Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025 Apply : महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत अब महिला को ₹1500 मिलेगा कैसे करें आवेदन
Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025 : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए “मुख्यमंत्री माझी लाड़ली योजना 2025” शुरू की है | “मध्यप्रदेश के लाडली बहन योजना” से प्रेरित होकर इस योजना की शुरूआत की गई है | लेकिन इस आपको “मध्य प्रदेश के लाडली बहन योजना” से अतिरिक्त लाभ और इसके कई दायरें भी हैं | महाराष्ट्र सरकार “Majhi Ladki Bahin Yojana 2025” के अंतर्गत हर साल करोड़ो महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जा रही है |
इस आर्टिकल में आपको Majhi Ladki Bahin Yojana 2025 क्या है, इसके लिए कौन पात्र है, आवेदन कैसे करें, जरूरी दस्तावेज़ क्या हैं और भुगतान की प्रक्रिया कैसी होगी। सभी जानकारी दी गई है |

“मुख्यमंत्री माझी लाड़ली योजना 2025” का उद्देश्य क्या है ?
जिस प्रकार मध्यप्रदेश में “मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना” महिलाओ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी | उसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री माझी लाड़ली योजना 2025” की सुरवात की गई है |
“मुख्यमंत्री माझी लाड़ली योजना 2025” के बारे में जानकारी
योजना जुड़ी जानकारी | विवरण |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना 2025 |
शुरवात | जुलाई 2024 |
लाभ राशि | ₹1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता |
भुगतान का तरीका | DBT (Direct Bank Transfer) |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों |
लाभार्थी | महाराष्ट्र के 21 से 65 की महिलाएं पात्र |
इस योजना के लिए पत्रता
इस योजना का लाभ लेंने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित शर्ते पूरी करनी होगी :-
- आयु : 21 से 65 वर्ष के बीच
- राज्य निवासी : महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए
- परिवार की आय : परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए
- बैंक खाता : लाभार्थी का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार लिंक हो |
इस योजना के लिए अपात्र
- जिनके पास चार पहिया वाहन है |
- जो आयकर जमा करता है |
- जो सरकारी नौकरी पर है या फिर परिवार का कोई सदस्य सरकरी नौकरी पर हो |

“मुख्यमंत्री माझी लाड़ली योजना 2025” के लिए आवेदन कैसे करें |
ऑनलाइन फार्म कैसे भरे (Majhi Ladki Bahin Yojana 2025 Online Apply)
आवेदन को आप दो तरीके से भर सकते है एक वेबसाइट के माध्यम से और दूसरा इसके ऐप के माध्यम से भ सकते है दोनों तरीका हम आपको बताएँगे |
A. मोबाइल ऐप से
Google Play Store खोलें
सर्च करें – “Nari Shakti Doot App”
(यह महाराष्ट्र सरकार का आधिकारिक ऐप है)ऐप को इंस्टॉल करें और ओपन करें।
B.वेबसाइट से
(अगर ऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते)
- वेबसाइट: https://majhiladkibahin.maharashtra.gov.in/
(अगर वेबसाइट लाइव नहीं है, तो ऐप का उपयोग करें)
C.नया पंजीकरण (New Registration)
- ऐप या वेबसाइट खोलने पर “नया पंजीकरण / New Registration” पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर दर्ज करें (आधार से लिंक होना जरूरी है)।
- आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
D.आवेदन फॉर्म भरना
फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी भरें :-
फिल्ड | क्या भरें |
पूरा नाम | आधार कार्ड के हिसाब से भरें |
पिता / पति का नाम | विवाहित महिला के लिए पति का नाम |
जन्म तिथि | DD/MM/YYYY फॉर्मेट में |
उम्र | 21–60 वर्ष के बीच |
जाति / वर्ग | सामान्य / ओबीसी / एससी / एसटी आदि |
वार्षिक पारिवारिक आय | ₹2.5 लाख से कम |
पता | पूरा स्थायी पता (गांव / शहर, तहसील, जिला) |
बैंक खाता विवरण | खाता संख्या, IFSC कोड |
शिक्षा स्तर | यदि पूछा जाए |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित / विधवा / तलाकशुदा |
E.दस्तावेज़ अपलोड करना
अब नीचे दिए गए दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें :-
- आधार कार्ड (PDF या JPG)
- बैंक पासबुक का पहला पेज (PDF)
- पासपोर्ट फोटो (JPG)
- निवास प्रमाण पत्र (PDF)
- आय प्रमाण पत्र (अगर जरूरत हो)
F.घोषणा पर टिक करें और सबमिट करें
- फॉर्म के अंत में एक घोषणा (Declaration) होती है जिसमें आपको यह स्वीकार करना होता है कि आपकी दी गई जानकारी सही है।
- ✅ उस बॉक्स को टिक करें।
- फिर “सबमिट” या “प्रस्तुत करें” बटन पर क्लिक करें।
G.रसीद डाउनलोड करें
- सफल सबमिट के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर/रसीद मिलेगी।
- इसे PDF में डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

