increasing costliness : बढती महंगाई
महंगाई कौन नहीं जानता साहब सायद इसकी परिभाषा एक गरीब इन्सान ही कर सकता है| भारत जो गरीबी में भी टॉप पर है और भारत के नेता जो इसे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में लगे है क्या मतलब ऐसी अर्थव्यवस्था का जिसमे एक गरीब ठीक से दो वक्त की रोटी नहीं खा पा रहा है, ठीक से राशन नहीं खरीद पा रहा है
भारत के सरकार इसी में लगे हुए है की देश को कैसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाये | वर्तमान को छोड़कर सभी नेता लगे हुए है 2047 तक विकसित भारत के सपने में | हमारा देश जरुर विकसित होगा पर ऐसे नहीं जैसे ये लोग चाह रहे है| देश को विकसित करने के लिए देश के लोगो का खुशहाल होना भी जरुरी है |
हमने लगभग 10 गाँवों में सर्वे किया और महंगाई के बारे में वहां के लोगो से पूछा सब ने कहा की महंगाई कम होनी चाहिए जीडीपी बढ़ाकर क्या ही कर लेंगे अगर किसान, युवा, महिला और गरीब खुश ही नहीं है | देश जो जनसँख्या के मामले में पहले स्थान पर है लेकिन बाकि मामले में अभी भी पीछे है | भारत देश बहुत ही सुन्दर देश है और यहाँ के लोग बहुत ही अच्छे लेकिन यहाँ के नेता देश को छोड़कर लगे हुए है सिर्फ राजनीती में |
increasing costliness : महंगाई दर साल दर साल , हर महीने ऊपर निचे हो रही है |अभी हाल में 15 जुलाई को एक रिपोर्ट निकली जिसमे बताया गया है की जून में थोक महंगाई बढ़ गयी है अरु यह 16 महीने के उपरी स्तर पर है| थोक costliness बढ़कर लगभग 3.37 प्रतिशत हो गयी है| सबसे अधिक महंगाई खाद्य पदार्थो में ही बढ़ी है क्योंकि जीने के लिए खाना ही जरुरी है और खाने का रेट ही महंगा हो रहा है|
reason of costliness : महंगाई का कारण
देखिये आप गूगल में जाकर search करेंगे तो हजारो इसके कारण मिल जायेंगे लेकिन आज हम कुछ और आपको बताएँगे की आखिर इसका कारण क्या है :
. सबसे पहली बात भारत में लगभग 80 करोड़ लोगो को फ्री राशन याने की चांवल मिलता है इससे क्या होगा सरकार पर पैसे का बोझ बढेगा और वह पैसा कहाँ से आयेगा हम गरीब लोगो से ही आयेगा हमने सर्वे किया है और लोग कहते है की सरकार जितना दे रही है उससे ज्यादा ले रही है | लोगो का ये भी कहना था की सरकार ज्यादा फ्री की चीजे न दे तो भी चलेगा लेकिन महंगाई कम करे |
. दूसरी बात है जो लोग व्यवसाय कर रहे है चाहे छोटा हो या बड़ा सभी लोग टैक्स पटाते है लेकिन वह टैक्स कितना होता है लगभग उसकी आमदनी का 30 प्रतिशत और यह टैक्स का अधिक पैसा जाता है नेताओ के खाते में इतना तक तो सही है की उन्हें भी सैलरी मिलना जरुरी है लेकिन जरुरत से ज्यादा पैसा मिलना और आम आदमी की जेब से जरुरत से ज्यादा पैसा निकलना ये भी तो महंगाई का एक बड़ा कारण है|
. तीसरा है भ्रष्टाचारी हर चीज में भ्रष्टाचार बढ़ गया है की हर किसी नौकरी के लिए चाहे वह छोटी नौकरी चपरासी के लिए हो या बड़े अधिकारी के लिए सब घुस लेते है और इससे क्या होता है की जो आदमी रिश्वत देकर नौकरी हासिल किया रहता है वो भी तो रिश्वत लेगा इससे एक सिस्टम बन जाता है जिससे रिश्वत वालो की संख्या बढ़ने लगती है और पैसा निकलता है आम आदमी की जेब से |
. ये भी है की सामानों की कमी की वजह से महंगाई बढती है क्योंकि मौसम एक जैसा नहीं रहता है और हर मौसम की सब्जियां भी अलग अलग होती है तो रेट में फर्क देखने को मिलता है लेकिन इसके विपरीत अन्य खाद्य पदार्थो को देखे तो उनका रेट बहुत हाई रहता है तेल का दाम आप जानते ही होंगे कितना बढ़ा हुआ है, दालो का रेट भी हाई है, छोटे छोटे सामान ही देख लीजिये कइयो के प्राइस सेम है लेकिन उसकी मात्रा कम होती जा रही है आदि|
. उसके बाद बात करे उत्पादक कंपनियों के बारे में जो हमारे लिए खाने-पिने का सामान बनाते है, हमारे लिए जो भी जरुरी है वो सब बनाने वाली कंपनिया अपने मुनाफे को और अधिक बढ़ाने के लिए भी सामान का रेट बढ़ाते है | चलिए मान लिए की मुनाफा बढ़ाने के लिए ये भी जरुरी है लेकिन सामान की गुणवत्ता कण करना, उसकी मात्रा कम करना ये कहाँ की इंसाफी है |
effect of inflation : महंगाई का असर
बढती महंगाई : सीधी सी बात है की महंगाई का असर सबसे पहले और सबसे ज्यादा गरीबो पर ही पड़ता है| क्योंकि उन लोगो की आमदनी भी कम होती है और पेट पलने के लिए जेब भी खाली करना पड़ता है| अमीरों का क्या है वो लोग बड़े आराम से जीते है उन्हें कोई फरक नहीं पड़ता है की महंगाई बढे या गरीब मरे |
सर्वे के अनुसार हमे ये भी मालूम हुआ की कई लोग ऐसे है जो सिर्फ चांवल और घर के बाड़ी में सब्जी उगाकर खाते है | ठीक से राशन का सामान भी नहीं ले पाते| inflation इस कदर बढ़ रही है की गरीब और गरीब होता जा रहा है| हमारे देश के नेता भी ऐसे है की इन्हें सिर्फ अपनी पड़ी रहती है अपने स्वार्थ के लिए गरीबो के पास जाते है, चुनाव समय बस गरीबो का सहारा बताने जाते है उसके बाद मैं कौन तू कौन, मैं कहाँ और तू कहाँ यही सब होता है|
आज का यह आर्टिकल गाँव के लोगो के सर्वे के अनुसार था | ऐसे ही और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे वेस्बिते कू जरुर फॉलो करे | निडर, बिंदास आप लोगो के लिए जो सही है, देश के लिए जो सही है वो सबसे पहले आप तक पहुँचाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिये और हमें फॉलो जरुर कीजिये | sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | |
Join Telegram Channel |
यह भी पढ़े :-
1.Jagannath temple : जगन्नाथ मंदिर में खजाने का दवाजा खोला गया जानिए क्या क्या मिला
2.what is superfetation : सुपरफेटेशन क्या है जानिए कैसे एक ही समय में दो अलग प्रेग्नेंसी हो सकती है
3.popcorn brain : जानिए पॉपकॉर्न ब्रेन के बारे में यह क्या है और यह कितना खतरनाक है
5.fermented food : जानिए क्या होता है फर्मेंटेड खाना और इसके फायदे तथा नुकसान