PARAKH Report 2025 : शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया परख रिपोर्ट 6 वी तक के 47 % बच्चो को ठीक से जोड़,घटाना ,गुना,भाग नहीं आ रहा
PARAKH Report News : भारत में शिक्षा के स्तर को लेकर एक सर्वेक्षण किया जाता है | और उस सर्वेक्षण का नाम है परख (PARAKH) सर्वेक्षण 2025 | इसकी रिपोर्ट हाल ही में आई और परख रिपोर्ट 2025 ( PARAKH Report 2025) के अनुसार देश में शिक्षा के सत्र में थोड़ी कमजोरी देखने को मिल रही है | खास कर जब से कोरोना के बाद से |
परख रिपोर्ट 2025 : parakh report
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की सर्वे द्वारा यह पता चला की 2024 में देश की बेसिक शिक्षा का स्तर कोरोना के बाद से निचे आ गया है | इस रिपोर्ट (PARAKH Report ) के अनुसार बताया गया है की कक्षा 6 वी तक के केवल 53 प्रतिशत बच्चो को ही 10 ताल ला पहाड़ा आता है | वही दूसरी ओर कक्षा 3 तक के केवल 55 % बच्चो को ही 1 से लेकर 100 तक की गिनती आती है |

याने इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की बेसिक शिक्षा का स्तर कितना निचे आ गया है | इस रिपोर्ट में बताया गया की कक्षा 3 के करीब 45 % बच्चे 1 से 100 तक गिनती को बढ़ते या घटते क्रम में भी नहीं लगा पायें | दूसरी ओर करीब 42 % बच्चे ड संख्याओ के बिच जोड़-घटाना नहीं कर पाए |
PARAKH Report 2025 : रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 6 के 47 % बच्चे ऐसे है जिन्हें 4 बेसिक सामान्य गणित ऑपरेशन जोड़, घटाना, गुणा,भाग ठीक से हल करना नहीं आता | और न ही इन्हें 10 तक की संख्याओ के ठीक से पहाड़े याद है और न ही उन संख्याओ के बिच गुना जानते है |इससे पता चलता है की बच्चे की प्राथमिक शिक्षा भी कमजोर होती जा रही है |
गणित सबसे कमजोर विषय
कक्षा 6 में एक अतिरिक्त विषय ‘द वर्ल्ड अराउंड अस’ जोड़ा गया, जिसमें पर्यावरण और सोसाइटी की पढ़ाई होती है। सविद्यार्थियों का इसमें परफॉर्मेंस 49% है | भाषा में औसत परफॉर्मेंस 57% है | जबकि गणित में सबसे कम 46% है| वहीँ कक्षा 3 में केंद्रीय सरकारी स्कूलों का सबसे कम परफॉर्मेंस गणित विषय में ही है| कक्षा 6 में भी गणित सबसे खराब परफॉर्मेंस वाला विषय रहा है| इससे बच्चो के मन में गणित को लेकर एक डर और संकोच की भावना उत्पन्न हो गयी है |
ऐसे ही और अधिक खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.SSC MTS Vacancy 2025 : एसएससी MTS में निकली है भर्ती योग्यता सिर्फ 10 वी पास जल्द करे आवेदन