ऑफलाइन आवेदनकैसे करें (Majhi Ladki Bahin Yojana 2025 Offline Apply)
- नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, या नगर पालिका कार्यालय में जाकर आवेदन करें |
- स्थानीय अधिकारी आपकी मदद करेंगे |
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
ध्यान दें :- इसके लिए आपके बैंक का e-Kyc तथा DBT होना बहुत जरुरी है |
आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें? (Check Ladli Behna Yojana Status Maharashtra)
- ऐप या वेबसाइट खोलें |
- “Check Status” या “आवेदन स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करें |
- अपना आधार नंबर या पंजीकरण संख्या डालें |
- आपकी स्थिति (Approved/Under Review/Rejected) दिख जाएगी |
भुगतान प्रक्रिया और कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
- लाभार्थियों महिलाओं के खातों में हर महीने ₹1500 सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे
- कुछ महिलाओं को अगस्त 2024 में दो महीनों का भुगतान एक साथ (₹3000) भी मिला है
- भविष्य में यह राशि ₹2100 या ₹3000 प्रति माह तक बढ़ सकती है (सरकार द्वारा विचाराधीन)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) – लाड़ली बहना योजना / माझी लाडकी बहिन योजना
1.प्रशन :- मैं महाराष्ट्र में माझी लाडकी बहिन योजना की स्थिति (Status) कैसे चेक करूं?
उत्तर :- आप नीचे दिए गए तरीकों से योजना की स्थिति चेक कर सकते हैं
मोबाइल ऐप से :-
- “Nari Shakti Doot” ऐप डाउनलोड करें (Google Play Store से) |
- अपना आधार नंबर या पंजीकरण नंबर डालें |
- “Check Status” पर क्लिक करें |
ऑफलाइन तरीका :-
- अपने नजदीकी पंचायत, आंगनवाड़ी या नगर निगम कार्यालय जाएं
- वहाँ से योजना की स्थिति पता की जा सकती है
2.प्रशन :- माझी लाडकी बहिन योजना का फॉर्म कहां से मिलेगा? (ladli form)
उत्तर :- ऑनलाइन फॉर्म :-
- “Nari Shakti Doot App” डाउनलोड करें
- फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
ऑफलाइन फॉर्म :-
- नजदीकी ग्राम पंचायत / नगर पालिका / महिला बाल विकास कार्यालय से फॉर्म लें
- संबंधित अधिकारी की मदद से भरें
3.प्रशन :- अगर मुझे योजना की राशि नहीं मिली तो क्या करूं?
उत्तर :-
- अपने आवेदन की स्थिति चेक करें
- आधार और बैंक खाता लिंक स्थिति देखें
- यदि कोई दस्तावेज़ अधूरा हो, तो सुधार कराएं
- नजदीकी पंचायत/महिला अधिकारी से संपर्क करें
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे इस वेबसाइट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
1.SSC MTS Vacancy 2025 : एसएससी MTS में निकली है भर्ती योग्यता सिर्फ 10 वी पास जल्द करे आवेदन