Jannik Sinner won Wimbledon 2025 : इटली के जैक सिनर ने विम्बलडन 2025 का ख़िताब अपने नाम किया..
Wimbledon News : हाल ही में विम्बलडन (Wimbledon 2025) खेल समाप्त हुआ है और इस साल विम्बलडन का ख़िताब इटली के जैक सिनर (Jannik Sinner won Wimbledon ) ने जीता है | विम्बलडन टेनिस का सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है यह 4 ग्रैंड स्लैम में शामिल है और सबसे महत्वपूर्ण भी | फाइनल मुकाबले में जैक सिनर ने कार्लोस अल्कारेज को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया |

जैक सिनर : Jannik Sinner
Jannik Sinner won Wimbledon 2025 : जैक सिनर (jack Sinner) टेनिस के वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी है | इन्होने इस बार मेंस सिंगल्स का ख़िताब जीता | खास बात यह है की सिनर ने यह ख़िताब पहली बार जीता है | और इटली के पहले खिलाड़ी बने है जिन्होंने यह ख़िताब जीता है | 13 जुलाई 2025 को विम्बलडन का फाइनल मुकाबला था | और फाइनल मुकाबला 3 घंटे 4 मिनट चला |
Jannik Sinner won Wimbledon : फाइनल मुकाबले में सिनर ( Jannik Sinner) ने अल्कारेज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया |इसी के साथ सिनर ने अल्कारेज से अपना बदला भी ले लिया क्योंकि 8 जून 2025 को ही अल्कारेज ने सिनर को हराकर फ्रेंच ओपन का ख़िताब अपने नाम किया था | इस जीत के बाद सिनर ने कहा की :- सिनर ने मैच जीतने के बाद कहा की मेरे अलावा सिर्फ मेरे करीबी ही जानते है की मैंने टेनिस कोर्ट और कोर्ट के बाहर क्या कुछ झेला है | ये मेरे लिए बहुत स्पेशल है और मई अपने सपने को जी रहा हूँ ||
Wimbledon 2025 News : अल्कारेज ने 3 घंटे 4 मिनट चले इस मैच का पहला सेट 6-4 से जीता और मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर लिए थी | यहां से इटली के सिनर ने लगातार तीन सेट 6-4, 6-4, 6-4 से जीतकर ख़िताब अपने नाम कर लिया |
विम्बलडन : Wimbledon
विम्बलडन (Wimbledon) टेनिस का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है | इसकी शुरुआत 148 साल पहले 1877 में हुई थी| विम्बलडन इकलौता ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन कोई नेशनल टेनिस एसोसिएशन नहीं करता है| इसका आयोजन ऑल इंग्लैंड क्लब करता है | प्रिंसेस ऑफ वेल्स इस क्लब की मालकिन होती हैं| इस समय कैथरीन एलिजाबेथ मिडिलटन इसकी मालकिन हैं|
विम्बलडन साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम होता है | इसे टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम में सबसे प्रतिष्ठित भी माना जाता है| टेनिस में प्रति वर्ष 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं| इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है| मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है| जुलाई में विम्बलडन होता है | और अगस्त -सितंबर में US ओपन होता है| US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है|
ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.ICC New CEO Sanjog Gupta : संजोग गुप्ता बने ICC के नए सीईओ जानिए उनके बारे में पूरी खबर
3.Asia Cup 2025 : इस साल 5 से 21 सितम्बर के बिच दुबई में खेला जायेगा एशिया कप देखिये पूरी खबर