international yoga day 2025 | अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस 2025
international yoga day 2025 : आज भारत सहित पुरे विश्व में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जा रहा है | योग करना हर मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरुरी है और अगर बात करें वर्तमान के संदर्भ में तो योगा का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है | आज अर्थात 21 जून को हर वर्ष पूरी दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाता है | इस योग दिवस को स्वास्थ्य कल्याण आयर शांति के लिए योग के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मनाया जाता है |
international yoga day 2025 : इसका उद्देश्य शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना , योग को भारत की प्राचीन परंपरा के रूप में प्रचारित करना तथा इसके अभ्यास के माध्यम से वैश्विक समरसता एवं शांति को प्रोत्साहित करना है | इसका प्रस्ताव भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र 2014 में रखा गया था जिसके परिणामस्वरूप 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया | पहला योग दिवस साल 2015 में मनाया गया था , जिसका थीम “समाजस्य और शांति के योग” था |
प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्खापत्तनम में 3 लाख से अधिक लोगो के साथ योग किया | इस बार 11 अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जा रहा है | आज भारत के कई महत्वपूर्ण नेताओ ने भी अपने घरो में या लोगो के साथ योग किया और उन्हें योग के लिए प्रोत्साहित किया | आज के दिन कई अभिनेताओ ने भी इस योग दिवस को पुरे जोश के साथ मनाया और इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बताया |

21 जून का महत्व
international yoga day 2025 : 21 जून को पुरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है क्योंकि यह ग्रीष्म अयनांत किए साथ संयोग रखता है यह उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लम्बा दिन होता है जब सूर्य जी किरने कर्क रेखा पर सीधा पड़ती है | यह दिन अधिकतम प्रकाश लाता है आयर योग परम्पराओ में इसे अधायात्मिक जागरण के संक्रमण काल के रूप में माना जाता है | यूनेस्को ने वर्ष 2016 में योग को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है | विश्व स्वास्थ्य संगठन ने योग को मानसिक और शारीरिक कल्याण और गैर संक्रमण रोगों से निपटने में प्रभावी साधन के रूप में मान्यता दी है |
अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस 2025 का थीम
international yoga day 2025 : सा की आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है | आज भारत के सभी सरकारी संस्थानों स्कूल एवं भारत में हर जगह योग दिवस मनाया जा रहा है | आज के दिन कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे है जैसे योग के महत्व पर निबंध , कविता आदि | हर साल की भाति इस वर्ष भी योग दिवस के लिए एक थीम का निर्धारण किया है अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस 2025 का थीम “योगा फॉर वन अर्थ , वन हेल्थ” है |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे इस वेबसाइट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
1.Veshbhusha Pratiyogita Gram doma : ग्राम डोमा में हुआ गुरु बालक दास वेषभूषा प्रतियोगिता
2.cg weather news today : जानिये आज कैसा रहेगा प्रदेश में आज मौसम का हाल