Mahendran Singh Dhoni birthday : धोनी मना रहे 7 जुलाई को अपना 44 वां जन्मदिन
MSD : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टेन कूल से मशहूर आज याने की 7 जुलाई को महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendran Singh Dhoni birthday ) अपना जन्मदिन मना रहे है | धोनी अभी रांची में है और वे अपना 44 वां जन्मदिन अपने दोस्तों के साथ मना रहे है | टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में 3 ICC ट्राफी है जो अब तक के इतिहास में किसी और ने करके नहीं दिखाया है |
Mahendran Singh Dhoni birthday : धोनी (Mahendran Singh Dhoni ) रांची स्थित अपने फार्महाउस पर करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है | धोनी के सामने जैसे ही केक लाया जाता है, धोनी मुस्कराते हुए पूछते हैं, कट कर दूं? न फिर धोनी केक काटते है और अपने सभी दोस्तों को खिलाते है | तीन ICC ट्रॉफी जिताने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान धोनी है

Mahendran Singh Dhoni News : अब तक के एकमात्र भारतीय कप्तान , जिन्होंने भारत को तीन ICC ट्रॉफी, 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 ODI वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भारत को जिताई है | उनके नेतृत्व में भारत टेस्ट में भी नंबर-1 टीम बना और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप उनके संन्यास लेने के बाद शुरू हुआ | उन्होंने 2014 में टेस्ट से और 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था | हालाँकि धोनी अभी भी IPL में खेल रहे हैं।
धोनी का वनडे करियर
वनडे में धोनी (Dhoni) ने 200 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें उन्हें 110 में जीत मिली। जबकि 74 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धोनी ने 2011 में भारत को वनडे वर्ल्ड कप दिलाया। 2013 में भारत की कप्तानी में धोनी ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। वनडे में धोनी का प्रदर्शन कमाल का था |

t20 में धोनी
धोनी (MSD) की कप्तानी में 2007 के पहले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की। टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 98 मैच खेले है | जिसमे उन्होंने 37.60 की औसत से 126.13 की स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए है | बतौर कप्तान 72 टी20 मैचों में उन्हें 41 जीत मिली है |
टेस्ट में धोनी
टेस्ट क्रिकेट में भी धोनी (Dhoni) ने शानदार कप्तानी की है | उन्होंने 90 टेस्ट मैच में 4,876 रन बनाए है | इस दौरान धोनी के नाम 6 शतक और 33 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने 60 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की और 27 में जीत मिली। धोनी ने भारत को ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनाया। टेस्ट में भी टीम को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |
आईपीएल में धोनी
धोनी (Mahendran Singh Dhoni ) धोनी इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन IPL में अभी भी खेल रहे है | 5 बार चेन्नई सुपर किंग्स को IPL में जीत दिलाने वाले धोनी ने 2025 के सीजन में भी कप्तानी की। धोनी आईपीएल में 278 मैच खेल चुके है | और 5,439 रन बनाए है | 24 अर्धशतक उनके नाम है और आगे भी अगले सीजन खेलने की पूरी सम्भावना है |
ऐसे ही खेल से जुडी और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
2.Asia Cup 2025 : इस साल 5 से 21 सितम्बर के बिच दुबई में खेला जायेगा एशिया कप देखिये पूरी खबर