Jagdalpur Dry Day News : जगदलपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर शराब विक्रय बंद, कलेक्टर ने घोषित किया शुष्क दिवस
जगदलपुर, 08 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के अवसर पर बस्तर जिले में शराब विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर हरिस एस ने राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया है।
Jagdalpur Dry Day News : कलेक्टर के आदेश के अनुसार, 14 अगस्त 2025 की निर्धारित समयावधि के बाद जिले की सभी प्रकार की देशी और विदेशी शराब दुकानें, होटल-बार लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान, सैनिक कैंटीन तथा मद्य भंडार को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को पूरे दिन मदिरा विक्रय, खरीद-बिक्री और किसी भी प्रकार का मदिरा लेन-देन पूरी तरह बंद रहेगा।
किन-किन स्थानों पर रहेगा प्रतिबंध
आदेश के तहत निम्नलिखित शराब विक्रय केंद्र और भंडार बंद रहेंगे :-
- देशी शराब सीएस-2 (घघ-कम्पोजिट) दुकानें
- विदेशी शराब एफएल-1 (घघ)
- विदेशी शराब एफएल-1 (घघ कम्पोजिट)
- एफएल-3 (होटल एंड बार)
- एफएल-7 (सैनिक कैंटीन)
- मद्य भंडार, जगदलपुर
कलेक्टर आदेश
Jagdalpur News : संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार से शराब विक्रय या शराब की लेन – देन नहीं होना चाहिए।
शुष्क दिवस क्यों ?
भारत में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर परंपरागत रूप से शुष्क दिवस घोषित किया जाता है, ताकि इन राष्ट्रीय पर्वों पर शराब का विक्रय और सेवन पूरी तरह बंद रहे।
ऐसे ही जगदलपुर समाचार के लिए sujhaw24.com में प्रतिदिन विजित करें |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-