Dalai Lama Buddhist Guru : दलाई लामा हुए 90 वर्ष के अपने उत्तराधिकारी के बारे में क्या बोले देखिये पूरी खबर
बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा (dalai lama) आज याने की 6 जुलाई को 90 वर्ष के हो गए है | और उनके (Dalai Lama Buddhist Guru) जन्मदिन पर उनके उत्तराधिकारी की अटकले तेज हो गयी है | दलाई लामा वर्तमान बौद्ध धर्म गुरु है यह एक पद है जो बौद्ध धर्म गुरु (Buddhist Guru) का सबसे बड़ा पद है | बिच – बिच में इसको लेकर चीन द्वारा वरोध किया जाता है | दलाई लाम (dalai lama) अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले कहा था की उनके उत्तराधिकारी का चयन तिब्बती परम्परा से होगा |

Dalai Lama Buddhist Guru : यह चुनाव सिर्फ दलाई लामा ( dalai lama news) का गादेन फोडरंग ट्रस्ट कर सकेगा। वहीं चीन का कहना है कि उसकी सरकार की मंजूरी के बिना अगले दलाई लामा का चुनाव नहीं हो सकता। इसी को लेकर चीन अड़ंगा डालता है | दलाई लामा तिब्बत के बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक पद होता है | वर्तमान दलाई लामा तेन्जिन ग्यास्तो है | वे इस पद को पाने वाले 14वें बौद्ध धर्मगुरु है। माना जाता है कि दलाई लामा की मृत्यु के बाद उनकी आत्मा पुनर्जन्म लेकर वापस पृथ्वी पर आती है और यह परंपरा ऐसे ही चलती रहती है|

1557 में मंगोल के शासक अलतान खान ने दलाई लामा की परंपरा शुरू की थी। उस समय बौद्ध धर्म के सर्वोच्च धर्म गुरु सोनम ग्यात्सो को तीसरा दलाई लामा बनाया गया था | पहले दो दलाई लामा- गेदुन द्रुपा और गेदुन ग्यात्सो को मरने के पश्चात दलाई लामा की उपाधि दी गई थी |
दलाई लामा का चुनाव
दलाई लामा की मृत्यु के बाद जब शोक का समय खत्म होता है, तब नए दलाई लामा बनाने की खोज होती है |
1.दलाई लामा मृत्यु से पहले अपने उत्तराधिकारी की कुछ निशानियां बताकर जाते है |
2. मृत्यु के समय दलाई लामा के शव की दिशा, मृत्यु के बाद भिक्षुओं को आए सपनों से नए दलाई लामा को खोजने की दिशा तय होती है |
3.दलाई लामा की पहचान करने वाला दल पहले उनकी मृत्यु के समय या उसके आस-पास पैदा हुए बच्चों की खोज करते हैं। विशेष लक्षण वाले बच्चों की पहचान की जाती है।
4.अगर किसी बच्चे में दलाई लामा होने के गुण दिखाई देते हैं, तो उसकी परीक्षा ली जाती है।
5.जब वह इसमें पास हो जाता है , तो उसे दलाई लामा का पुनर्जन्म मान लिया जाता है। इसके बाद बच्चे को बौद्ध धर्म और परंपराओं की शिक्षा दी जाती है।
दलाई लामा का कथन
मैं अभी 130 साल और जियूंगा। उत्तराधिकारी के चुनाव और विवाद के बीच दलाई लामा ने कहा कई भविष्यवाणियों को देखते हुए मुझे लगता है कि मुझ पर अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद है। मुझे लोगों की सेवा करने के लिए 30-40 साल और जीने की उम्मीद है। इसलिए अभी मई लोगो की सेवा करना चाहता हूँ |
ऐसे ही और अधिक खबर के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-