Omegle video : ओमेगल विडियो
Omegle video एक वर्चुअल चैट रूम है| 25 मार्च 2009 को 18 साल के लीफ के-ब्रुक्स ने लांच किया था| यह एक ऐसा वेबसाइट है जिसमे अजनबी ऑनलाइन एक दुसरे से जुड़कर बाते करते है, सबकुछ साझा करते है| यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमे आमने-सामने स्क्रीन के जरिये बात कर सकते है बिना किसी वेबसाइट को अपनी जानकारी साझा किये इसलिए यह बहुत प्रचलित हुआ|
- यह साईट बिना किसी रजिस्ट्रेशन के दुनियाभर के लोगो को एक-दुसरे से जुड़ने का मौका देती है|
- इसमें यूजर बिना अपनी जानकारी डाले किसी से भी घंटो बातचीत कर सकते है|
- इसमें यूजर को विडियो के जरिये आसानी से दुनियाभर के लोगो से बात करने की सुविधा प्रदान करता है|
ओमेगल का उपयोग : use of omegle
omegle पर यूजर टेक्स्ट, विडियो, या माइक्रोफोन का उपयोग करके निजी तौर पर एक साथ चैट कर सकते है| यूजर अपने मोबाइल या लैपटॉप आदि पर बातचीत को सेव करके रख सकते है| और इस विडियो को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है| ओमेगल पर बात करने के लिए सबसे पहले लैपटॉप या फोन ब्राउसर से ओमेगल की वेबसाइट पर जाना है| फिर उसमे अपनी रूचि का प्रकार डालना होता है| ओमेगल अपनी वास्तविक पहचान का खुलासा किये बिना, अपनी रूचि के आधार पर अजनबियों को खोजता है|
ओमेगल के नुकसान : disadvantages of omegle
- इसमें साइबर हमले हो सकते है|
- हैकर्स ओमेगल की चैट में प्रवेश कर सकते है और अन्य उपयोगकर्ता के साथ गलत लिंक साझा कर सकते है|
- धीरे-धीरे इसमें अश्लीलता बढती गयी|
- यहाँ न्यूडिटी को बढ़ावा मिलने लगा |
- अपनी ख़ुशी के संतुष्टि के लिए गलत चीजे शेयर होने लगी|
- विडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर करने के बाद छोटे बच्चो से लेकर बड़ो तक अश्लीलता फैलना|
गौरतलब है की ओमेगल के सबसे ज्यादा यूजर भारत के ही है| और दूसरी ओर अमेरिका में ओमेगल के सबसे ज्यादा विजिटर्स है| 2022 में ओमेगल के 50 मिलियन से ज्यादा मासिक विजिटर्स थे| ओमेगल को चीन, क़तर, लीबिया, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान, और ओमान में बैन कर दिया गया है|
ओमेगल : omegle
जिस प्रकार omegle इतनी तेजी से फैला उसी प्रकार इसके द्वारा बनने वाले विडियो भी बहुत तेजी से वायरल हुए| ओमेगल में लोग एक-दुसरे से बातचीत का विडियो बनाकर उसे youtube, इन्स्टा, फेसबुक आदि में शेयर करते थे जिससे बहुत से लोग इसे देखने लगे और इसके प्रति झुकाव बढ़ता गया| इसके जरिये इतनी सारी विडियो बनने लगी की इसमें सबकुछ शेयर होने लगा यह धीरे धीरे अश्लीलता का रूप लेने लगा | youtube में बहुत से चैनल है जो omegle video बनाते है और वे खुद कुछ भी बाते करते है जैसे फ़्लर्ट करना, गन्दी बाते करना आदि | और उस विडियो को देखने वाले लोगो में अधिकतर बच्चे होते है जिससे उनमे इसका गलत असर भी पड़ता है|

ओमेगल प्रतिबंधित : omegle banned
omegle ने 14 साल तक काम करने के बाद 8 नवम्बर 2023 को अपने मंच का संचालन बंद कर दिया था| ओमेगल के संस्थापक लीफ के-ब्रुक्स का कहना था की ओमेगल को इसलिए बंद किया गया क्योंकि कुछ उपयोगकर्ता ने यौन शोषण के आरोप लगाये| ओमेगल प्रतिबंधित होने के बाद भी इसका असर कम नहीं हुआ और इसके बदले ओमी-टीवी का विस्तार हुआ जिसमे अब सभी यूजर इसी में विडियो बना रहे है और सोशल मीडिया में शेयर कर रहे है| इसमें कुछ नियम लगाना चाहिए जिससे यह अश्लीलता को बढ़ावा न दे और अश्लील चीजे शेयर न हो|
ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे तथा सोशल मीडिया से जरुर जुड़े : sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.Nature : प्रकृति देखिये इसका अत्यधिक दोहन और प्रभाव और इसके बिना जीवन
2.kabir panthi tirth sthal damakheda : कबीर पंथी तीर्थ स्थल दामाखेड़ा जाने इसका इतिहास
4.Wasted Youth : बर्बाद होती युवा जवानी देखिये आज के समय में सबकुछ
5.madku dwip chhattisgarh : मदकू द्वीप छत्तीसगढ़ जाने इसकी खास बाते