sujhaw24.com

Gyaarah Gyaarah Webseries : देखिये टाइम ट्रेवल से जुडी नयी वेबसीरिज ग्यारह ग्यारह के बारे में

gyaarah gyaarah review 
gyaarah gyaarah review 

Gyaarah Gyaarah Webseries : ग्यारह ग्यारह वेबसीरिज 

 

9 अगस्त को मतलब आज के दिन एक बहुत ही बेहतरीन सीरिज OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है जिसका नाम है Gyaarah Gyaarah Webseries | आप सोच रहे होंगे यह कैसी सीरिज है तो हम है न आपको बताने के लिए | आपकी जिज्ञासा बढ़ाने के लिए | OTT प्लेटफार्म G5 पर ग्यारह ग्यारह सीरिज आई है |

Gyaarah Gyaarah Webseries
Gyaarah Gyaarah Webseries

 

इस Gyaarah Gyaarah सीरिज में हम सबके कॉमेडियन चहेते राघव जुयाल ने बेहतरीन कलाकारी की है | राघव के साथ साथ इसमें कृतिका, और धैर्य ने भी बहुत अच्छी अदाकारी निभाई है | इनकी तारीफ तो बनती है क्योंकि इन्होने इस सीरिज में कमाल का काम किया है | इससे पहले kill नाम की एक फिल्म आई थी जिसमे राघव जुयाल ने विलेन का किरदार निभाया था | उसमे भी राघव छा गए |अब आई है ग्यारह ग्यारह जिसमे एक पुलिस का किरदार निभाया है वो भी कमाल का |

gyaarah gyaarah review 

 

सबसे पहली बात जिन्होंने kill फिल्म को बनाया है उन्होंने ही इस Gyaarah Gyaarah शो को भी बनाया है | यह ऐसा शो है जो बॉलीवुड में बहुत ही कम या बना ही नहीं है| यह शो बेस्ड है टाइम ट्रैवल के ऊपर जिसमे भुत और भविष्य के समयचक्र को दिखाया गया है| यह कहानी शुरू होती है देहरादून से |

gyaarah gyaarah review :  15 साल पुराना केस जिसे कोई भी हल नहीं कर सका | वह केस है एक छोटी सी बच्ची के लाश का जो नदी में तैरती मिलती है | खास बात यह है वह बच्ची 15 साल पहले जिस मेले जिस बच्चे के साथ खेलती हुई खोयी जाती है उसी 15 साल बाद वह बच्चा याने की राघव जुयाल पुलिस बन जाता है |और वही यह केस हल करने में लगा रहता है |

रात के अंधेर में यह वह केस फाइल देख रहा होता है तभी उसे एक वाकी टोकी फोन दिखाई देता है | जिसमे उसे कुछ आवाज सुने देता है | दूसरी ओर एक और पुलिस वाला होता है |और वह पुलिस वाला इस शो में युग याने राघव को बहुत ही सीक्रेट बाते बताते है जो बच्ची को लेकर उस दुसरे पुलिस वाले को पता रहता है |

और युग आर्य इस केस को 24 घंटे से भी कम समय में हल कर देता है और सबके लिए हीरो बन जाता है| जब क्रेडिट के समय राघव उस पुलिस वाले से बात करता है तो एक चौकाने वाली बात सामने आती है | जो वो दूसरा पुलिस वाला है वो इस दुनिया का नहीं रहता है | वो आवाज होती है 15 साल पीछे अतीत में बैठे 2001 में एक इन्सान की होती है | जो केस को 15 साल से कोई हल नहीं कर पाता उसे यह कैसे हल कर देता है बहुत ही रोचक कहानी है |

एक और बात इसका नाम ग्यारह ग्यारह इसलिए है क्योंकि इसी समय कहानी चलती है , मोड़ लेती है | कोरियन ड्रामा तो आप सभी देखते ही होंगे उसी का signal नाम से एक शो बना है और उसी का यह adaptation है | इसमें सिर्फ एक ही केस को नहीं दिखाया जाता बल्कि एक से अधिक केस इसमें हल किये जाते है |कहानी चलते चलते आपको ग्यारह ग्यारह का मतलब भी पता चलने लगता है |

कुल इस शो में 8 एपिसोड है और करीब प्रत्येक एपिसोड 40 मिनट का है| आप देखने बैठोगे तो पता ही नहीं चलेगा की कितना समय हो गया फ़ास्ट पेस्ट की तरह चलती यह शो आपको बांधे रखती है | सभी का किरदार इसमें दमदार है | बाकि कहानी अच्छी है आपको पसंद जरुर आयेगी आप भी जरुर देख सकते है |

ऐसे ही और अधिक फ़िल्मी दुनिया के बारे में जानकारी तथा नए अपडेट के लिए हमें जरुर फॉलो करे तथा हमारे सोशल मीडिया से जरुर जुड़े ताकि नयी अपडेट आपको हमेशा मिलती रहे | notification को भी allow कर लिए ताकि सटीक और नयी खबर आपको पहले मिले |

gif

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

यह भी पढ़े :- 

1.sobhita dhulipala and naga chaitanya engagement : शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की सगाई पिता नागार्जुन ने दिया आशीर्वाद

2.Tamannaah Bhatia Intimate Scene Viral : तमन्ना भाटिया का इंटिमेट सीन वायरल देखे क्यों करना पढ़ा ऐसे

3.Stree part 2 movie : देखिये बहुचर्चित स्त्री 2 फिल्म के बारे में सबकुछ

4.Entertainment News : आइये जानते है मनोरंजन की दुनिया की कुछ विशेष खबरे

5.Ghuspaithiya Film : जानिए 9 अगस्त को रिलीज हो रही घुसपैठिया फिल्म के बारे में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top