sujhaw24.com

junk food : देखिये जंक फूड खाने से होने वाले नुकसान तथा पोषक खाने के बारे में

junk food
junk food

junk food : जंक फूड

 

फ़ास्ट food या junk food अक्सर आप सुनते है और अधिक मात्रा में खाते भी है | जब भी आप बाहर जाते है, घुमने जाते है तो आप घर का बना हुआ दाल-चांवल नहीं ले जाते बल्कड़ी ये सोचते है की अगर भूख लगी तो समोसे-कचौड़ी , या कुछ नमकीन-मीठा आदि खा लेंगे , यही सब कहलाते है जंक food |

हर दिन अधिकतर लोग जो बाहर जाते है वे अक्सर प्रोसेस्ड खाना खा रहे है जिससे उनके सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है | अधिक मात्रा में processed food की वजह से बहुत गंभीर समस्या भी हो सकती है जैसे डिमेंशिया बीमारी जिसमे इन्सान का याददास्त, सोचने की क्षमता आदि प्रभावित हो जाती है|

junk food
जंक फूड

 

अमेरिका में इसको लेकर एक स्टडी हुई है जिसमे बहुत सी बाते सामने आई है | तो आज हम जानेंगे इस रिपोर्ट के बारे में और खाने के बारे में | सबको पता है की हम सभी खाना क्यों खाते है ताकि हमें पोषण मिले, उर्जा मिले और हम जीवित रह सके | अब चलिए देखते है अमेरिका के रिसर्च किये गए रिपोर्ट को |

American junk food report

 

. अमेरिका के इस फील्ड में हुए स्टडी के अनुसार यह 43 वर्षो तक हुआ और 1,30,000 लोगो पर यह यह रिसर्च किया गया |

. इस रिपोर्ट के लगभग 8 प्रतिशत लोगो में डिमेंशिया बीमारी देखा या विकसित हुआ

. और इस शोध में यह भी पता चला की नियमित प्रोसेस्ड रेड मीट (मांस) खाने से डिमेंशिया का खतरा और बढ़ता है

. processed food रेड मीट की जगह फली, बीन्स आदि खाने से डिमेंशिया का करीब 20 प्रतिशत खतरा कम हो जाता है

. रेड मीट के साथ आइसक्रीम, चिप्स आदि खाने से भी डायबिटीज, हार्ट की समस्या और मोटापा आदि हो सकता है

. इसमें यह भी बताया गया है की नियमित रेड मीट खाने की वजह से दिमाग और शरीर के सेन्सर्स कमजोर होता जा रहा है आदि|

खाना आपके लिए कितना फायदेमंद है यह उस खाने के गुण से तय होता है उसके बाद आप उसे कैसे खाते है पकाकर, कितना पकाते है या कच्चा खाते है आदि | अगर आपका भोजन अच्छे से बना है तो सब सही है लेकिन गलत तरीके से और अधिक प्रोसेस्ड तरीके से बना है तो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है |

खाना बनाने का सबसे अच्छा तरीका वही है जो गाँव तथा शहरों में बनता है जैसे चांवल हो तो उसे मस्त धीमे आंच में एक बर्तन में पानी उबलने के बाद उसमे भीगा चांवल डालने के बाद वह पक जाता है | वैसे ही दाल को अच्छे से धोकर , फिर बर्तन में नमक और दाल डालकर और उसमे थोड़ी हल्दी मिला देते है और फिर आग से पका देते है जिससे वह सुपाच्य बन जाता है |

सब्जी की बात करे तो उसे खेत या बाग़ से तोड़कर अच्छे से धोकर काटते है | मस्त धीमे आंच में सभी मसाले जो उसके लिए जरुर होता है उसके माध्यम से बनाते है | पके हुए खाने को पचाना आसान है इसलिए अक्सर घरो में खाना पकाकर ही खाते है | पुरानी तकनित जो हमारे दादी के ज़माने से चली आ रही है वही आपको बेहतर खाने की तकनित बता सकती है |

आज का खाना : today’s meal 

 

आज का खाना कैसा हो गया है ये सबको पता है | जब खाना उद्योग में बनने लगा तब ये सारी समस्या भी उत्पन्न हुई | क्योंकि उद्योग वाले खाना बनाने के लिए मशीनों का उपयोग करते है और वे जल्दी खाना बनाते है | तथा कम समय में ज्यादा खाना बनाने के चक्कर में उसकी गुणवत्ता को नजरंदाज कर देते है | स्वादिष्ट के चक्कर में और सस्ते के चक्कर में जल्दी खाना बना देते है , इससे हमारे शरीर को अच्छे पोषण नहीं मिल पाते |

food उत्पादन उद्योग ने ही हमारे खाने को अधिक नुकसान पहुँचाया है | स्वादिष्ट के चक्कर में अधिक शुगर, और नमकीन चीजे खिला रहे है | यह सस्ता भी होता है क्योंकि इसकी बिक्री भी अधिक हो सके | सस्ती बनाने के लिए वे वैसे ही सस्ती चीजे हमारे खाने में मिलाते है | भारतीय जंक food की बात करे तो पिज्जा, बर्गर, समोसा, चिप्स, नमकीन, अत्यधिक शुगर वाला ये सब शामिल है |

इन्ही junk food की वजह से आज बहुत सी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही है| शुगर की बीमारी, मोटापा , अपच आदि जैसी समस्या आम सी हो गयी है | पौष्टिक खाना हमेशा एक सादी थाली ही होगी जिसमे चांवल, रोटी, दाल , सब्जी होगा | इसलिए अधिक मात्रा में जंक फूड खाने से बचना चाहिए |

ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरुर करे :- sujhaw24.com

gif

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

यह भी पढ़े :- 

1.lyme disease : जानिए लाइम बीमारी के बारे में लाल चकते हो तो तुरंत कराये इलाज देखिये लक्षण तथा बचाव

2.Mohammad yunus Bangladesh pm : जानिए मोहम्मद यूनुस के बारे में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बनाये गए अंतरिम सरकार

3.sheikh Hasina : जानिए शेख हसीना के बारे में और बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बारे में पूरी जानकारी

4.Nag Panchami : नाग पंचमी में जानिए नागो के महत्त्व को और सर्पदंश के बारे में भी

5.IAS coaching center : देखिये आईएएस कोचिंग सेंटर के बारे में सच्चाई बेसमेंट के लिए क्या कानून और दिल्ली की कहानी

1 thought on “junk food : देखिये जंक फूड खाने से होने वाले नुकसान तथा पोषक खाने के बारे में”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top