IB ACIO Bharti 2025 : Intelligence Bureau में 3717 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, वेतन और चयन प्रक्रिया
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और देश की सुरक्षा एजेंसियों में काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए IB ACIO भर्ती 2025 (Intelligence Bureau Assistant Central Intelligence Officer Grade-II/Executive) एक बेहतरीन मौका है।
इस साल गृह मंत्रालय द्वारा 3,717 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जो कि अब तक की सबसे बड़ी ACIO वैकेंसी में से एक मानी जा रही है। ACIO Recruitment 2025 Notification जारी कर दिया गया है इसकी पूरी जानकारी IB ACIO Salary and Syllabus in Hindi, Exam Pattern, आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज़ के बारे में नीचे दी गई है |
IB ACIO भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
भर्ती की जानकारी | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 19 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2025 |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2025 |
परीक्षा तिथि (संभावित) | सितंबर 2025 |
कुल पदों की संख्या – 3,717
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,717 पद भरे जाएंगे, जो कि पूरे भारत में विभिन्न केंद्रों के लिए हैं। सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं।
शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है।
- कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 27 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
वेतनमान ( IB ACIO Salary)
- पे लेवल – 7 (₹44,900 – ₹1,42,400)
- साथ में महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
चयन प्रक्रिया (ACIO Exam Selection Process)
IB ACIO भर्ती की चयन प्रक्रिया 3 चरणों में होती है:
1.Tier I – CBT (Objective Type)
- विषय : सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, मैथ्स, इंग्लिश, करंट अफेयर्स
2.Tier II – Descriptive Paper
- विषय : निबंध लेखन, प्रेसी लेखन
3.Tier III – साक्षात्कार (Interview)
परीक्षा का सिलेबस ( Intelligence Bureau Vacancy 2025 Syllabus)
1.Tier I (100 अंकों की परीक्षा) :-
- सामान्य जागरूकता (General Awareness)
- गणित (Quantitative Aptitude)
- रीजनिंग (Logical/Analytical Ability)
- अंग्रेजी भाषा (English Comprehension)
2.Tier II (50 अंक) :-
- निबंध लेखन (Essay Writing)
- संक्षेप लेखन (Precis Writing)
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं : www.mha.gov.in
- “IB ACIO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर)।
- आवेदन शुल्क भरें :-
- General/OBC/EWS: ₹650
- SC/ST/Female: ₹550
6.सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
जरूरी दस्तावेज़
- फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन्ड कॉपी
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF को जरूर पढ़ें।
- अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें, जल्द से जल्द आवेदन करें।
- तैयारी समय पर शुरू करें क्योंकि प्रतियोगिता काफी ज्यादा होगी।
ACIO Recruitment 2025 Notification :- PDF Link
ऐसे ही सरकारी नौकरी से सम्बंधित जानकारी के लिए sujhaw24 news के साईट में हर दिन विजित करें साथ ही सोशल मीडिया लिंक को फोलो कर ले |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-
1.SSC MTS Vacancy 2025 : एसएससी MTS में निकली है भर्ती योग्यता सिर्फ 10 वी पास जल्द करे आवेदन