India vs new Zealand Final : भारत बनाम न्यूजीलैंड के बिच होगा चैम्पियंस ट्राफी का फाइनल
आज का दिन भारतीय और पुरे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही खास दिन है | क्योंकि आज भारत बनाम न्यूजीलैंड (ind vs nz) के बिच चैम्पियंस ट्राफी 2025 (champions trophy 2025 ) का फाइनल मुकाबला है (India vs new Zealand Final) | भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनायीं थी और न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायीं |

यह फाइनल (India vs new Zealand Final) मुकाबला दुबई के इंटरनेश्नल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा | और यह मैच आज (9 मार्च) को दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा | यह मैच बहुत ही खास होने वाला है इससे पहले भारत ने एक ट्राफी जीती थी जिसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे और अब देखना होगा की एक और ट्राफी (champions trophy 2025 ) भारत ला पाता है की नहीं और अभी कप्तान रोहित शर्मा है | रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की ही कप्तानी में भारत ने t20 वर्ल्ड कप 2024 का ख़िताब अपने नाम किये थे |
champions trophy 2025 : खास बात यह है की भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है और सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है | भारत के टॉप रन स्कोरर में विराट कोहली है जिन्होंने 217 रन बना लिए है और विकेट टेकर में शमी है जिन्होंने अब तक 8 विकेट ले चुके है | न्यूजीलैंड की बात की जाये तो वह भी कम नहीं है क्योंकि उन्होंने साउथ अफ्रीका जैसे कड़ी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनायीं है | न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर रचिन रविन्द्र है जिन्होंने अब तक 226 रन बनाये है वही विकेट टेकर में मैट हेनरी है जिन्होंने अब तक 10 विकेट लिए है |
भारत का प्लेयिंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती |
न्यूजीलैंड का प्लेयिंग 11
मिचेल सैन्तनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रविन्द्र,केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, और विलियम ओरुर्क |
ऐसे खेल से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-