Cold War : शीत युद्ध के कारणों और परिणामो की व्याख्या
Cold War : द्वितीय विश्व युद्ध ख़त्म होने के बाद सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका की बीच एक नया संघर्ष शुरू हो गया | इसमें दोनों ही महाशक्तियाँ एक दुसरे देश को नीचा दिखाने लगी और एक दुसरे के विरुद्ध जहरीला प्रचार करने लगी | सन 1945 से आरम्भ हुआ दोनों ही महाशक्तियो के बीच तनाव शत्रुता का दौर तब से आज तक निरन्तर चल रहा है | कभी उनके बीच में उग्रता कम हुई और कभी तीव्र, परन्तु इनके बीच संघर्ष जारी रहा | रुष और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के दौर को शीत युद्ध कहा जाता है | शीतयुद्ध न होते हुए भी प्रत्येक विषय पर विश्व शान्ति के दृष्टिकोण से नही, बल्कि अपने संकीर्ण स्वार्थो को ध्यान में रखकर, विचार और कार्य किया जाता है |
शीतयुद्ध का अर्थ
यह युद्ध दो देशो के बीच उनके विचारों का संघर्ष है इसमें सीधे और पर युद्ध नही होता, बल्की अप्रत्यक्ष रूप से दुश्मन देश को कमजोर करने की कोशिश की जाती है शीतयुद्ध एक तरह का वाक् युद्ध था इस वुद्ध में वैचारिक घृणा, राजनीतिक अविश्वास, कुटनीतिक जोड़ – तोड़, सैनिक प्रतिस्पर्धा, जासूसी और मनोवैज्ञानिक युद्ध जैसे तत्व शामिल थे |
शीतयुद्ध के कुछ प्रमुख परिभाषाए
पामर और पारकिंस के शब्दों में “विश्व के राजनीतिक मोर्चो पर लड़ी जाने वाली लड़ाई को ही शीत युद्ध कहा जा सकता है |”
लुई हाले के मतानुसार, “शीत युद्ध परमाणु युग में एक ऐसा तनावपूर्ण स्थिति है जो शास्त्र युद्ध से एकदम भिन्न,किन्तु उससे अधिक भयानक युद्ध है |”
शीत युद्ध के कारण
शीत युद्ध पूंजीवादी तथा समाजवादी गुटों के बीच शुरू हुआ | पूंजीवादी गुट का संचालन अमेरिका के हाथ में और समाजवादी गुट का संचालन या नेतृत्व रूस के हाथ में था | इन दोनों के बीच युद्ध क समय में जो मैत्री रिश्ते कायम हुए थे, वे युद्ध ख़त्म होने के बाद शीत युद्ध में बदल गया | शीत युद्ध के प्रमुख कारण निम्न है –

- सैद्धांतिक कारण
- पश्चिमी देशो का रूस के विरुद्ध साजिश
- पश्चिमी देशो के रूस पर इलजाम
- युद्धोतर उद्देश्यों में अंतर
- ईरान से सोवियत सेना का न हटाया जाना
- यूनान में सोवियत संघ का दखल देना
- अणु बम का निर्माण
- टर्की पर रुसी दबाव
- सोवियत संघ द्वारा समझौते की अपमान
- रुष द्वारा वीटो का बार बार प्रयोग
- सोवियत संघ की लैण्ड-लीज मदद को बंद किया जाना
- शक्ति संघर्ष
इसी तरह के महत्वपूर्ण जानकारी के लिए sujhw24.com के हमारे सोशल मिडिया वेबसाईट पर जरुर विजिट करे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
इसे भी पढ़े :-
2.Deepseek AI : जानिए चीन का दीपसीक AI क्या है जिससे पूरी दुनिया की टेक कंपनी में हडकंप मच गया है
3.mahakumbh 2025 record : महाकुम्भ नगर प्रयागराज विश्व का सबसे बड़ा जिला बन गया देखिये पूरी खबर
5.Jagdeep Singh : जगदीप सिंह आखिर कौन है और वह सुर्खियों क्यों है