ICC New CEO Sanjog Gupta : संजोग गुप्ता बने ICC के नए सीईओ जानिए उनके बारे में पूरी खबर
ICC New CEO : ICC ( अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ) ने अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति कर दी है | ICC के नए CEO संजोग गुप्ता (ICC New CEO Sanjog Gupta) बनाये गए है | 7 जुलाई से इनका कार्यकाल शुरू हो गया है | ICC के इतिहास में संजोग गुप्ता (sanjog gupta icc ceo ) 7 वें सीईओ बनाये गए है | इनके चयन में ICC की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है क्योंकि क्रिकेट को ओलिंपिक में एंट्री मिलने वाली है तो यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है |

new icc ceo news : ICC के चेयरमैन जय शाह (jay shah) ने ऐलान करते हुए कहा की संजोग का खेलों की रणनीति और कॉमर्शियलाइजेशन को लेकर बहुत अच्छा अनुभव है | क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में यह मदद करेगा। इस पद के लिए मार्च 2025 में 25 देशों से 2,500 से ज्यादा आवेदन आये थे |
ICC News : ICC की HR और रेम्यूनरेशन कमेटी ने 12 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था | अंतिम चयन नॉमिनेशन कमेटी ने किया था | जिसमें, ICC डिप्टी चेयर इमरान ख्वाजा, ECB चेयर रिचर्ड थॉम्पसन, श्रीलंका क्रिकेट प्रेसिडेंट शम्मी सिल्वा, BCCI सचिव देवजीत सैकिया शामिल थे। ICC बोर्ड ने सर्वसम्मति से संजोग गुप्ता को नया सीईओ चुना गया |
संजोग गुप्ता : sanjog gupta
ICC CEO : संजोग गुप्ता (sanjog gupta) वर्तमान में जियो स्टार में स्पोर्ट्स और लाइव एक्सपीरिएंस के CEO है | उन्हें इस फील्ड में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रहा है । संजोग ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकार के रूप में किये थे | और 2010 में वे स्टार इंडिया से जुड़ गए | 2020 में डिज्नी स्टार के स्पोर्ट्स हेड बनाये गए । 2024 में वाइकाम-18 और डिज्नी स्टार के मर्जर के बाद जियो स्टार स्पोर्ट्स के CEO बनाये गए थे | अब वर्तमान में ICC के सीईओ बने |
ICC चेयरमैन जय शाह का कथन
संजोग की मीडिया-एंटरटेनमेंट समझ बहुत अच्छी है | उनके पास क्रिकेट फैन की सोच को समझने की गहरी क्षमता भी है | हमारा लक्ष्य ओलिंपिक में क्रिकेट को रेगुलर खेल बनाना है , और क्रिकेट को कोर मार्केट से बाहर ले जाना है। संजोग इसमें अहम भूमिका निभाएंगे | इसलिए उनकी इस काबिलियत को देखते हुए उन्हें सीईओ बनाया गया है |
संजोग गुप्ता का कथन
ICC CEO NEWS 2025 : संजोग गुप्ता ने कहा की यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं इस जिम्मेदारी को संभाल रहा हूं | खासकर उस समय जब क्रिकेट विस्तार और अधिक प्रसिद्धी की ओर अग्रसर है | दुनिया में करीब 2 अरब फैंस इस खेल को प्यार करते हैं। 2028 ओलिंपिक में क्रिकेट की एंट्री, महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और टेक्नोलॉजी की उपयोगिता में मुझे योगदान देने का मौका मिलेगा । मैं ICC के सभी मेंबर के साथ मिलकर क्रिकेट के विकास में योगदान देना चाहूँगा |
ऐसे ही खेल से जुडी और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
3.Asia Cup 2025 : इस साल 5 से 21 सितम्बर के बिच दुबई में खेला जायेगा एशिया कप देखिये पूरी खबर