Worlds largest hydropower dam in China : चीन में ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा जलविधुत डैम…
चीन (China ) का एक और कारनामा सामने आया है | चीन ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River ) याने की ( यारलुंग सान्गपो ) पर विश्व का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डैम (Worlds largest hydropower dam in China) बना रहा है | चीन (China) के प्रधानमंत्री ली क्यांग ने इसकी घोषणा की | रिपोर्ट के अनुसार इस डैम प्रोजेक्ट को दिसंबर 2024 में बीजिंग ने मंजूरी दे दी थी |
Worlds largest hydropower dam in China : यह डैम (China dam ) चीन के न्यिन्गची शहर (Nyingchi) में बन रहा है | और इस डैम (Worlds largest hydropower dam ) की लागत लगभग 12 लाख करोड़ रुपये है | जिस शहर में यह डैम बनाया जा रहा है वह भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है | जिस वजह से भारत और बांग्लादेश ने इसको लेकर विरोध और चिंता जताई है | यहाँ तक की अरुणाचल प्रदेश के cm पेमा खांडू ने इस डैम को वाटर बम कह दिया |
कहाँ बनेगा यह डैम
ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River ) करीब 2900 किलोमीटर लम्बी है | और यह हिमालय के दूसरी ओर तिब्बत के पठार पर लगभग 2057 किलोमीटर पश्चिम की ओर बहती है | फिर यह नदी अरुणाचल से होते हुए भारत में प्रवेश कर जाती है | भारत से गुजरने के बाद यह नदी बांग्लादेश में जाती है और उसके बाद बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है | भारत में एंट्री से पहले यह नदी एक जगह पर यु टर्न लेती है न्यिन्गची शहर पर वही पर यह डैम बनाए जा रहा है |

भारत द्वारा इसका विरोध
भारत इस बांध (China Dam) को लेकर आपत्ति जाता रहा है और साथ विरोध भी कर रहा है | इस नदी पर इतना बड़ा डैम बनाने से निचे राज्यों को नुकसान झेलना पड़ेगा |
1.इस डैम की वजह से चीन ब्रह्मपुत्र नदी के जल प्रवाह को मनचाहे तरीके से नियंत्रित कर सकता है | इस वजह से अरुणाचल और असम जैसे राज्यों में बाढ़ या कभी सूखे की सम्भावना बढ़ सकती है|
2.ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्भरता पूर्वोत्तर राज्य ज्यादा है | अगर वहां के किसानो और मछुआरो को ठीक से जल प्रवाह नहीं मिलेगा और गाद की कमी होगी तो मृदा भी कहाँ से अधिक उर्वरक वाली होगी | इससे उन्हें बहुत नुकसान हो सकता है |
3.इससे राजनितिक तनाव और बढ़ सकता है | वैसे भी अभी भारत – चीन सम्बन्ध मजबूत नहीं है ऊपर से यहा डैम और मुश्किलें पैदा कर सकता है | आदि |
300 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन
चीनी रिपोर्ट के मुताबित इस डैम (Worlds largest hydropower dam in China 2025 ) पर पांच सीढ़ीदार हाइड्रोपावर स्टेशन लगाये जायेंगे | यह डैम साल में करीब 300 अरब यूनिट बिजली उत्पादन करेगा | इस बिजली से करीब 30 करोड़ लोगो की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है |
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-