sujhaw24.com

icc new chairman jay shah icc chairman : भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ICC चेयरमैन बने कब से संभालेंगे पद

icc new chairman jay shah icc chairman
icc new chairman jay shah icc chairman

jay shah icc chairman || जय शाह ICC चेयरमैन 

 

jay shah icc chairman : जय शाह जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अभी वर्तमान सचिव है इन्हें ICC का चेयरमैन नियुक्त किया गया है | ये 16 वें ICC चेयरमैन होंगे और ये अपना पदभार 1 दिसंबर से संभालेंगे | अभी वर्तमान में ICC के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने एक बयान जारी किये था जिसमे उन्होंने कहा था की वह अब इस पद से इस्तीफा देंगे | इस फैसले के बाद ऐसा कयास लगाया जाने लगा की जय शाह अगले ICC चेयरमैन होंगे |

icc chairman greg barclay का कार्यकाल नवमबर लास्ट को ख़तम हो रहा है उसके बाद जय शाह इस पद पर आसीन होंगे और अपना कार्यभार संभालेंगे | जय शाह 4 थे भारतीय होंगे जो icc chairman  बने है | जय शाह भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे है | इनकी उम्र अभी 35 साल है और यह icc chairman बनने वाले सबसे युवा है |

jay shah new icc chairman

 

सबसे बड़ी बात यह है ये निर्विरोध इस पद के लिए चुने गए है | क्योंकि इनके अलावा और किसी ने आवेदन नहीं किया था क्योंकि सबकी सहमती जय शाह को लेकर थी | इसलिए जय शाह को निर्विरोध ICC चेयरमैन बनाया गया | 27 अगस्त को इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि थी और उसके बाद जस्ट जय शाह का नाम घोषित कर दिया गया | बार्कले 30 नवम्बर को अपना कार्यकाल ख़तम करेंगे |

greg barclay 2 बार icc chairman post पर आसीन हुए थे | उसके बाद ग्रेग बार्कले ने अगली बार के लिए स्वयं मन किया और फिर जय शाह का नाम सामने आया | अब जय शाह के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी होगी की वह किस प्रकार नेतृत्व करते है और क्रिकेट को और किस लेवल तक लेकर जायेंगे , विश्व मंच पर क्रिकेट को कैसे फैलाते है आदि |

icc new chairman jay shah
icc new chairman jay shah

 

ICC chairman election

 

ICC ( अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के चेयरमैन पद के लिए एक चुनाव होता है | कुल 16 वोट होते है जिसमे से जितने वाले को 9 वोट लाना जरुरी होता है | याने की अगर किसी को 9 या उससे अधिक का समर्थन मिला तो वह  icc chairman के लिए योग्य हो जाता है | अगर इस पद के लिए एक से अधिक व्यक्ति आवेदन करता है तो चुनाव कराया जाता है और अगर केवल एक व्यक्ति होता है तो उसे निर्विरोध चुन लिया जाता है | जय शाह इसी पद्धति के अनुसार निर्विरोध इस पद के लिए चुने गए है |

BCCI next secretory

 

जय अब ICC चेयरमैन बन गए है इस लिहाज से उन्हें BCCI सचिव का पद 30 नवम्बर तक छोड़ना पड़ेगा | और फिर यह पद खाली हो जायेगा | एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा दावा किया जा रहा है की इस पद के लिए अगला शख्स अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली होंगे | और इन्हें ही इस पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है |

रोहन जेटली अभी वर्तमान में दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष है | प्रबल दावेदारों में रोहन जेटली का नाम सबसे आगे है रिपोर्ट के अनुसार इनके नाम पर कई अधिकारीयों ने अपना समर्थन भी दिया है | अब देखना होगा की क्या यह सच होगा | कुछ दुसरे नामे में राजीव शुक्ल का नाम भी सामने आ रहा है |

ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरुर करे |

gif

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

यह भी पढ़े :-

1.shikhar dhawan retirement : शिखर धवन का बड़ा ऐलान भारतीय टीम के गब्बर ने लिया सन्यास देखे पूरी जानकारी

2.KL Rahul Retirement Announcement  : भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने लिया सन्यास आग की तरह फ़ैल रही है खबर

3.jay shah bcci secretory : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह को ICC अध्यक्ष बनाया जा सकता है देखे पूरी जानकारी

4.women t20 world cup schedule : महिला t20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी देखिये पाकिस्तान के साथ कब भिड़ेगा भारत

5.India vs Bangladesh Ishan Kishan Comeback : ईशान किशन की वापसी इंडिया और बाग्लादेश सीरिज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top