India caste census : भारत में आजादी के बाद होगी जातीय जनगणना 2027 में आयेगी रिपोर्ट इसी के साथ होगी जनसँख्या जनगणना
भारत में अब जातीय जनगणना (India caste census 2025) होगी यह आजादी के बाद पहली बार ऐसा होगा | 1941 में जातिगत जनगणना (caste census) हुई थी लेकिन रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया था | केंद्र की ओर से जातीय जनगणना (India caste census ) को मंजूरी दे दी गयी है | केंद्र की ओर से 30 अप्रैल 2025 को देश में जातीय जनगणना (India caste census 2026) कराने का एलान किया था | इसी के साथ एक और बहुत बड़ी खुशखबरी है जातीय जनगणना के साथ जनसँख्या जनगणना भी होगी |
caste census 2025 : जातीय जनगणना
केंद्र सरकार जातीय जनगणना (India caste census ) को दो फेज में कराने की तैयारी में है | गृह मंत्रालय की ओर से 4 जून 2025 को यह घोषणा किया गया की जातीय जनगणना का पहला फेज 1 अक्टूबर 2026 (India caste census 2026) से और दूसरा फेज 1 मार्च 2027 (India caste census 2027) से शुरू होगा | पहले फेज के अंतर्गत 4 पहाड़ी राज्यों को शामिल किया गया है जिनमे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,जम्मूकश्मीर और लद्दाख शामिल है | वहीँ दुसरे फेज में बाकि बचे सभी राज्य आयेंगे |
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया की जातीय जनगणना के साथ ही मूल (जनसँख्या) जनगणना भी कराइ जाएगी | देश में जातीय जनगणना को लेकर आये दिन कुछ न कुछ चर्चाएँ होती रहती है | साथ ही अक्सर संसद में इसको लेकर हंगामा करते हुए भी आप लोगो ने सुना होगा | विपक्ष भी हमेशा जातीय जनगणना कराने को लेकर अक्सर सरकार को घेरती रहती है | अब यह सच होने जा रहा है | इसी के साथ अब देश में कितनी जातियां है उनका पता चलेगा | इसकी रिपोर्ट जो है वो 2027 के मध्य तक आने की खबर है |

जातीय जनगणना (caste census) इसलिए भी जरुरी होता है की उससे पता चल सके कौन सी जातियां कितनी है , जिससे उनकी जनसँख्या , संकृति और सामाजिक स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके| उनकी भागीदारी बधाई जा सके , उनको सभी योजनाओ का लाभ दिया जा सके | नेता भी हमेशा यही चाहते है क्योंकि वो लोग अक्सर जाति के नाम पर ही वोट मांगते है अक्सर किसी समुदाय में जाकर लुभावने वादे करते है जिससे उस समाज के लोग आकर्षित हो सके और उन्हें वोट मिल सके | खैर यह एक दूसरा पहलु है |
population census 2026 : जनसँख्या जनगणना
इसी के साथ मूल जनगणना ( India population census ) भी कराइ जाएगी | जिससे देश की जनसँख्या कितनी है इसका पता चलेगा | यह हर 10 साल में एक बार कराया जाता है पिछला जनसँख्या जनगणना 2011 (India population census 2011) में हुआ |2021 में भी होना था लेकिन कोरोना की वजह से नहीं हो अब यह 2026 में होगा | 2011 की जनगणना के अनुसार जनगणना फॉर्म में 29 कॉलम थे जिसे अब बढाया जायेगा क्योंकि उसमे सिर्फ SC/ST वालो की ही गिनती की जाती थी अब सभी जातियों की गणना इस बार की जाएगी |

जनगणना अधिनियम 1948 में sc-st की गणना का ही प्रावधान था | ओबीसी की गणना के लिए अब इस एक्ट में संसोधन करना होगा | इसके तहत ओबीसी के करीब 2650 जातियों के आंकड़े सामने आ सकते है | जनगणना कई सालो से होती आ रही है लेकिन जातीय जनगणना के आंकड़े कभी सार्वजनिक नहीं किये अब इस बार यह जनगणना होगी और इसकी रिपोर्ट सबको दिखाई जाएगी | 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 1270 sc और 748 st जातियां थी अब इसके बढ़ने की सम्भावना भी है |
India population census 2026 : साथ ही भारत की जनसँख्या का भी अब सटीक आंकड़े सबके सामने आयेंगे | 2026 में शुरू होगी यह गणना 2027 तक चलेगी और उसी साल रिपोर्ट आएगी | ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-