health news : स्वास्थ्य समाचार
आप अक्सर कभी कभी अत्यधिक खाना खा लेते है, बाहर जाते है तो जंक फूड, फ्राइज चीजे खाते है,और भी अन्य लेकिन क्या आप जानते है आप जो यह खाना खा रहे है वह कितनी देर में पचता है ? | सबसे पहले आप खाने को चबाते है उसके बाद वह अन्दर पेट में में छोटी आंत से होते हुए बड़ी आंत में जाता है | उसके बाद किडनी के रस्ते से शरीर से बाहर हो जाता है|
health news : भोजन को बहुत सी छोटी छोटी चीजो से गुजरकर जाना पड़ता है| सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम बहुत सारी चीजे खाते रहते है | हम बहुत सी चीजे खाते है और उस चीज को पचाने के लिए हमारी उर्जा भी अधिक लगती है और पेट भी बहुत मेहनत करता है| भारत में एक स्टडी के मुताबिक क्रोनिक कब्ज की समस्या 79 प्रतिशत लोगो को है , 10 प्रतिशत ऐसे लोग है जिन्हें अचानक होती है और 10 प्रतिशत वे जिन्हें अक्सर होती रहती है | पुरुषो की अपेक्षा इसका शिकार महिलाएं ज्यादा होती है |
digestion system : पाचन तंत्र
health news : हमने विज्ञान में स्कूल में पढ़ा है ही की पाचन तंत्र क्या होता है और कैसे काम करता है| और यह कई भागो ( चरणों) में भी बंटा होता है | आइये स्वास्थ्य समाचार के तहत जानते है, खाना के पाचन को :-
1. पहले भाग में हम खाने को चबाते है और फिर अन्दर निगलते है |
2. दुसरे भाग में खाना पेट में जाता है
3. तीसरे चरण में वह खाना छोटे छोटे टुकड़े में टूटता है|
4. उसके बाद खाना छोटी आंत से बड़ी आंत में जाता है
5. पांचवे चरण में खाने से पोषक चीजे शरीर के रक्त में मिलता है और जो बेकार होती है उसे बाहर कर दिया जाता है | अब इन्ही पॉइंट्स को थोडा संक्षिप्त में समझते है|
. भोजन सबसे पहले मुंह में जाता है और स्लाइवा (लार) के माध्यम से खाने का स्टार्च छोटे छोट टुकडो में बंट जाता है | इसमें उपस्थित एंजाइम पाचन प्रक्रिया में अपना पहला योगदान देता है |
. मुंह के लार के साथ भोजन को चबाना इस फॉर्म को बोलस कहा जाता है
. भोजन के अन्दर जाने के लिए एक नली होती है और यह तभी खुलता है जब भोजन अन्दर की तरफ आगे बढ़ता है |
. भोजन इसोफेगस से आगे बढ़ते हुए पेट में जाता है | उसके बाद पेट में कुछ एंजाइम रिलीज किये जाते है जैसे hydrochloric acid, mucus, pepsin |
. यह हाइड्रोक्लोरिक एसिड खतरनाक होता है | शरीर से इस एसिड की रक्षा के लिए म्यूकस की बाहरी परत होती है| अगर यह परत नहीं होती तो यह एसिड पेट को ही नुकसान पहुंचा देता |
. उसके बाद खाना छोटी आंत से जितना बच जाता है वो बड़ी आंत में जाता है और वहां बहुत से माइक्रोब्स होते है जो फाइबर को खाते है |
. माइक्रोब्स का अर्थ है बहुत से बैक्टीरिया जो हमारे पेट के अन्दर ही रहते है और वे फाइबर को खाकर हमें बदले में पोषण देते है अगर उन्हें फाइबर नहीं मिलता तो वह म्यूकस पर हमला करते है इसलिए फाइबर देना उन्हें जरुरी होता है |
. भोजन को असल में पचने के लिए 24 से 72 घंटे का समय लग सकता है , और इस पर भी निर्भर करता है की आप कौन सा भोजन किये है |
देर से पचने वाला भोजन
- . देरी से बचने वाले भोजन में डेयरी वाले उत्पाद जैसे दूध, दही आदि से बने खाने
- . अगर आप मांस खाते है तो यह भी देरी से पचता है
- . सबसे फेमस जंक फूड जो आप अधिकतर खाते रहते है यह भी देरी से पचता है
- . मसालेदार और अधिक फ्राइज चीजे
- . हाई फैटी वाले खाने भी जैसे बर्गर, पिज्जा आदि|
जल्दी पचने वाले भोजन
अब जानते है उन खानों के बारे में जो आपके सेहत के लिए लाभदायक भी है और जल्दी पचता है|
- . सभी लोग जो सबसे ज्यादा खाते है प्रतिदिन चांवल |
- . फलो में केला, चुकंदर, आदि|
- . सब्जियों में टमाटर, ब्रोकली, गाजर,मुली,शकरकंद.हरी सब्जियां
- . उबले अंडे, तरल वाली चीजे , ओट मील आदि|
- . पाचन तंत्र को कैसे मजबूत बनाये
- . एक साथ अत्यधिक भोजन न करे , रात को जितना कम हो सके उतना खाए
- . प्रतिदिन व्यायाम कर सकते है
- . अधिक फाइबर वाले खाने ज्यादा खाए
- . शुगर या चीनी वाली चीजे बहुत कम खाए
- . सबसे अधिक फल तथा हरी सब्जियों का सेवन करे
- . जंक फूड, फ्राइज आदि जैसे खाने से बचे
- . भोजन धीरे धीरे और आराम से चबाकर खाए
- . खाना खाते हुए अधिक पानी न पिए और खाने के तुरंत बाद भी पानी न पिए
पाचन तंत्र तथा और और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमें जरुर फॉलो करे |
Join WhatsApp Group | |
Join Telegram Channel |
यह भी पढ़े :-
1.world elephant day 2024 : देखिये विश्व हाथी दिवस के मौके पर हाथी का महत्त्व और रोचक जानकारी
2.junk food : देखिये जंक फूड खाने से होने वाले नुकसान तथा पोषक खाने के बारे में
3.lyme disease : जानिए लाइम बीमारी के बारे में लाल चकते हो तो तुरंत कराये इलाज देखिये लक्षण तथा बचाव