sujhaw24.com

world elephant day 2024 : देखिये विश्व हाथी दिवस के मौके पर हाथी का महत्त्व और रोचक जानकारी

world elephant day
world elephant day

world elephant day 2024 : विश्व हाथी दिवस 2024

 

हाथी जो पृथ्वी का सबसे बड़ा थल जीव है | इसके बारे में सभी को पता है , स्कूल में इसके नाम से एक कविता भी पढाई है | जिसमे बताया जाता है की सुपा जैसे इसके कान , इनके पैर बहुत मोटे होते है | हाथी का शरीर बहुत विशालकाय होता है इसलिए यह धरती में थल में पाया जाने वाला सबसे बड़ा जीव है |

world elephant day 2024  : आज याने की 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस 2024 मनाया जा रहा है | प्रति वर्ष इसी दिन हाथी दिवस मनाया जाता है और इस दिन को एक विशेष उद्देश्य के लिए मनाया जाता है| विश्व हाथी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य हाथी की सुरक्षा और इसके संरक्षण के लिए है | क्योंकि यही एक ऐसा जानवर है जो सबसे बड़ा स्थलीय जीव है और इनका अस्तित्व धीरे धीरे समाप्त होता जा रहा है |

world elephant day 2024
world elephant day 2024

 

इनके समाप्ति का कारण मनुष्य ही है जो बड़े बड़े जंगलो की सफाई अपने स्वार्थ के लिए कर देते है| पेड़ो की अत्यधिक कटाई, जंगलो में उद्योगों का विकास, जंगल को साफ़ करके खेती करना आदि ऐसे बहुत से कारण है जिस वजह से ये खतरे में है| इस दिन पुरे विश्व में विभिन्न स्थानों पर हाथियों के संरक्षण के प्रति और लोगो में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किये जाते है | और विश्व हाथी दिवस को अच्छे से मनाते है |

world elephant day : विश्व हाथी दिवस

 

world elephant day की शुरुआत 12 अगस्त 2012 को हुई थी | इस दिन को शुरू करने का उद्देश्य यही था की हाथी की घटती संख्या को कम किया जा सके और इसके कमी के कारणों को लोगो में बताकर जागरूकता लायी जा सके | इस दिवस को मनाने का श्रेय कनाडा के फिल्म निर्माता पेट्रिशियम सिम्स और थाईलैंड के एलीफैंट फ़ौंडेशन ने मिलकर किया था |

अभी वर्तमान स्थिति की बात करे तो पूरी दुनिया में करीब 4 लाख 50 हजार ही हाथी बचे है जो साल दर साल और कम होता जा रहा है | 2017 में हुए हाथी जनगणना के मुताबिक भारत में हाथियों की कुल संख्या 27312 है | फिर भी अभी वर्तमान स्थिति को देखा जाये तो यह संख्या और भी कम हो गयी है |

facts about elephant

 

world elephant day : अब देखते है हाथियों के बारे में कुछ रोचक जानकारी :-

. हाथी धरती का सबसे बड़ा स्थलीय जानवर है| एक अफ़्रीकी वयस्क हाथी का वजन 6 हजार किलो से भी अधिक होता है और उसकी ऊंचाई 9 से 14 फीट तक हो सकती है |

. हाथियों का मस्तिष्क बड़ा होने के साथ साथ इनकी बुद्धि भी अन्य जानवरों की अपेक्षा थोडा ज्यादा होता है |

. हाथियों की औसत उम्र 65-70 साल तक होता है , कुछ हाथी ऐसे भी होते है जो 80 साल से अधिक जी सकते है |

. हाथी बहुत ही संवेदनशील प्राणी होते है अपने मृत साथियों के प्रति शोक भी जताते है और अपनी भावनाओ को भी व्यक्त करते है

. इनके सूंड काफी लम्बे होते है , और ये अपने सूंड से पानी पीते है , भारी सामान उठाते है, और तेज सुंघने में भी मदद करता है |

. पानी हाथी को बहुत पसंद आते है इसलिए वे मस्ती भी पानी में अधिक करते है|

. हाथियों के सुनने की क्षमता भी बहुत अधिक होती है ये बहुत दूर से भी किसी की आवाज सुन सकते है |

. विशालकाय शरीर की वजह से इनकी गति कम होती है लेकिन ये बहुत ही मजबूत होते है |

विश्व हाथी दिवस के मौके पर आप भी जरुर सभी के साथ इनके महत्त्व को जुरूर शेयर करे और इनके संरक्षण के प्रति जरुर जागरूकता फैलाये | ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करे |

gif

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

यह भी पढ़े :-

1.International Youth Day : जानिए अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है

2.junk food : देखिये जंक फूड खाने से होने वाले नुकसान तथा पोषक खाने के बारे में

3.lyme disease : जानिए लाइम बीमारी के बारे में लाल चकते हो तो तुरंत कराये इलाज देखिये लक्षण तथा बचाव

4.Olympic Games Medals : जानिये ओलम्पिक खेलो में दिए जाने वाले मैडल के बारे में कुछ रोचक बातें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top