की कम मतदान से सत्ताधारी पार्टी को अधिक फायदा हो सकता है क्युकी कई लोगो की यह सोच होती है की पुरानी सरकार अच्छा का काम कर रही है और सरकार को बदलने की जरूरत नही है इस कारण वे वोट देने के लिए घर से बहार नही निकलते है |

हमारी sujhaw24.com की टीम की ओर से आप सभी से आग्रह की हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश और भारत की इस सभ्यता को बनाये रखने के लिए वोट अवश्य करे | इस मतदान के अधिकार के लिए हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजो से बगावत की थी | उनके बलिदान को व्यर्थ न जाने दे |

इसी तरह कि महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए अप सभी हमारे इस पेज को अवश्य फोलो करे – sujhaw24.com

Join Whatsapp Channel Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

ये भी पढ़े –

1.sexual relation : यौन सम्बन्ध के बारे में पूरी और सही जानकारी देखिये यहाँ

2.unsafe sex : असुरक्षित सेक्स करने के क्या है नुकसान देखिये पूरी जानकारी

3.Lok Sabha elections 2024 second phase:लोकसभा चुनाव 2024 द्वितीय चरण

4.chhattisgarh lok sabha second phase election 2024 : छत्तीसगढ़ में दुसरे चरण का चुनाव 2024 देखिये कितना % मतदान हुआ

5.Big News Lok Sabha Election 2024 Second Phase : लोक सभा का चुनाव दुसरे चरण आज 26 अप्रैल को

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top