sujhaw24.com

Vinesh Phogat Retirement : पेरिस ओलिंपिक से बाहर होने के बाद कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट का कुश्ती से सन्यास देखे पूरी जानकारी

Vinesh Phogat Retirement
Vinesh Phogat Retirement

Vinesh Phogat Retirement : विनेश फोगाट का सन्यास 

 

पेरिस ओलिंपिक 2024 में 7 अगस्त का दिन बेहद निराशाजनक तथा दुखी का था| इस दिन कुश्ती में भारत के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन था , बस एक जीत और मेडल पक्का | हम बात कर रहे है विनेश फोगाट की भारत को होनहार कुश्ती खिलाड़ी | ये पेरिस ओलिंपिक में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर रह गयी और कुश्ती से बाहर हो गयी |

आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या हुआ जिससे यह बाहर हो गयी | तो आइये जानते है इसी के बारे में सबकुछ | Vinesh Phogat लगातार 3 मुकाबले जीतकर फाइनल के लिए चयनित हो गयी थी किन्तु उसके बाद उनका वजन तय मानक 50 किलोग्राम से मात्र 100 ग्राम ज्यादा हो गया जिस वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया |

Vinesh Phogat Retirement, Vinesh Phogat
Vinesh Phogat

 

ऐसा पहली बार हुआ होगा जब फ़ाइनल से ठीक पहले ऐसी कोई घटना हुई हो | विनेश फोगाट कुश्ती में फाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थी| सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश ने क्यूबा की गुजमान लोपेजी को हराया था| विनेश की जगह क्यूबा की खिलाड़ी ने फ़ाइनल खेला | अब आइये चलिए जानते है इनके बारे में |

vinesh phogat : विनेश फोगाट

 

विनेश का जन्म 25 अगस्त 1994 को चरखी दादरी हरियाणा में हुआ था| इनके पिता का नाम राजपाल तथा माता का नाम प्रेमलता फोगाट है| शिक्षा की बात करे तो इनकी शिक्षा स्नातक तक दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से हुई है | अवार्ड की बात करे तो 2020 में इन्हें खेल रत्न मिला था और 2016 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था |

Vinesh Phogat Retirement : विनेश फोगाट ने ओलिंपिक से बाहर होने के बाद X पर एक पोस्ट किया जिसमे उन्होंने कुश्ती से अपने सन्यास के बारे में लिखा था | उसमे कहा गया की ” माँ कुश्ती मेरे से जीत गयी मैं हार गयी माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके है इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब ” अलविदा कुश्ती 2001-2024 | आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफ़ी | यह कहकर विनेश ने कुश्ती से सन्यास ले लिया |

बढे हुए अपने वजन को घटाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की | रातभर सोयी नहीं, खाली पेट रही | और साइक्लिंग, स्किपिंग जैसे exercise करती रही | उन्होंने अपन बाल तथा नाख़ून भी काटे | फाई भी उनकी मेहनत उनके वजन को कम न कर सकी और वह बाहर हो गयी |

Vinesh Phogat ने अपने disqualification के खिलाफ अपील भी दर्ज की और एक मांग की जिसके अनुसार उन्होंने court of arbitration for sports से मांग की और कहा की उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल प्रदान किया जाये | इसी बिच हरियाणा सरकार की ओर से एक पोस्ट जारी किया गया |

हरियाणा सरकार का कहना है की राज्य सरकार विनेश को ओलिंपिक सिल्वर मेडल जितने वाले खिलाड़ी की तरह स्वागत- सम्मान करेगा | और इसी के साथ विनेश को 4 करोड़ राशी देने की बात भी कही उन्होंने कहा की वे एक चैम्पियन है | pm नरेन्द्र मोदी ने भी एक पोस्ट किया और कहा की विनेश आप चैम्पियनो में चैम्पियन हो , भारत के लोगो के लिए गर्व और प्रेरणा हो मजबूत होकर वापस आओ हम सब आपके साथ है |

विनेश फोगाट के achievements की बात करे तो 2019 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक, 2022 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक, 2018 एशियन खेल में गोल्ड मेडल, 2014 एशियन खेल में कांस्य पदक, 2014 कॉमनवेल्थ खेल में गोल्ड, 2018 कॉमनवेल्थ खेल में गोल्ड, 2013 एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक, 2022 कॉमनवेल्थ खेल में गोल्ड, 2015 एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, 2016 एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक, 2018 एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, 2017 में भी रजत , 2019-20 में कांस्य 2021 में एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल |

तो यह था उनका कुश्ती में सफ़र | भारत के लिए एक गर्व की बात है और सभी भारतवासी को आप पर हमेशा गर्व रहेगा | ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमें जरुर फॉलो करे :- sujhaw24.com

gif

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

यह भी पढ़े :- 

1.India gets third medal : पेरिस ओलम्पिक में भारत को मिला तीसरा मैडल पढ़े पूरी खबर

2.Manu Bhakkar : भारत के लिए ओलिंपिक में दो मैडल लाने वाली मनु भाकर के बारे में देखिये सबकुछ

3.Rohan Bopanna : सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी जो नंबर 1 पर रहे और पेरिस ओलिंपिक के मैच के बाद सन्यास देखे सबकुछ

4.Olympic Games Medals : जानिये ओलम्पिक खेलो में दिए जाने वाले मैडल के बारे में कुछ रोचक बातें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top