Environment : पर्यावरण देखिये इंसानों ने क्या से क्या कर दिया है और इसका संरक्षण क्यों जरुरी है

Environment : पर्यावरण

पर्यावरण ये प्रकृति, ये पेड़-पौधे, ये हवा , जल, धरती, मिटटी, आकाश ये सब पर्यावरण है | इसी Environment में आप हसी-ख़ुशी के साथ स्वस्थ जीवन जीते है क्योंकि यही पर्यावरण आपको वो सबकुछ देता है जिसकी आपको जरुरत होती है|

environment, save environment, about environment, पर्यावरण , पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण संरक्षण
पर्यावरण

 

Environment :  जिससे आप है, जीव है, ये सारे पदार्थ है, जीवन है, पानी है, वायु है | पर्यारण जो आपको वो ऑक्सिजन देता है जिससे आप सांस लेते है| पर्यावरण जो आपको वो संसाधन देता है जिससे आप अपना जीवन  यापन करते है| और जब इसी पर्यावरण को बचाने की बात आती है तब आप चुप रहते है| ये प्रकृति, ये पर्यावरण कभी आपकी तरह चीखती चिल्लाती नहीं है , बस चुप होकर आपको सहती है आपके अन्याय को सहती है |

आप बस पर्यावरण को सिर्फ एक वस्तु मान रहे है, वो जो आपको दे रही है उसक आप सिर्फ दोहन कर रहे है, जिससे आप जीवित है लेकिन आपने पर्यावरण को क्या दिया? कुछ नहीं आप उसे देने लायक भी नहीं है| लेकिन कम से कम अब पर्यावरण को लेकर सतर्क हो जाइये क्योंकि जब यही ठीक नहीं रहेगा तो आप कहा से ठीक रहेंगे ?

about environment : पर्यावरण के बारे में

अक्सर लोग देश-दुनिया, राजनीती, धन-दौलत, रुतबा, इसी के पीछे अपना जीवन लगा देते है और आखिर में ये सब भोगकर चले जाते है | लेकिन सबसे बड़ा नुकसान होता है इस पर्यावरण का इसे आप प्रदूषित कर रहे है, आप इसकी आत्मा( पेड़ ) को काट रहे है, आप इसका अत्यधिक दोहन कर रहे है| ऐसे में ये कैसे ठीक रहेगा ? बस चुपचाप देख रहा है|

वही Environment जिससे ये दुनिया है, ये सुन्दरता है, जैव विविधताओ की खूबसूरती है, जीव-जन्तुओ का घर है, पर्वते है, नदिया है, झरने है | जिस पेड़ से आपको ऑक्सिजन मिलता है उसे भी आप लोग नहीं छोड़ रहे है, अन्धाधुन पेड़ की कटाई कर रहे है, चलिए आगे का न सही पर वर्तमान का सोचिये आप कैसे रहेंगे जब ये पेड़ ही नहीं रहेंगे?

आप अपने स्वार्थ के लिए पेड़ काट रहे है, कभी सड़क बनाने के लिए, कभी घर बनाने के लिए, कृषि के लिए, खनन के लिए, उद्योगों के लिए, फर्नीचर के लिए, इंधन के लिए आदि| सोचिये आप कितना निर्दयी है जो आप सजीव को काट रहे है वह बोल नहीं पाता लेकिन उससे निकलने वाली जो द्रव्य तरल पदार्थ है उससे वह सब बयाँ कर देती है|

 

save environment : पर्यावरण बचाओ

पर्यावरण को बचाओ नहीं तो आप भी नहीं बचेंगे | अभी से देखिये कितना फर्क पड़ने लग गया है, ये गर्मी, ये तूफान , अनियंत्रित बारिश, बाढ़, सुखा सब पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के कारण है| पेड़ो का काटा जाना जो सबसे जरुरी है पर्यावरण के लिए वैसे भी लोग काट तो देते है और लगाते नहीं है इससे अच्छा काटिए ही मत | पर्यावरण बचाने के कुछ उपाय :-

environment, save environment, about environment, पर्यावरण , पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण संरक्षण
पर्यावरण संरक्षण

 

1. जितना हो सके प्रकृति के संसाधनों का दोहन कम कीजिये|
2. पेड़ मत काटिए, क्योंकि आप पेड़ लगा नहीं पाएंगे|
3. जंगलो में जो वन है उसको भी अपने स्वार्थ के लिए मत काटिए|
4. प्रदुषण को कम करना होगा |
5. अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे|
6. उद्योग, कारखाने कम से कम लगाइए, पेड़ो को काटकर उस जगह पर कभी मत लगाइए |
7. पर्यावरण संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाया जाना चाहिए|
8. सरकार तथा आम जनता को ” पेड़ लगाओ अस्तित्व बचाओ ” अभियान चलाना चाहिए|

ऐसे बहुत से उपाय है जिससे आप पर्यावरण को बचा सकते है या पर्यावरण संरक्षण में आप अपना योगदान दे सकते है | आगे आइये और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान जरुर दे | Team :- sujhaw24.com 

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :- 

1.world environment day : विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जानिए सबकुछ इतिहास से लेकर वर्तमान तक

2.eye problems : आँखों की समस्या बच्चो से लेकर युवाओ तक देखिये क्यों हो रहा है और क्या होने वाला है

3.flow state : फ्लो स्टेट क्या है देखिये इससे तनाव और अवसाद से कैसे बचा जा सकता है

4.reality of social media : सोशल मीडिया की सच्चाई देखिये सबकुछ जो आपका जानना जरुरी है

5.benefits of walking : पैदल चलने के फायदे देखिये क्यों जरुरी है चलना

Leave a Comment