Donald trump America president : डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से बने अमेरिका के राष्ट्रपति 20 जनवरी को ली शपथ
डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) पिछले चुनाव में हार गए थे और उनके स्थान पर जो बिडेन चुनाव जीतकर अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे | अब अमेरिका में 2024 में हुए चुनाव में एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप ने बाजी मारी और कमला हैरिस को हराकर अमेरिका के राष्ट्रपति बने | डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका (Donald trump America president) के 47 वें राष्ट्र्पती के रूप में 20 जनवरी 2025 को शपथ लिए | उन्होंने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में शपथ ली | अमेरिका सुप्रीम कोर्ट के जज जान रोबर्ट्स ने डोनाल्ड ट्रंप को शपथ दिलाई |

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ( Donald trump America president ) ने कहा की भगवान ने अमेरिका को महान बनाने के लिए उन्हें बचाया है | ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव से ठीक पहले उनके साथ एक घटना घटित हुआ था जिसमे उनके कान को गोली छूकर निकल गयी थी वह मरते मरते बचे थे | अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में जेडी वेंस ने शपथ लिया |
डोनाल्ड ट्रंप का भाषण : Donald trump speech
शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump us president ) ने करीब आधे घंटे तक देश को संबोंधित किये | ट्रंप ने अपने पहले भाषण में कहा की अमेरिका को न जीता जा सकता है और न ही डराया जा सकता है | अमेरिका पहले से और कहीं अधिक महान और मजबूत होगा | अमेरिका का सुनहरा युग अभी शुरू हो गया है | उन्होंने कहा वह अमेरिका सेना को फिर दुनिया में सबसे मजबूत बनायेंगे |
डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) के शपथ समारोह में भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर भी शामिल हुए थे | इसके साथ साथ अमेरिका के दिग्गज जैसे एलन मस्क, जेफ़ बेजोस, सुन्दर पिचई, आदि | ट्रंप ने का की वह अमेरिका से अवैध प्रवासियों को निकालेंगे | उन्होंने थर्ड जेंडर की मान्यता भी ख़त्म कर दी है |
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिल रही और उनके जोश भरे भाषण से अमेरिका देश और मजबूत दिखाई दे रहा है | सबमे उन्होंने जोश भर दिया है और उन्होंने देश को और अधिक महान और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है | ऐसे हि देश-दुनिया की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.Jagdeep Singh : जगदीप सिंह आखिर कौन है और वह सुर्खियों क्यों है
2.most expensive phone in the world : दुनिया का सबसे महंगा फोन कौन सा है क्या है इसकी खासियत
3.the country that ended : दुनिया का एक ऐसा देश जो अब नहीं रहा हो गया समाप्त जानिए वह कौन सा है