RCB Won The IPL 2025 Final : बेंगलुरु ने जीता आईपीएल 2025 का ख़िताब
आईपीएल 2025 (ipl 2025 final) का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया | पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर बोलिंग का फैसला लिया और बेंगलुरु पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना पाई | सबसे ज्यादा रन विराट कोहली (virat kohli) ने (43 ) ने बनाया | चेस करने उतरी पंजाब की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी | अंतिम में शशांक सिंह ने कमाल की बैटिंग की और 30 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली लेकिन अंतिम में सिर्फ 6 रन से पंजाब यह मुकाबला हार गयी |

ipl 2025 final
RCB Won The IPL 2025 Final : आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ़ द मैच क्रूनाल पंड्या रहे | और प्लयेर ऑफ़ द टूर्नामेंट सूर्यकुमार यादव रहे | इसी के साथ साईं सुदर्शन को ओरेंज कैप मिला और प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप होल्डर रहे | RCB को करीब 20 करोड़ की राशी दी गयी वही पंजाब को करीब 12 करोड़ की राशि दी गयी |

आईपीएल 2025(ipl 2025) का सीजन अपने अंतिम चरम पर है | इसका फाइनल मुकाबला 3 जून को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया| फाइनल मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू हुआ | पहले क्वालीफायर में बेंगलुरु ने पंजाब को हराकर सीधे फाइनल में एंट्री किय था और दूसरी ओर एलिमिनेटर में मुंबई ने गुजरात को बाहर कर दिया था |
उसके बाद 1 जून को मुंबई बनाम पंजाब के बिच क्वालीफायर 2 खेला गया जसमे पंजाब को जीत मिली और सीधे फाइनल में एंट्री कर गया | अब फाइनल में पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच देखने मिलेगा | क्वालीफायर 2 में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाज का फैसला लिया और मुंबई की टीम ने 20 ओवर के खेल में 203 रन बनाये जवाब में पंजाब चेस करते हुए यह मैच जीत गए | पंजाब के जीत के हीरो रहे श्रेयस अय्यर कप्तान जिन्होंने 87 रन की पारी खेलकर और छक्के से टीम को जीत दिलाई |
RCB Won The IPL 2025 Final : इस बार हमें एक नया चैम्पियन मिला है | RCB ने 17 साल इन्तेजार किया और 18 वें सीजन में ट्राफी अपने नाम किये (RCB Won The IPL 2025 ) | शंकर महादेवन ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफोर्मेंस की | ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |

rcb playin 11
विराट कोहली , फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल , लियाम लिविंग्स्टन , जितेश शर्मा (विकेटकीपर ), रोमारियों शेफर्ड, क्रूनाल पंड्या, यश दयाल, जोश हेजलवूड , भुवनेश्वर कुमार |
pbks playing 11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरण सिंग, प्रियांश शर्मा, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर ), नेहल वढेरा , मार्कस स्तोइनिस, शशांक सिंग , अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाख , काइल जैमिशन |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.miss world 2025 opal : थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता देखिये पूरी खबर
3.Mizoram literacy rate 2025 : भारत का पहला राज्य मिजोरम जो पूर्ण साक्षर हुआ देखिये पूरी खबर